"रामकृष्ण शिंदे का फ़िल्मी कॅरियर" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
 
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 37: पंक्ति 37:
  
'समाज चित्र, बम्बई' के बैनर में बनी फ़िल्म 'बिहारी' का निर्देशन के.डी. काटकर और ए.आर. ज़मींदार की जोड़ी ने किया था, कलाकार थे- बी.नान्द्रेकर, सुरेखा, एच. प्रकाश, फ़ैयाजबाई, निम्बालकर, सैम्सन और शबनम, और मुंशी फरोग़ का लिखा और [[लता मंगेशकर|लता]] का गाया गीत 'सब्ज़े की दुर्फ़िशानी, फूलों का शामियाना' उस दौर में ख़ासा मशहूर हुआ था। बाक़ी नौ गीत अमीरबाई कर्नाटकी, एन.सी. भट्टाचार्य और ए.आर. ओझा के स्वरों में थे। फ़िल्म 'बिहारी' साल [[1948]] में प्रदर्शित हुई थी। 1948 में ही उनकी एक और फ़िल्म 'किसकी जीत' प्रदर्शित हुई थी। इस फ़िल्म का निर्माण भी तिवारी प्रोडक्शन के बैनर में ही हुआ था, निर्देशक थे सफदर मिर्ज़ा और मुख्य कलाकार सादिक़, इंदु कुलकर्णी, पुष्पा, मक़बूल, अमीना बाई, चन्द्रिका और तिवारी। गीतकार थे कुमार शर्मा। फ़िल्म 'मैनेजर' के सात में से छ: गीत फ़िल्म 'किसकी जीत' में इस्तेमाल किए गए थे।<ref name="a">{{cite web |url=http://beetehuedin.blogspot.in/2013/12/thi-chaar-din-ki-hansi-ramkrishna-shinde.html |title=रामकृष्ण शिंदे|accessmonthday=11 जून |accessyear=2017 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=beetehuedin.blogspot.in |language=हिन्दी }}</ref>
 
====बैले-नृत्य संगीत के पर्याय====
+
==बैले-नृत्य संगीत के पर्याय==
 
मराठी नाटकों के अलावा 'इण्डियन नेशनल थिएटर' के बैले-नृत्यों के संगीत ने भी रामकृष्ण शिंदे को ख़ासी लोकप्रियता दी और फिर एक समय ऐसा आया, जब उनका नाम बैले-नृत्य संगीत का पर्याय बन गया। अपने जीवन काल में उन्होंने कुल 27 बैले-नृत्यों का संगीत संयोजन किया, जिनके देश-विदेश में हुए प्रदर्शनों को भरपूर सराहना मिली। ये उनके बैले-संगीत का ही कमाल था कि निर्देशक अमेय चक्रवर्ती ने उन्हें साल [[1950]] में बनी अपनी फ़िल्म 'गौना' के एक नृत्य के संगीत के संयोजन की ज़िम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि इस फ़िल्म के संगीतकार हुस्नलाल-भगतराम थे, लेकिन उषाकिरण पर फ़िल्माए गए उस नृत्य-संगीत के लिए ख़ासतौर से रामकृष्ण शिंदे को बुलाया गया था।
 
