बॉक्साइट

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
फ़ौज़िया ख़ान (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:10, 27 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{पुनरीक्षण}} '''बॉक्साइट''' एक खनिज है। यह पत्थर सर्वप...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

बॉक्साइट एक खनिज है। यह पत्थर सर्वप्रथम फ्रांस में लैस बौक्स के निकट मिला था। इसी आधार पर इस खनिज का नाम बॉक्साइट पड़ा। इसी खनिज से विश्व का अधिकांश ऐलुमिनियम निकाला जाता है। इसका रंग सफ़ेद या भूरा होता है। सामान्यत: इसमें लोहे का अंश विद्यमान रहता है। लोहे की मात्रा पर निर्भर इसका रंग गुलाबी या लाल होता है। खदान से निकलने पर यह इतना मुलायम होता है कि हाथ से टूट जाता है, पर वायुमंडल के संपर्क में आने पर इसकी कठोरता बढ़ जाती है। इसकी आकृति मटर के दानों के समान होती है, अत: इसको पहचानने में कभी कठिनाई नहीं होती। इसका आपेक्षिक घनत्व 2.0 से 2.6 तक है।

बॉक्साइट का निर्माण पृथ्वी की सतह पर या उसके निकट मिट्टी तथा ऐलुमिनियम धनी, आग्नेय शिलाओं के विधटन से होता है। बॉक्साइट पठारों के ऊपरी भागों में, पटलाकार पहाड़ियों में तथा चूने की शिलाओं में अनियमित समुदायों में मिलता है। भारत में इसके निक्षेप बिहार, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, मद्रास तथा कश्मीर में हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख