मिहरा बरसत वृन्दावन में -शिवदीन राम जोशी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:37, 7 नवम्बर 2017 का अवतरण (Text replacement - "वरन " to "वरन् ")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

मिहरा बरसत वृन्दावन में ।
तन राधा का मस्त लहरिया, भीगा मन मोहन में ।।
छम-छम छम-छम पायल बाजे, चलत चाल श्रीराधे साजे ।
धन्य-धन्य श्रीकृष्ण कलाधर शोभित शुभ नर तन में ।।
मुरलीधर की मुरली बाजी, ग्वाल सखा ब्रज बाला राजी ।
यमुना तट पर खड़ा सांवरा, बिजरी चमकत घन में ।।
मौर पपैया दादुर बोले, भांति-भांति के पक्षी डोले ।
हरी हरियाली, कोयल कूँकत बोले मधुर स्वरन् में ।।
शिवदीन मनोरम छटा निराली, जय-जय जय प्यारे बनमाली ।
युगल छबि उर बसत हमारे, देखो इन नयनन में ।।

संबंधित लेख