सदस्य:रविन्द्र प्रसाद/अभ्यास

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

1 निम्नलिखित में से कौन-सी पंक्ति 'पद्मावत' की नहीं है?

छार उठाय लीन्ह एक मुठी
चंदन के बन-बन उपजे, विरह कि तन-तन सोई
कीन्हेसी कोई भिखारी कोई धनी
पिऊ सो कहहु संदेसड़ा हे भौरां हे काग

2 'राष्ट्रभाषा प्रचार समिति' की स्थापना किस वर्ष हुई?

1945
1946
1936
1942

3 प्रथम ईस्वी से पाँच सौ ईस्वी तक की भाषा को क्या कहा जाता था?

प्राकृत
पाली
संस्कृत
अपभ्रंश

4 ‘समालोचना’ के सम्पादक कौन थे?

अम्बिका प्रसाद वाजपेयी
गुलेरी
राहुल सांकृत्यायन
बालमुकुंद गुप्त

5 निम्न में से कौन-सी हिन्दी की पहली आत्मकथा है?

अर्द्धकथानक
मेरी असफलताएँ
जीवन चक्र
आत्मनिरीक्षण

6 निम्न में से ‘उपादान’ का समानार्थी शब्द क्या होगा?

तत्व
तकिया
सहारा
साधन

7 निम्न में से ‘साँप’ का पर्यायवाची शब्द बताइये?

निशीथ
नाग
हाटक
कृमि

8 ‘अंगारों पर लोटना’ का सही अर्थ क्या है?

खतरनाक कार्य करना
दु:ख सहना
आग से खेलना
दूसरों को दु:खी करना

9 "वह स्त्री जिसका पति परदेश से आने वाला हो", इस वाक्य के लिए उचित शब्द का चयन कीजिए?

आगतपतिका
प्रोषितपतिका
प्रव्रत्स्यपतिका
आगमिस्यतपतिका

10 "उसने कहा था" के मुख्य पात्र का नाम क्या है?

खालसा सिंह
करतार सिंह
लहना सिंह
परमिंदर सिंह

11 निम्नलिखित में से किस सूफ़ी रचना में दोहे की जगह बरवै छन्द का प्रयोग है?

रसरतन
ज्ञानदीप
अनुराग बांसुरी
चित्रावली

12 'भारतीय साहित्य परिषद' के सह-संस्थापक कौन थे?

प्रेमचंद
आचार्य रामचंद्र शुक्ल
नन्ददुलारे वाजपेयी
महात्मा गाँधी

13 अवधी शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था?

सदासुख लाल
अमीर ख़ुसरो
कबीर
भारतेंदु

14 कामायनी’ में सर्गों की संख्या कितनी है?

12
8
15
10

15 ‘मंटो : मेरा दुश्मन’ किस विधा की रचना है?

आत्मकथा
जीवनी
रेखाचित्र
संस्मरण

16 ‘परिणति’ का समानार्थी शब्द बताइये?

अंत
परित्राण
परिणय
अवशिष्ट

17 ‘असि’ का पर्यायवाची क्या होगा?

तीर
कोदण्ड
घट
तलवार

18 ‘अंधे की लकड़ी’ इस मुहावरे का सही अर्थ है-

गँवार व्यक्ति
एकमात्र सहारा
अनपढ़ व्यक्ति
बिल्कुल असमर्थ होना

19 ‘जो पूजा के योग्य हो’, इस वाक्य के लिए उचित शब्द का चयन कीजिए?

पूज्यनीय
पूज्य
पुज्यनीय
पुजनीय

20 निम्नलिखित में से कौन-सा नाटक जयशंकर प्रसाद का नहीं है?

जनमेजय का नागयज्ञ
स्कंदगुप्त
ध्रुवस्वामिनी
सिन्दूर की होली

21 'संवत सोलह सौ इकतीसा। करउं कथा हरिपद धरि सीसा।' यह किस रचना की पंक्ति है?

रामचरितमानस
विनयपत्रिका
कवितावली
रामचन्द्रिका

22 'हिन्दी साहित्य सम्मेलन' की स्थापना कब हुई?

1918
1920
1919
1921

23 उर्दू को पहले पुकारा जाता था-

रेख्ता
हिंदुस्तानी
सिन्धी
हिन्दी

24 ‘विश्रामसागर’ निम्नलिखित में से किसकी रचना है?

महाराज रघुराज सिंह
रघुनाथदास रामसनेही
ललित किशोरी
कन्हैयालाल पोद्धार

25 ‘हम-हशमत’ के रचयिता कौन थे?

उपेंद्रनाथ अश्क
कृष्णा सोबती
फणीश्वरनाथ रेणु
शैलेंद्र मटियानी

26 निम्न में से ‘ऋत’ का समानार्थी शब्द क्या है?

ऋतु
सत्य
मिथ्या
मर्त्य

27 निम्न में से ‘देवता’ का पर्यायवाची शब्द कौन-सा है?

