सदस्य वार्ता:Dr, ashok shukla

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

अशोक कुमार शुक्ला जी,

भारतकोश पर आपका स्वागत है। भारतकोश पर आपने अभी तक जो भी संपादन कार्य किया है, वह किसी अन्य वेबसाइट से कॉपी किया हुआ है। भारतकोश पर किसी भी लेख को बनाने का यह तरीक़ा नहीं हैं। सदस्य का लेख में योगदान और परिश्रम स्पष्ट परिलक्षित हो न कि किसी अन्य वेबसाइट से पूरा प्रतिलिपि किया गया हो चाहे वह वेबसाइट कॉपीराइट मुक्त ही क्यों न हो। अत: आपसे निवेदन है कि अगला लेख बनाने से पूर्व आप एक बार भारतकोश मानक के लेख को अवश्य पढ़ें। गोविन्द राम - वार्ता 19:39, 19 मई 2012 (IST)

वार्ता

आदरणीय गोविन्द राम जी

यह सूचना मेरी स्वयं की संकलित की हुयी सामग्री है जिस वेवसाइट विकीपीडिया से मैने इसे कापी किया है उस पर भी यह पन्ना मैने ही बनाया था डा0 अशोक कुमार शुक्ला - वार्ता


आदरणीय गोविन्द राम जी

यह सूचना मेरी स्वयं की संकलित की हुयी सामग्री है जिस वेवसाइट विकीपीडिया से मैने इसे कापी किया है उस पर भी यह पन्ना मैने ही बनाया था

डा0 अशोक कुमार शुक्ला 21:03, 19 मई 2012 (IST)

लेख सम्पादन

आदरणीय अशोक शुक्ला जी

भारतकोश पर आप अच्छा योगदान दे रहे हैं। आपसे एक निवेदन है कि आप जो भी लेख बनाएँ उसमें जो शीर्षक बनाने के लिए जो पाठ दिया हुआ है यदि आप उसे प्रयोग न करें तो मिटा सकते हैं और किसी भी लेख में यदि लिंक लगाना हो तो उस शब्द पर उस लेख में केवल एक बार ही लिंक लगाएँ। यदि लेख अधिक लम्बा है तो एक से अधिक बार लिंक लगा सकते है। एक अनुच्छेद (पैराग्राफ) में एक लेख को एक से अधिक बार लिंक न करें। मुझे संदेश देने के लिए मेरे वार्ता पन्ने पर लिखें। ये आपका वार्ता पन्ना है। गोविन्द राम - वार्ता 19:25, 27 सितम्बर 2012 (IST)