कहावत लोकोक्ति मुहावरे-फ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आशा चौधरी (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:20, 13 मई 2010 का अवतरण ('{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे}} {| class="wikitable" |- !कहावत लोकोक्ति म...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1- फलूदा खाते दाँत टूटें तो टूटें।

अर्थ - स्वाद के लिए नुकसान भी मंजूर है।

2- फिसल पड़े तो हर गंगा।

अर्थ - काम बिगड़ जाने पर कहना कि मैंने स्वयं चाहा था।

3- फुई-फुई करके तालाब भरता है।

अर्थ - थोड़ा-थोड़ा जमा करते –करते ढेर हो जाता है।

4- फावड़ा चलाना।

अर्थ - मेहनत का काम करना।

5- फूलकर कुप्पा होना।

अर्थ - बहुत खुश या नाराज होना।

6- फूल झड़ना।

अर्थ - प्रिय वचन बोलना।