अगरतला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
अगरतला
अगरतला पैलेस, त्रिपुरा
विवरण अगरतला, त्रिपुरा राज्य की राजधानी है। अगरतला शहर पूर्वोत्तर भारत, सघन कृषि वाले मैदान में बांग्लादेश की सीमा के निकट स्थित है।
राज्य त्रिपुरा
ज़िला पश्चिम त्रिपुरा
स्थापना सन 1850
भौगोलिक स्थिति उत्तर-23° 30' 0.00", पूर्व-91° 30' 0.00"
मार्ग स्थिति अगरतला, मिज़ोरम की राजधानी आइजोल के हवाई अड्डे से 295 किमी दूरी पर स्थित है।
हवाई अड्डा सिंगरभिल हवाई अड्डा
रेलवे स्टेशन अगरतला रेलवे स्टेशन
यातायात रिक्शा, टैक्सी, सिटी बस
कहाँ ठहरें होटल, धर्मशाला, अतिथि ग्रह
एस.टी.डी. कोड 0381
ए.टी.एम लगभग सभी
Map-icon.gif गूगल मानचित्र
अन्य जानकारी अगरतला में बंगाली भाषा बोली जाती है और यहाँ हैंडलूम बुनाई का मुख्य उद्योग है। त्रिपुरा का अधिकतर भाग जंगलों से घिरा हुआ है, जो प्रकृति-प्रेमी पर्यटकों को आकर्षित करता है।
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट
अद्यतन‎

अगरतला शहर, त्रिपुरा राज्य की राजधानी है। अगरतला शहर पूर्वोत्तर भारत, सघन कृषि वाले मैदान में बांग्लादेश की सीमा के निकट स्थित है। अनेक गाँवो के मध्य हवोवा नदी के आर-पार बसा यह शहर इस क्षेत्र का व्यापारिक केन्द्र है।

इतिहास

अगरतला की स्थापना 1850 में महाराज राधा कृष्ण किशोर माणिक्य बहादुर द्वारा की गई थी।

यातायात और परिवहन

हवाई मार्ग

अगरतला में अगरतला हवाई अड्डा स्थित है। यह वायु मार्ग द्वारा कोलकाता, बेंगळूरू, मुम्बई, दिल्ली आदि विभिन्न शहरों से जुड़ा हुआ है। भारत के प्रमुख शहरों के लिए नियमित रूप से पटना में हवाई जहाज़ उपलब्ध हैं।

अगरतला में एक झील, त्रिपुरा
रेल मार्ग

अगरतला का सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन कुमारघाट है।

सड़क मार्ग

अगरतला धलाई सड़कमार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।

शिक्षण संस्थान

यहाँ एक मन्दिर के साथ-साथ त्रिपुरा विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालय हैं। जिनमें महाराजा वीर विक्रम महाविद्यालय और त्रिपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल हैं।

पर्यटन

विधानसभा भवन में तब्दील हो चुका महाराजा का प्राचीन ब्रिटिश वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। अगरतला में प्रमुख आकर्षण केन्द्र उज्‍जौन्ता पैलेस, राज्य संग्रहालय, जनजातीय संग्रहालय, सुकान्ता एकेडमी, एम.बी.बी. कॉलेज, लक्ष्मीनारायाण मंदिर, उमा महेश्‍वर मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, बेनुबन बिहार, गेडु मीन मस्जिद, मलांच निवास, रविन्द्र कनान, पुरबाशा, हस्तशिल्प केन्द्र, चौदहवां देवी मंदिर, चर्च आदि हैं।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार अगरतला शहर की जनसंख्या 1,89,327 है।

अगरतला का एक दृश्य, त्रिपुरा
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख