हेमचन्द्र
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
शिल्पी गोयल (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:08, 16 जून 2011 का अवतरण
आचार्य हेमचन्द्र
- ये न्याय, व्याकरण, साहित्य, सिद्धान्त और योग इन सभी विषयों के प्रखर विद्वान थे।
- इनका न्याय-ग्रन्थ 'प्रमाण-मीमांसा' विशेष प्रसिद्ध है।
- इसके सूत्र और उनकी स्वोपज्ञ टीका दोनों ही सुन्दर और बोधप्रद हैं।
- न्याय के प्राथमिक अभ्यासी के लिए परीक्षामुख और न्यायदीपिका की तरह इसका भी अभ्यास उपयोगी है।
- ये ई. 1089-1173 शती के विद्वान माने जाते हैं।