गला काटना
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गला काटना एक प्रचलित लोकोक्ति अथवा हिन्दी मुहावरा है।
अर्थ-
- चटपटी या तीखी चीज़ खाने पर उसका गले के भीतरी भाग में हलकी खुजली, चुनचुनाहट या जलन पैदा करना।
- चालाकी या छल से किसी को ठग लेना।
प्रयोग-
- ज़मीकंद गला काटता है।
- चंदे के नाम पर आप तो हमारा गला काट लेना चाहते हैं।
- मैत्री के पीछे क्या ग़रीबों का गला काट लिया जाए। --प्रेमचंद।