औरंगाबाद मथुरा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:29, 14 सितम्बर 2010 का अवतरण (Text replace - "==सम्बंधित लिंक==" to "==संबंधित लेख==")
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
  • यह मथुरा-आगरा रोड पर मथुरा के दक्षिण में 2 मील की दूरी पर स्थित है।
  • यहीं पर औरंगजेब कालीन लाल पत्थर की ऊँची मस्जिद है।
  • औरंगजेब ने भीम-भोज नामक एक तोमर राजपूत को इसे जागीर के रूप में दिया था।
  • इसके वंशजों का दीर्घकाल तक इस पर अधिकार रहा।
  • दौलतराव सिंधिया ने बोतलशाह नामक एक फ़कीर को यह शुल्क-मुक्ति पर दान में दिया था।
  • औरंगजेब के शासन में ही इसका नाम औरंगाबाद पड़ा था।
  • एफ. एस. ग्राउस ने यहाँ पर पत्थर का एक नक्काशीदार भव्य भवन बनवाया था जिसमें प्राथमिक पाठशाला चलती है।
  • यह सुप्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी श्री हरचरन लाल जी की जन्मभूमि है।
  • यहाँ पर उन्होंने एक भव्य केलादेवी का मन्दिर निर्मित करवाया है।

संबंधित लेख