"अंग (संदर्भ)": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
(''''अंग''' - संज्ञा पुल्लिंग (संस्कृत अंङ्ग)<ref>{{पुस्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

No edit summary
पंक्ति 58: पंक्ति 58:
6. भेद। प्रकार। भौति। तरह।

6. भेद। प्रकार। भौति। तरह।

उदाहरण-

उदाहरण-

(क) 'को कृपालु स्वामी सारिखो,, राखै सरनागत सब अंग बल बिहीन को।'<ref>तुलसी ग्रंथावली, पृ. 564</ref>
(क) 'को कृपालु स्वामी सारिखो,, राखै सरनागत सब अंग बल बिहीन को।'<ref>तुलसी ग्रंथावली, पृ. 564</ref>

(ख) 'अंग अंग नीके भाव गूड़ भाव के प्रभाव, जाने को सुभाव रूप पचि पहिचानी है।'<ref>केशवदास शब्दावली</ref>
(ख) 'अंग अंग नीके भाव गूड़ भाव के प्रभाव, जाने को सुभाव रूप पचि पहिचानी है।'<ref>केशवदास शब्दावली</ref>
7 आधार, आलंबन।

7 आधार, आलंबन।

उदाहरण-

उदाहरण-

11:12, 2 जनवरी 2020 का अवतरण

अंग - संज्ञा पुल्लिंग (संस्कृत अंङ्ग)[1]

1. शरीर, बदन, देह, गात्र, तन, जिस्म।
उदाहरण- "अभिशाप ताप की ज्वाला से जल रहा आज मन और अंग।"[2]

2. शरीर का भाग, अवयव।
उदाहरण- "भूषन सिथिल अंग भूषन सिथिल अंग।"[3]

मुहावरा

अंग उभरना = युवावस्था आना। अंग करना = स्वीकार करना, ग्रहण करना।
उदाहरण-
(क) जाकौ मनमोहन अंग करै।[4]
(ख) जाको हरि दृढ़ करि अंग कन्यो।[5]

अंग छूना = शपथ खाना, माथा छूना, कसम खाना।
उदाहरण-
सूर हृदय ते टरत न गोकुल अंग छुवत हों तेरो।[6]

अंग टूटना = जम्हाई के साथ आलस्य से अंगों का फैलाया जाना। अंगड़ाई आना।
अंग तोड़ना = अंगड़ाई लेना।
अंग धरना = पहनना। धारण करना। व्यवहार करना।
अंग में मास न जमना = दुबला पतला रहना। क्षीण रहना।
उदाहरण-
नैन न आवै नींदड़ी, अंग न जामै मासु।[7]

अंग मोड़ना = 1. शरीर के भागों को सिकोड़ना। लज्जा से देह छिपाना। 2. अंगड़ाई लेना।
उदाहरण-
अंगन मोरति भोर उठी छिति पूरति अंग सुगंध झकोरन।[8]

3. पीछे पटना। भागना। नटना। बचना।
उदाहरण-
रे पतंग निःशंक जल, जलत न मोड़े अंग। पहिले तो दीपक जलै पीछे जलै पतंग[9]

अंग लगाना = 1. आलिंगन करना। छाती से लगाना। 2. शरीर पुष्ट होना।
उदाहरण-
'वह खाता तो बहुत है, पर उसके अंग नहीं लगता' (शब्द)।

3. काम में आना।
उदाहरण-
'किसी के अंग लग गया, पड़ा पड़ा क्या होता' (शब्द.)।

4. हिलना। परचना।
उदाहरण-
'यह बच्चा हमारे अंग लगा है'[10]

अंग लगाना या अंग लाना = 1. आलिंगन करना। छाती से लगाना। परिरंभण करना। लिपटाना।
उदाहरण-
'पर नारी पैनी छुरी कोउ नहि लाओ अंग।[11]

2. हिलाना। परचाना। 3. विवाह देना। विवाह में देना।
उदाहरण-
'इस कन्या को किसी के अंग लगा दे'[12]

4. अपने शरीर के आराम में खर्च करना। 5. ओर। तरफ। पक्ष।
उदाहरण-
'सात स्वर्ग अपवर्ग सुख धरिय तुला इक अंग।'[13]

6. भेद। प्रकार। भौति। तरह।
उदाहरण-
(क) 'को कृपालु स्वामी सारिखो,, राखै सरनागत सब अंग बल बिहीन को।'[14]
(ख) 'अंग अंग नीके भाव गूड़ भाव के प्रभाव, जाने को सुभाव रूप पचि पहिचानी है।'[15]

7 आधार, आलंबन।
उदाहरण-
'राधा राधारमन को रस सिंगार में अंग।'[16]

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

1. हिंदी शब्दसागर, प्रथम भाग |लेखक: श्यामसुंदरदास बी. ए. |प्रकाशक: नागरी मुद्रण, वाराणसी |पृष्ठ संख्या: 04 |
2. कामायनी, पृ. 162
3. भूषण ग्रंथावली, पृ. 129
4. सूरदास
5. तुलसी साहब की शब्दावली
6. सूरदास
7. कबीर सागर संग्रह, भाग 1, पृ. 43
8. व्यंगार्थ कौमुदी
9. (शब्द.)
10. (शब्द.)
11. (शब्द.)
12. (शब्द.)।
13. तुलसी शब्दावली
14. तुलसी ग्रंथावली, पृ. 564
15. केशवदास शब्दावली
16. भिखारीदास ग्रंथावली, भाग 1, पृ. 4

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख