केते बदमाश गुंडे -शिवदीन राम जोशी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:29, 24 जून 2012 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

केते बदमाश गुंडे लंगोटी लगाय घूमे,
                मदवा ज्यूँ झूमे कूर पेट भरे आपका।
स्वांग बना साधू का बादू बट मार केते,
              सेते हैं भूत-प्रेत लज़ा नाम बाप का।
कर्म के कंगाल लोग साधना न जाने जोग,
               ईधर के न उधर के है भांडा प्रलाप का।
कहता शिवदीन सत्य ऐसे का यकीन कहाँ,
                बात-बात बातमें दिखावे डर श्राप का।
 

संबंधित लेख