आदिलाबाद

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:45, 26 जनवरी 2011 का अवतरण (Text replace - "फसल" to "फ़सल")
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

भूतपूर्व अदलाबाद, नगर उत्तरी आंध्र प्रदेश भारत में स्थित है। हैदराबाद से 260 किमी. उत्तर में वाराणसी-कन्याकुमारी राष्ट्रीय राजमार्ग के नागपुर-हैदराबाद खंड पर स्थित यह नगर एक कृषि व्यापार केंद्र है।

इतिहास

आदिलाबाद के निकट ही माहुर (महाराष्ट्र राज्य) में बहमनी राज्य और ईमादशाही राजवंश के समय (14 वीं-16वीं सदी) का एक क़िला है। आदिलावाद गोदावरी और पेन गंगा नदियों के बीच 600 मीटर ऊंचे वनाच्छादित पठार पर स्थित है। इस क्षेत्र में टीक और आबनूस की व्यावसायिक स्तर पर कटाई होती है।

कृषि और खनिज

क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में कृषि और खनन का महत्त्वपूर्ण स्थान है। चावल, ज्वार और गेंहू यहाँ की प्रमुख फ़सलें हैं तथा यहाँ कोयला, अभ्रक और चूना-पत्थर का खनन होता है।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार आदिलाबाद की कुल जनसंख्या 1,08,233 है; और ज़िले की कुल जनसंख्या 24,79,347 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख