कहावत लोकोक्ति मुहावरे-छ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1- छोड़ै खाद जोत गहराई,
फिर खेती का मजा दिखाई।

अर्थ - खाद छोड़कर खेत की गहरी जोत कर दी जाय तो खेती को बड़ा लाभ पहुँचता है।

2- छछूँदर के सिर में चमेली का तेल।

अर्थ - अयोग्य व्यक्ति को अच्छी चीज़ देना।

3- छाज (सूप) बोले तो बोले,

छलनी भी बोले जिसमें हज़ार छेद।

अर्थ - अपने अवगुणों को न देखकर दूसरों की आलोचना करने वाला।

4- छलनी कहे सूईं से तेरे पेट में छेद।

अर्थ - अपने अवगुणों को न देखकर दूसरों की आलोचना करने वाला।

5- छटांक चून चौबारे रसोई।

अर्थ - मिथ्या और आडंबर।

6- छीकें कोई, नाक कटावे कोई।

अर्थ - किसी के दोष का फल दूसरा भोगे।

7- छुरी ख़रबूज़े पर गिरे या ख़रबूज़ा छुरी पर एक ही बात है।

अर्थ - दोनों तरह से हानि।

8- छोटा मुँह बड़ी बात।

अर्थ - अपनी योग्यता से बढ़कर बात करना।

9- छोटे मियाँ तो छोटे मियाँ, बड़े मियाँ सुभानल्लाह।

अर्थ - छोटे से बड़ा, अवगुणों में भारी।

10- छक्का-पंजा भूलना।

अर्थ - कुछ भी याद न रहना।

11- छक्के छूटना।

अर्थ - बुद्धि चकरा जाना।

12- छठी का दूध याद आना।

अर्थ - संकट में पिछले सुख की याद आना।

13- छप्पर फाड़कर देना।

अर्थ - बिना परिश्रम के एकदम से अधिक लाभ प्राप्त होना।

14- छाँह न छूने देना।

अर्थ - पास तक न आने देना।

15- छाती छलनी हो जाना।

अर्थ - लगातार दु:ख आते रहना।

16- छाती पर पत्थर रखना।

अर्थ - चुपचाप सहना।

17- छाती पर मूँग दलना।

अर्थ - बहुत कष्ट देना।

18- छाती पर साँप लोटना।

अर्थ - ईर्ष्या होना।

19- छूमंतर होना। अर्थ - गायब हो जाना।
20. छान मारना अर्थ - छान डालना; किसी वस्तु, व्यक्ति आदि को भली प्रकार सब जगह ढूँढ लेना।
21. छानी छवाना अर्थ - किसी के रहने के लिए झोंपड़ी छाना।
22. छाप डालना अर्थ - अपना प्रभाव दूसरे पर लक्षित कर दिखाना।
23. छाप पड़ना अर्थ - प्रभाव लक्षित होना।
24. छापा मारना अर्थ - कुछ खोजने या किसी को पकड़ने के लिए पुलिस आदि का किसी जगह सहसा जा पहुँचना।
25. छाया पड़ना अर्थ - किसी के कलुषित या दुषित प्रभाव से युक्त होना।
26. छाया भी न छू पाना अर्थ - स्पर्श करना तो दूर, समीप भी न पहुँच पाना।
27. छिछले पानी में तैरना अर्थ - किसी विषय का बहुत ही स्थूल या थोड़ा ज्ञान होना, किसी विषय में पैठने में अक्षम होना।
28. छिद्रान्वेषण करना अर्थ - दोष दिखाना या निकालना।
30. छिपा रुस्तम अर्थ - ऐसा बहुत बड़ा बलवान व्यक्ति या दल जिसके बल के बारे में सामान्यत: लोगों को पता न हो।
31. छींकते ही नाक कट जाना अर्थ - आरंभ में ही बदनामी या हानि होना।
32. छींका टूटना अर्थ - संयोग से ही कोई अभीष्ट या वांछित घटना घटित होना।
33. छींटा पड़ना अर्थ - हल्की वर्षा होना‌।
34. छींटाकशी करना अर्थ - ताना मारना, बोली बोलना।