मंजीत बावा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:17, 30 दिसम्बर 2014 का अवतरण (''''मंजीत बावा''' (अंग्रेज़ी: ''Manjit Bawa'', जन्म: 1941 - मृत्यु: [[29 ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

मंजीत बावा (अंग्रेज़ी: Manjit Bawa, जन्म: 1941 - मृत्यु: 29 दिसम्बर, 2008) प्रसिद्ध चित्रकार थे। मंजीत बावा सूफ़ी गायन और दर्शन में अपनी विशेष रुचि के लिए भी जाने जाते थे। मंजीत बावा पहले चित्रकार थे, जिन्होंने पश्चिमी कला में प्रभावी ग्रे और ब्राउन से हटकर लाल और बैंगनी जैसे रंगों को चुना। उनके चित्रों पर प्रकृति, सूफी रहस्यवाद और भारतीय धर्म का गहरा प्रभाव था। काली और शिव को वह देश का आइकॉन मानते थे, इसलिए उनके चित्रों में काली और शिव की मौजूदगी प्रमुखता से रही। मंजीत बावा, कला में नव आंदोलन का हिस्सा थे। रंगों की उनकी समझ अद्भुत थी।

जीवन परिचय

पंजाब के छोटे से कस्बे धूरी में [1941]] में पैदा हुए मंजीत बावा ने दिल्ली के स्कूल ऑफ आर्ट्स में ललित कला की तालीम हासिल की। यहाँ उन्हें सोमनाथ होरे, राकेश मेहरा, धनराज भगत और बीसी सान्याल जैसे शिक्षकों से प्रशिक्षण मिला।

कार्यक्षेत्र

लंदन में 1964 में उन्होंने अपना करियर सिल्कस्क्रीन पेंटर के तौर पर शुरू किया था। वह पहले चित्रकार थे, जिन्होंने पाश्चात्य कला में बहुलता रखने वाले भूरे और धूसर रंगों का वर्चस्व खत्म करके उसकी जगह लाल और बैंगनी जैसे भारतीय रंगों को चुना। वह प्रकृति सूफी रहस्यवाद और भारतीय पौराणिक कथाओं से काफी प्रभावित थे। मंजीत बावा की जीवनी लिखने वाली इना पुरी ने कहा कि वह आकाश को लाल रंग में उकेरना चाहते थे। उन्हें लाल रंग बेहद पसंद था। वह साहसिक चित्रकार थे, जिनमें लोकप्रिय प्रचलन से बेपरवाह होकर अपने प्रतिबद्धताओं पर आगे बढ़ने का साहस था। ललित कला अकादमी के तत्कालीन अध्यक्ष अशोक वाजपेई ने बावा को याद करते हुए उन्हें प्रतिबद्धताओं वाला ऐसा शख्सियत बताया, जिसने युवा कलाकारों की मदद की। उन्होंने कहा कि वह हरफनमौला हस्ती थे। उन्होंने अपनी पेंटिंग में पशु और पक्षी को अक्सर उकेरा। इसके अतिरिक्त बाँसुरी भी उनकी पसंद रही। उन्होंने प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पन्नालाल घोष से बाँसुरी वादन सीखा। उन्होंने हीर-रांझा की कथा की पात्र राँझा की भी तस्वीर बनाई। इसके अतिरिक्त उन्होंने कुत्तों से घिरे भगवान श्रीकृष्ण की बाँसुरी बजाते हुए तस्वीर बनाई। उन्होंने अपनी पेंटिंग में भगवान श्रीकृष्ण को गायों से घिरा नहीं दिखाया।[1]

निधन

प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बावा का 29 दिसम्बर, 2008 सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। 67 वर्षीय बावा ब्रेन हैमरेज के बाद से पिछले तीन साल से कोमा में रहे थे। बावा के परिजनों और मित्रों के अनुसार दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाक़े में स्थित अपने आवास पर सोमवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। मंजीत बावा के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। उनकी पत्नी का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो गया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मशहूर चित्रकार मंजीत बावा का निधन (हिन्दी) वेबदुनिया हिन्दी। अभिगमन तिथि: 30 दिसम्बर, 2014।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख