नरसिंहगुप्त

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:28, 4 जून 2011 का अवतरण ('*'''नरसिंहगुप्त''' सुविख्यात गुप्त वंश का एक प्रमुख श...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
  • नरसिंहगुप्त सुविख्यात गुप्त वंश का एक प्रमुख शासक था।
  • वह सम्राट पुरुगुप्त का पुत्र एवं उत्तराधिकारी था।
  • नरसिंहगुप्त ने 'बालादित्य' का विरुद घारण किया था।
  • इसका शासनकाल लगभग 467 ई. से 473 ई. तक माना जाता है।
  • नरसिंहगुप्त बौद्ध धर्म का कट्टर अनुयायी था।
  • उसने नालन्दा में, जो उत्तरी भारत में बौद्ध शिक्षा का विश्वविख्यात केन्द्र था, ईंटों का एक भव्य मन्दिर बनवाया था।
  • इस मन्दिर में 80 फुट ऊँची बुद्ध की ताम्र-प्रतिमा की स्थापना की गई थी।
  • विद्वानों ने बालादित्य को ही हूण शासक मिहिरकुल का विजेता माना है, जिसकी सत्ता 533-534 ई. में समाप्त कर दी गई।
  • ऊपर जो तिथियाँ दी गई हैं, उनसे यह समीकरण सही नहीं पतीत होता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भट्टाचार्य, सच्चिदानन्द भारतीय इतिहास कोश, द्वितीय संस्करण-1989 (हिन्दी), भारत डिस्कवरी पुस्तकालय: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, 217।

संबंधित लेख