सुमना
सुरपति
विबुध
किन्नर

28 ‘अंग-अंग फूले न समाना’ इस मुहावरे का सही अर्थ क्या है?

ईर्ष्या करना
बहुत धनी होना
आनन्दविभोर होना
बहुत थक जाना

29 जल/समुद्र में लगने वाली आग’, इस वाक्य के लिए उचित शब्द का चयन कीजिए?

दावानल
जठराग्नि
बड़वाग्नि
जलप्रपात

30 'हिन्दी साहित्य' के आधुनिक काल को इस नाम से भी अभिहीत किया जाता है?

जीवनी काल
पद्य काल
संस्मरण काल
गद्य काल

31 "'रामचरितमानस' में तुलसीदास की करुणा समाजोन्मुख है, 'विनयपत्रिका' में यह आत्मोन्मुख है।" यह कथन किसका है?

हज़ारीप्रसाद द्विवेदी
रामविलास शर्मा
रामचन्द्र शुक्ल
इनमें से कोई नहीं

32 'हिन्दी साहित्य सम्मेलन' के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

मदनमोहन मालवीय
महात्मा गाँधी
रामविलास शर्मा
धनपत राय

33 अमीर ख़ुसरो ने हिन्दी के लिए कौन-सा शब्द प्रयुक्त किया?

रेख्ता
हिन्दवी
हिन्दुस्तानी
संस्कृत

34 ‘जरासंधवध’ महाकाव्य किसकी रचना है?

गोपालचन्द्र गिरिधरदास
पारसनाथ मिश्र सेवक
रामअवध द्विवेदी
बैजनाथ द्विवेदी

35 ‘चीड़ों पर चाँदनी’ किस विधा की रचना है?

यात्रावृत्त
गद्यकाव्य
रेखाचित्र
रिपोर्ताज

36 ‘सन्ताप’ का समानार्थी शब्द बताइये?

वेदना
कठिनाई
कष्ट
बोझ

37 ‘द्विज’ का पर्यायवाची शब्द बताइये?

नक्षत्र
देश
चन्द्रमा
इनमें से कोई नहीं

38 ‘अपना रंग जमाना’ इस मुहावरे का सही अर्थ क्या होगा?

प्रभावित करना
उपेक्षा करना
शेखी बघारना
किसी की बात न सुनना

39 ‘पेट की आग’, इस वाक्य के लिए उचित शब्द का चयन कीजिए?

दावानल
जठराग्नि
बड़वाग्नि
बड़वानल

40 हिन्दी साहित्य में ‘प्रयोगवाद के प्रवर्तक’ का नाम है-

निराला
अज्ञेय
पन्त
प्रसाद

41 "कबीर कानि राखी नहीं वर्णाश्रम षट्दरशनी।" यह किस रचना की पंक्ति है?

भक्तमाल
रज्जब बानी
ज्ञानबोध
धनी धरमदास की बानी

42 निम्न में से 'सानुनासिक' वर्ण कौन से हैं?

क् ज् ग् च्
ङ ञ ण न् म्
ख् द् ठ् म्
ण् ज् थ् द्

43 प्राचीन भारतीय आर्य भाषा के कितने रूप हैं?

दो
चार
पाँच
सात

44 ‘वाग्विलास’ किसकी रचना है?

ग्वाल कवि
पारसनाथ मिश्र सेवक
शंकरदेव
रामलाल

45 ‘तूफ़ानों के बीच’ नाम से बंगाल के अकाल पर रिपोर्ताज किसने लिखे थे?

अमृतराय
रांगेय राघव
उपेंद्रनाथ अश्क
प्रकाशचंद्र गुप्त

46 निम्न में से ‘प्रासाद’ का समानार्थी शब्द क्या होगा?

कृपा
प्रसाद
महल
उपर्युक्त सभी

47 ‘गेह’ निम्न में से किसका पर्यायवाची है?

गुफ़ा
घर
पर्वत
सरोवर

48 मुहावरा ‘अंगार उगलना’ का सही अर्थ बताइये?

आग लगाना
भयंकर गर्मी
गाली देना
कठोर वचन कहना

49 “विशिष्ट अवसर पर विशिष्ट लोगों के समक्ष दिया गया विद्वतापूर्ण भाषण”, इस वाक्य के लिए उचित शब्द का चयन कीजिए?

सम्भाषण
अभिभाषण
अपभाषण
अनुभाषण

51 "निरअंकुश अति निडर रसिक जस रसना गायो।" यह पंक्ति निम्न में से किसके बारे में है?

रसखान
कबीर
नामदेव
मीराबाई

52 निम्न में से 'उपबोली' को क्या कहा जाता है?

राजभाषा
सम्पर्क बोली
स्थानीय भाषा
राष्ट्रभाषा

53 गधे के ओंठ वाली लिपि क्या कहलाती है?

खरोष्ठी
देवनागरी
उर्दू लिपि
गुरुमुखी

54 भारतेंदु हरिश्चन्द्र ने रीतिकालीन मुक्तकों का संकलन किस नाम से किया है?

भारती भूषण
रस कुसुमाकर
सभा विलास
सुन्दरी तिलक

55 ‘सेवाग्राम डायरी’ निम्न में से किसकी है?

धीरेंद्र वर्मा
श्रीराम शर्मा
घनश्यामदास बिड़ला
मधुरेश

56 गति’ का समानार्थी शब्द बताइये?

कर्म
मार्ग
चाल
क्रिया

57 ‘सविता’ का पर्यायवाची क्या होगा?

सूर्य
नदी
स्त्री
पत्नी

58 ‘अन्तर-पट खुलना’ इस मुहावरे का सही अर्थ क्या होगा?

प्रेम करना
ज्ञान प्राप्त होना
भेद खुलना
स्वागत करना

59 “किसी साहित्यिक कृति की समालोचना करने वाला”, इस वाक्य के लिए उचित शब्द का चयन कीजिए?

प्रेक्षक
समीक्षक
उपेक्षक
परीक्षक

60 जायसी किस धारा के कवि थे?

ज्ञानमार्गी काव्य धारा
प्रेमाख्यानक काव्य धारा
नाथपन्थी काव्य धारा
रासक काव्य धारा

61 "मानौ भाई धन-धल अंतर दामिनि" पंक्ति के रचनाकार कौन थे?

नन्ददास
कृष्णदास
सूरदास
स्वामी हरिदास

62 कमलेश्वर को किस कृति के लिए 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' मिला था?

पाकिस्तान मेल
कितने पाकिस्तान
मुर्दाघर
तमस

63 'विभाषा' किसे कहते हैं?

बोली को
राष्ट्रभाषा को
राजभाषा को
सम्पर्क भाषा को

64 निम्न में से कौन-सी रचना ‘रत्नाकर’ की नहीं है?

हिंडोला
गंगावतरण
हरिश्चंद्र
भ्रमरदूत

65 ‘हिन्दी साहित्य का अतीत’ निम्न में से किसकी रचना है?

हज़ारीप्रसाद द्विवेदी
विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
रामकुमार वर्मा
धीरेन्द्र वर्मा

66 निम्नलिखित में से ‘धवल’ का समानार्थी शब्द कौन-सा होगा?

उजाला
कोरा
चोरी
क्रिया

67 ‘भागीरथी’ निम्न में से किसका पर्यायवाची है?

सरिता
गंगा
यमुना
निर्झरिणी

68 सत्याग्रह’ का सही संधि विच्छेद क्या होगा?

सत्या + ग्रह
सत + आग्रह
सत्य + ग्रह
सत्य + आग्रह

69 “किसी के पास रखी दूसरे की वस्तु”, इस वाक्य के लिए उचित शब्द का चयन कीजिए?

परवर्ती
बपौती
थाती
वर्तिका

70 निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक प्रेमचंद द्वारा लिखित नहीं है?

कायाकल्प
जय पराजय
रंगभूमि
प्रेमाश्रम

71 "ताही छन उडुराज उदित रस-रास-सहायक
कुंकुम-मंडित-बदल प्रिया जनु नागरि नायक॥"
उपरोक्त पंक्ति के रचनाकार कौन थे?

सूरदास
नन्ददास
कृष्णदास
कुंभनदास

72 'भाषा' का निर्माण किससे होता है?

व्यक्त ध्वनियों से
मौन से
मूक ध्वनियों से
संकेतों से

73 उर्दू की जननी कौन-सी भाषा है?

पहाड़ी हिन्दी
बिहारी
दक्खिनी हिन्दी
पश्चिमी हिन्दी

74 किस रचना का अनुवाद सत्यनारायण कविरत्न ने ब्रजभाषा में नहीं किया?

उत्तररामचरित
ऋतुसंहार
मालतीमाधव
होरेशस

75 ‘छायावाद का पतन’ पुस्तक किसने लिखी थी?

अज्ञेय
रामविलास शर्मा
देवराज
इन्द्रनाथ मदान

77 ‘अंगूठा चूमना’ इस मुहावरे का सही अर्थ बताइये?

इंकार करना
तिरस्कार करना
नासमझी दिखाना
खुशामद करना

78 श्रावण’ का सही संधि विच्छेद बताइये?

श्रौ + अण
श्राव + अन
श्राव + अण्
श्रौ + अन

79 “अरे ! उसने तो कमाल कर दिया”, यह किस प्रकार का वाक्य है?

प्रश्नवाचक
निषेधवाचक
विस्मयवाचक
इच्छावाचक

80 ‘चरणदास चोर’ निम्न में से किसकी नाट्य कृति है?

कालिदास
बलराज पण्डित
हबीब तनवीर
नाग बोडस