====नया नाम 'हेमंत केदार'====
+
==नया नाम 'हेमंत केदार'==
 
चालीस के दशक में आर.के. शिंदे और रामकृष्ण शिंदे के नाम से [[संगीत]] देते आए रामकृष्ण पचास के दशक में एक नए नाम के साथ सामने आए, और वह नाम था 'हेमंत केदार', जिसे लेकर आज भी कई लोग इस ग़लतफहमी के शिकार हैं कि ये कोई संगीतकार जोड़ी थी। एक मुलाक़ात के दौरान रामकृष्ण की पत्नी नलिनी ने बताया था कि 'हेमंत' और 'केदार', ये दोनों ही रामकृष्ण के पसंदीदा राग थे और इसी वजह से उन्होंने अपना नाम बदल कर 'हेमंत केदार' रखा था। इस नए नाम से उन्होंने 'ख़ौफ़नाक़ जंगल', 'पुलिस स्टेशन' और 'कैप्टन इण्डिया' फ़िल्मों में संगीत दिया था। साल [[1955]] में प्रदर्शित हुई फ़िल्म 'ख़ौफ़नाक़ जंगल' का निर्माण श्याम फ़िल्म सर्विस ने किया था और निर्देशक थे गोदरेज के.अप्पू। मुख्य भूमिकाओं में थे- बाबूराव, इंदिरा, निहाल, राजा सलीम और मंजु। गीत गिरीश माथुर ने लिखे थे। उधर फ़िल्म 'पुलिस स्टेशन' का निर्माण [[1959]] में 'सावित्री मूवीटोन' के बैनर में किया गया था। इस फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक थे- के.कांत, मुख्य कलाकार थे- कामरान, कृष्णाकुमारी, अनवरी बाई, शीला काश्मीरी, इंदिरा और मिरजकर। गीतकार प्रभातकिरण, [[इंदीवर]] और हैरत सीतापुरी के लिखे गीतों को आवाज़ दी थी, [[मन्ना डे]], मुबारक बेगम, उषा खन्ना, सबिता बनर्जी, शोभा शर्मा और अब्दुल रब क़व्वाल ने। फ़िल्म 'पुलिस स्टेशन' में हेमंत केदार के अलावा रॉबिन नाम के एक संगीतकार और थे। [[1960]] में बनी फ़िल्म 'कैप्टन इण्डिया' का निर्माण मधुशाला प्रोडक्शन के बैनर में राजाराम साक़ी ने और निर्देशन सी.कांत ने किया था। कलाकार थे- कामरान, कृष्णाकुमारी, राजन कपूर, मोनी चटर्जी और मधुमति। राजाराम साक़ी के लिखे गीत [[आशा भोंसले]], [[तलत महमूद]] और सुधा मल्होत्रा ने गाए थे।<ref name="a"/>
 
पंक्ति 52: पंक्ति 52:
 
==संबंधित लेख==
 
==संबंधित लेख==
 
{{रामकृष्ण शिंदे विषय सूची}}{{संगीतकार}}
 
{{रामकृष्ण शिंदे विषय सूची}}{{संगीतकार}}
[[Category:संगीतकार]][[Category:संगीत कोश]][[Category:सिनेमा]][[Category:कला कोश]][[Category:सिनेमा कोश]]
+
[[Category:संगीत कोश]][[Category:सिनेमा]][[Category:कला कोश]][[Category:सिनेमा कोश]]
 
__INDEX__
 
__INDEX__

08:00, 18 नवम्बर 2017 के समय का अवतरण

रामकृष्ण शिंदे विषय सूची
रामकृष्ण शिंदे का फ़िल्मी कॅरियर
रामकृष्ण शिंदे
पूरा नाम रामकृष्ण शिंदे
जन्म 1918
जन्म भूमि महाराष्ट्र
मृत्यु 14 सितम्बर, 1985
पति/पत्नी नलिनी
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र भारतीय सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'मैनेजर', 'बिहारी', 'किसकी जीत', 'गौना', 'ख़ौफ़नाक़ जंगल', 'पुलिस स्टेशन' और 'कैप्टन इण्डिया' आदि।
प्रसिद्धि संगीतकार
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी 'इण्डियन नेशनल थिएटर' के बैले-नृत्यों के संगीत ने भी रामकृष्ण शिंदे को ख़ासी लोकप्रियता दी और फिर एक समय ऐसा आया, जब उनका नाम बैले-नृत्य संगीत का पर्याय बन गया। अपने जीवन काल में उन्होंने कुल 27 बैले-नृत्यों का संगीत संयोजन किया।

