कहावत लोकोक्ति मुहावरे-ड

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आशा चौधरी (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:22, 12 मई 2010 का अवतरण ('{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे}} {| class="wikitable" |- !कहावत लोकोक्ति म...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1- डंडा सब का पीर।

अर्थ - सख़्ती करने से लोग काबू में आते हैं।

2- डायन को दामाद प्‍यारा।

अर्थ - अपना सब को प्यारा लगता है।

3- डूबते को तिनके का सहारा।

अर्थ - विपत्ति में थोड़ी सी सहायता भी उबार देती है।

4- डंका बजना।

अर्थ - ख्याति होना।

5- डकार जाना।

अर्थ - माल पचा जाना।

6- डेढ़ चावल की खिचड़ी पकाना।

अर्थ - बहुमत से अलग रहना।

7- डेढ़ बीता कलेजा।

अर्थ - अत्यधिक साहस दिखाना।

7- डोरे डालना।

अर्थ- प्रेम में फँसाना।