उत्साह -सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
स्नेहा (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:51, 24 अगस्त 2011 का अवतरण ('{| style="background:transparent; float:right" |- | {{सूचना बक्सा कविता |चित्र=Suryakant Tripathi...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
उत्साह -सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
कवि सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
जन्म 21 फ़रवरी, 1896
जन्म स्थान मेदनीपुर ज़िला, बंगाल (पश्चिम बंगाल)
मृत्यु 15 अक्टूबर, सन 1961
मृत्यु स्थान प्रयाग, भारत
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला की रचनाएँ

बादल, गरजो!--

घेर घेर घोर गगन, धाराधर जो!

    ललित ललित, काले घुँघराले,
    बाल कल्पना के-से पाले,

विद्युत-छबि उर में, कवि, नवजीवन वाले!

    वज्र छिपा, नूतन कविता

                फिर भर दो:--
                बादल, गरजो!

विकल विकल, उन्मन थे उन्मन,
विश्व के निदाघ के सकल जन,
आये अज्ञात दिशा से अनन्त के घन!

    तप्त धरा, जल से फिर

                शीतल कर दो:--
                बादल, गरजो!

संबंधित लेख