"कहावत लोकोक्ति मुहावरे-ओ": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
छो (Text replace - "जोख़िम" to "जोखिम")
छो (Text replace - "class="wikitable"" to "class="bharattable"")
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे}}
{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे}}


{| class="wikitable"
{| class="bharattable"
|-
|-
!कहावत लोकोक्ति मुहावरे
!कहावत लोकोक्ति मुहावरे

07:59, 19 अक्टूबर 2010 का अवतरण

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1- ओछे की प्रीत,बालू की भीत।

अर्थ - बालू की दीवार मजबूत नहीं होती, वह कभी भी गिर सकती है, ऐसे ही किसी भी रूप में गिरे हुए आदमी की दोस्ती भी बहुत अधिक दिनों तक नहीं चलती।

2- ओखली में सिर दिया तो मूसल का क्या डर।

अर्थ - यदि कठिन कार्य हाथ में ले लिया है तो कठिनाइयों से नहीं डरना चाहिए।

3- ओस चाटे प्यास नहीं बुझती।

अर्थ - बहुत थोड़ी सी वस्तु‍ से आवश्यकता की पूर्ति नहीं होती है।

4- ओखली में सिर देना।

अर्थ - जोखिम मोल लेना।

5- ओढ़नी बदलना।

अर्थ - पक्की सहेलियाँ बनाना।