User:DrMKVaish
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
वर्ष |
---|
मुझे हिन्दुस्तानी, हिन्दू और हिंदी भाषी होने का गर्व है |
— डा॰ मनीष कुमार वैश्य |
वर्ष |
---|
ऊंचा - नीचा - यहाँ से नीचे जाना कठिन है। उन्नति - अवनति - देश की उन्नति या अवनति देशवासियों के हाथ में है। उदय - अस्त -(सूर्य अस्त) सूर्यास्त का दृश्य मनोहर है। उचित -अनुचित - अनुचित उत्तरार्द्ध- पूर्वार्द्ध - भारत ने बीसवीं सदी के पूर्वार्द्ध से ओलिंपिक में भाग लेना शुरु किया। सम्मान - अपमान - पार्टी में राम का अपमान हुआ। सुर्योदय -सूर्यास्त - मुझे सूर्यास्त देखना पसंद है। सामान्य - विशेष - यह विशेष फाइल है। सरकारी - गैरसरकारी - यह गैरसरकारी काम है। सुविधा - असुविधा - मुझे दिल्ली जाने में असुविधा होती है । सस्ता - महंगा - यह कपडा महंगा है । सुंदर - कुरूप - अनारकली कुरूप नहीं थी। स्वतंत्र - परतंत्र - परतंत्रता एक अभिशाप है। सक्षम - अक्षम -वह हर काम के लिए अक्षम है। सुबह -शाम - मैं शाम को टेनिस खेलता हूँ। सुरक्षित - असुरक्षित - यहाँ महिलाएं असुरक्षित नहीं हैं। संभव - असंभव - कोई भी काम असंभव नहीं है। संतुलन -असंतुलन - भोजन में असंतुलन बीमारी का कारण है। सावधानी - असावधानी - असावधानी से दुर्घटना हो सकती है। सघन - विरल - टेकड़ी में सघन वन हैं विरल नहीं। सहायक - बाधक - भ्रष्टाचार देश की उन्नति में बाधक है। सहमत - असहमत - रमा इस प्रस्ताव से असहमत है। सुख - दुख - घाटा होने पर हरिओम को बहुत दुख है। सहयोग - असहयोग -प्रशासन के साथ असहयोग करना ठीक नहीं है। सहमति - असहमति - सचिव ने इस प्रस्ताव से असहमति व्यक्त की। समापन - उद्घाटन - मंत्री महोदय ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया। स्वस्थ -अस्वस्थ - सुब्बालक्ष्मी अस्वस्थ है। सर्दी - गर्मी - यहाँ गर्मी ज्यादा है। समाजवाद - पूँजीवाद - पूँजीवाद के खिलाफ लोगों ने आवाज उठाई। संतुलित - असंतुलित - असंतुलित भोजन खाने से हम बीमार हो जाते हैं । कठिनाई - सरलता - इसे सरलता से पूरा कर सकते हैं। कच्चा माल - तैयार माल - वह तैयार माल बेचता है। कभी-कभी - अक्सर - आशा अक्सर छुट्टी लेती है। कठिन - सरल - हिंदी सीखना सरल है। केंद्रित -विकेंद्रित - बैंकों को विकेंद्रित किया गया। करीबी - दूर के - राम मेरे दूर के रिश्तेदार हैं। कम - अघिक - चाय में चीनी अघिक है। प्राचीन - नवीन / नया - यह पाठ्यक्रम नवीन है। पक्ष -निष्पक्ष - वह निष्पक्ष राय देता है। प्राकृतिक -अप्राकृतिक - उसकी मृत्यु अप्राकृतिक थी। पहाड़ - मैदान - बच्चे मैदान में खेलते हैं। प्रसन्न -अप्रसन्न - पदोन्नति न मिलने पर रामकृष्णन अप्रसन्न है। प्रभावित - अप्रभावित - यशोदा के आँसुओं को देखकर भी बुद्ध अप्रभावित रहे। पोषण -कुपोषण - हमें बच्चों को कुपोषण से बचाना चाहिए। परिचित - अपरिचित - मैं इस काम से अपरिचित हूँ। प्रवेश - निकास - निकास कहाँ है? पदोन्नति - पदावनति - चोरी करने के कारण उसकी पदावनति हुई। प्रतिकूल - अनुकूल - निर्णय हमारे अनुकूल ही होगा। प्रारंभ - अंत - अन्याय का अंत हुआ। पसंद - नापसंद - मुझे झूठ बोलने वाले नापसंद हैं। प्यार - घृणा - वह फिल्मों से घृणा करता है। विश्वास - अविश्वास - मुझे उसकी बात पर अविश्वास है। विकसित -अविकसित - अफ्रीका एक अविकसित देश है। विशिष्ट - सामान्य / साधारण - यह साधारण मामला है। विश्वनीय - अविश्वनीय -यह बात अविश्वनीय है। व्यवस्था -अव्यवस्था - इस अव्यवस्था को ठीक करें । व्यावहारिक -अव्यावहारिक - मोहन अव्यावहारिक बात करता है। निजी - सार्वजनिक - यह सार्वजनिक बात है। नकद - उधार - बालकृष्णन सबसे उधार माँगता है। न्याय -अन्याय -अन्याय कभी मत करो। नियमित -अनियमित - अनियमित रूप से कक्षा में आना ठीक नहीं है। निश्चित -अनिश्चित - चित्रा का दिल्ली जाना अनिश्चित है। महंगा - सस्ता - यह कपडा सस्ता है। मेहनती - आलसी / कामचोर - सुप्रजा आलसी है। मृत्यु - जन्म - बच्चे के जन्म पर ख़ुशी मनाई जाती है। मंजूर - नामंजूर - ऋण नामंजूर हुआ। मुमकिन - नामुमकिन -एक दिन में यह काम पूरा करना नामुमकिन है। युद्ध - शांति - आजकल विश्व में शांति है। तपन - ठंडक - आजकल ठंडक ज्यादा है। घाटा - फायदा - उसे व्यापार में फायदा हो रहा है। धनी - निर्धन -राहुल निर्धन है। योग्य -अयोग्य - वह इस काम के लिए अयोग्य है। झूठ - सच - वह सच बोलता है। लोकतंत्र - राजतंत्र - नेपाल में पहले राजतंत्र था। हित - अहित - किसी का अहित नहीं करना चाहिए। लिखित - मौखिक - आज मौखिक परीक्षा है। गलत - सही - यह उत्तर सही है। हानि -लाभ - उसे व्यापार में बहुत लाभ हुआ। रोजगार- बेरोजगार - रमेश बेरोजगार नहीं है। जल्दी - देरी - काम पूरा करने में देरी न करें। डरपोक - निड़र - राम निड़र लड़का है। चौड़ी - संकरी,तंग - यह सड़क संकरी है। इच्छा -अनिच्छा - राधिका कोई भी काम अनिच्छा से करती है। जन्म - मृत्यु - अमर की मृत्यु हो गई। श्वेत -श्याम - भगवान कृष्ण का भी रंग श्याम था। रुचि- अरुचि - उसे नृत्य में अरुचि है। भूलना - याद करना - मैं हमेशा भगवान को याद करता हूँ। देशी - परदेशी - वह परदेशियों से बात नहीं करता। गहरा - उथला - यह कुआँ उथला है। रुचि - अरुचि - मुझे इस काम में अरुचि है। विस्तृत - संक्षिप्त - एक संक्षिप्त नोट तैयार करें। श्रोता - वक्ता - लोका अच्छा वक्ता है। हार - जीत - हार-जीत तो भाग्य का खेल है। रईस - गरीब - वह गरीब आदमी है। गुण -अवगुण - राम में कोई अवगुण नहीं है। दयालु - निर्दयी - रामकृष्णन निर्दयी आदमी नहीं है। तकलीफ - आराम - दवा लेने से थोड़ा आराम है। विकास - ह्रास - युद्ध के कारण उस देश का ह्रास हुआ। जिम्मेदार - गैर- जिम्मेदार - वह गैर-जिम्मेदार कर्मचारी है। दुर्लभ -सुलभ - यहाँ पानी सुलभ है। खुशी - गम - पुरस्कार न मिलने पर उसे बहुत दुख है। खरीददार- विक्रेता - वह पुस्तक विक्रेता है। खरीद - बिक्री - सरकार बिक्री कर वसूलती है। खरीदना - बेचना - वह आदमी फल बेचता है।
|
मुझे हिन्दुस्तानी, हिन्दू और हिंदी भाषी होने का गर्व है |
— डा॰ मनीष कुमार वैश्य |