रामकृष्ण शिंदे ने शुरूआत में मराठी नाटकों में संगीत देना शुरू किया। उनकी बनायी बंदिशें बेहद मशहूर होने लगीं और बहुत जल्द वह मराठी नाटकों के दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना नाम बन गए। अपनी बनाई कर्णप्रिय धुनों की वजह से ही उन्हें फ़िल्म 'मैनेजर' मिली थी। 'तिवारी प्रोडक्शंस' के बैनर में 1947 में बनी इस फ़िल्म के निर्देशक थे आई.पी.तिवारी और मुख्य कलाकार थे- जयप्रकाश, पूर्णिमा, गोबिंद, सरला, अज़ीज़, अमीना और तिवारी। उसी दौरान उन्हें फ़िल्म 'बिहारी' का संगीत तैयार करने का भी मौक़ा मिला, जिसमें उनके अलावा एक अन्य संगीतकार नरेश भट्टाचार्य भी काम कर रहे थे।

'समाज चित्र, बम्बई' के बैनर में बनी फ़िल्म 'बिहारी' का निर्देशन के.डी. काटकर और ए.आर. ज़मींदार की जोड़ी ने किया था, कलाकार थे- बी.नान्द्रेकर, सुरेखा, एच. प्रकाश, फ़ैयाजबाई, निम्बालकर, सैम्सन और शबनम, और मुंशी फरोग़ का लिखा और लता का गाया गीत 'सब्ज़े की दुर्फ़िशानी, फूलों का शामियाना' उस दौर में ख़ासा मशहूर हुआ था। बाक़ी नौ गीत अमीरबाई कर्नाटकी, एन.सी. भट्टाचार्य और ए.आर. ओझा के स्वरों में थे। फ़िल्म 'बिहारी' साल 1948 में प्रदर्शित हुई थी। 1948 में ही उनकी एक और फ़िल्म 'किसकी जीत' प्रदर्शित हुई थी। इस फ़िल्म का निर्माण भी तिवारी प्रोडक्शन के बैनर में ही हुआ था, निर्देशक थे सफदर मिर्ज़ा और मुख्य कलाकार सादिक़, इंदु कुलकर्णी, पुष्पा, मक़बूल, अमीना बाई, चन्द्रिका और तिवारी। गीतकार थे कुमार शर्मा। फ़िल्म 'मैनेजर' के सात में से छ: गीत फ़िल्म 'किसकी जीत' में इस्तेमाल किए गए थे।[1]

बैले-नृत्य संगीत के पर्याय

मराठी नाटकों के अलावा 'इण्डियन नेशनल थिएटर' के बैले-नृत्यों के संगीत ने भी रामकृष्ण शिंदे को ख़ासी लोकप्रियता दी और फिर एक समय ऐसा आया, जब उनका नाम बैले-नृत्य संगीत का पर्याय बन गया। अपने जीवन काल में उन्होंने कुल 27 बैले-नृत्यों का संगीत संयोजन किया, जिनके देश-विदेश में हुए प्रदर्शनों को भरपूर सराहना मिली। ये उनके बैले-संगीत का ही कमाल था कि निर्देशक अमेय चक्रवर्ती ने उन्हें साल 1950 में बनी अपनी फ़िल्म 'गौना' के एक नृत्य के संगीत के संयोजन की ज़िम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि इस फ़िल्म के संगीतकार हुस्नलाल-भगतराम थे, लेकिन उषाकिरण पर फ़िल्माए गए उस नृत्य-संगीत के लिए ख़ासतौर से रामकृष्ण शिंदे को बुलाया गया था।

नया नाम 'हेमंत केदार'

चालीस के दशक में आर.के. शिंदे और रामकृष्ण शिंदे के नाम से संगीत देते आए रामकृष्ण पचास के दशक में एक नए नाम के साथ सामने आए, और वह नाम था 'हेमंत केदार', जिसे लेकर आज भी कई लोग इस ग़लतफहमी के शिकार हैं कि ये कोई संगीतकार जोड़ी थी। एक मुलाक़ात के दौरान रामकृष्ण की पत्नी नलिनी ने बताया था कि 'हेमंत' और 'केदार', ये दोनों ही रामकृष्ण के पसंदीदा राग थे और इसी वजह से उन्होंने अपना नाम बदल कर 'हेमंत केदार' रखा था। इस नए नाम से उन्होंने 'ख़ौफ़नाक़ जंगल', 'पुलिस स्टेशन' और 'कैप्टन इण्डिया' फ़िल्मों में संगीत दिया था। साल 1955 में प्रदर्शित हुई फ़िल्म 'ख़ौफ़नाक़ जंगल' का निर्माण श्याम फ़िल्म सर्विस ने किया था और निर्देशक थे गोदरेज के.अप्पू। मुख्य भूमिकाओं में थे- बाबूराव, इंदिरा, निहाल, राजा सलीम और मंजु। गीत गिरीश माथुर ने लिखे थे। उधर फ़िल्म 'पुलिस स्टेशन' का निर्माण 1959 में 'सावित्री मूवीटोन' के बैनर में किया गया था। इस फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक थे- के.कांत, मुख्य कलाकार थे- कामरान, कृष्णाकुमारी, अनवरी बाई, शीला काश्मीरी, इंदिरा और मिरजकर। गीतकार प्रभातकिरण, इंदीवर और हैरत सीतापुरी के लिखे गीतों को आवाज़ दी थी, मन्ना डे, मुबारक बेगम, उषा खन्ना, सबिता बनर्जी, शोभा शर्मा और अब्दुल रब क़व्वाल ने। फ़िल्म 'पुलिस स्टेशन' में हेमंत केदार के अलावा रॉबिन नाम के एक संगीतकार और थे। 1960 में बनी फ़िल्म 'कैप्टन इण्डिया' का निर्माण मधुशाला प्रोडक्शन के बैनर में राजाराम साक़ी ने और निर्देशन सी.कांत ने किया था। कलाकार थे- कामरान, कृष्णाकुमारी, राजन कपूर, मोनी चटर्जी और मधुमति। राजाराम साक़ी के लिखे गीत आशा भोंसले, तलत महमूद और सुधा मल्होत्रा ने गाए थे।[1]

रामकृष्ण शिंदे की बड़ी बेटी रागिनी के अनुसार उनकी कुछ फ़िल्में ऐसी थीं, जिनके लिए शिंदे ने गीत रेकॉर्ड किए लेकिन वह फ़िल्में अधूरी रह गयीं। इनमें राज थिएटर के बैनर की चालीस के दशक की 'हमारी कहानी' और पचास के दशक की चित्र शिखर की 'अविनाश', शंकर प्रोडक्शन की 'सती महानन्दा', ए.करीम प्रोडक्शंस की 'जन्नत की हूर' के अलावा एक फ़िल्म 'पीली कोठी' भी शामिल है, जिसके लिए शिंदे ने दो गीत रेकॉर्ड किए थे। ऐसी ही एक अन्य फ़िल्म थी 'पाताल-देवता' जिसमें अभिनेत्री मुमताज़ ने पहली बार कैमरे का सामना किया था। ये फ़िल्म अगर बनकर प्रदर्शित हो जाती तो मुमताज़ की पहली फ़िल्म कहलाती।

मराठी फ़िल्मों में योगदान

रामकृष्ण शिंदे ने दो मराठी फ़िल्मों में भी संगीत दिया था। ये फ़िल्में थीं साल 1966 में बनी 'तोची साधु ओळाखावा' और 1970 में बनी 'आई आहे शेतात', जिसका निर्माण भी शिंदे ने ही किया था। इसके अलावा उन्होंने ऑल इण्डिया रेडियो के भी कुछ कार्यक्रमों में संगीत दिया था, जिनमें 'होनाजी बाला', 'बिल्ली मौसी की फजीहत', 'सोना और सात बौने', 'मानसी' और 'उषा मुस्काई' को बेहद सराहा गया।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 रामकृष्ण शिंदे (हिन्दी) beetehuedin.blogspot.in। अभिगमन तिथि: 11 जून, 2017।

संबंधित लेख

रामकृष्ण शिंदे विषय सूची