"राज्य संरचना" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पंक्ति 44: पंक्ति 44:
 
*कर्नाटक की राजधानी और सबसे बड़ा शहर [[बंगलोर]] है।
 
*कर्नाटक की राजधानी और सबसे बड़ा शहर [[बंगलोर]] है।
 
{{bottom}}
 
{{bottom}}
 
 
==केरल==
 
==केरल==
 
{{Main|केरल}}
 
{{Main|केरल}}

11:11, 12 सितम्बर 2010 का अवतरण

ऊपर जायें

अरुणाचल प्रदेश · असम · उत्तर प्रदेश · उत्तराखण्ड · उड़ीसा · आंध्र प्रदेश · कर्नाटक · केरल · गोवा · गुजरात · छत्तीसगढ़ · जम्मू और कश्मीर · झारखण्ड · तमिलनाडु · त्रिपुरा · नागालैण्ड · पश्चिम बंगाल · पंजाब · बिहार · मणिपुर · मध्य प्रदेश · महाराष्ट्र · मिज़ोरम · मेघालय · राजस्थान · हरियाणा · सिक्किम · हिमाचल प्रदेश · अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह · चण्डीगढ़ · दादरा और नगर हवेली · दमन और दीव · लक्षद्वीप · राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली · पुदुचेरी

भारत की राज्य संरचना भारत के संघीय प्रशासनिक ढाँचे की एक उप-राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाई हैं। भारत के राज्यों की अपनी चुनी हुई सरकारें होती हैं, जिनका चुनाव उस राज्य के मतदाताओं द्वारा प्रति पाँच वर्ष की अवधि पर किया जाता है। प्रत्येक राज्य की अपनी विधानसभा भी होती हैं, जो राज्य स्तर पर भारत की संसद के समान ही हैं, जहाँ से राज्य सरकार, राज्य में शासन चलाती है।

2010 की स्थिति तक भारत में 28 राज्य और 7 केन्द्रशासित प्रदेश हैं जो निम्नलिखित हैं-

अरुणाचल प्रदेश

यह भारत गणराज्य का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। 'अरुणाचल' का हिन्दी में शाब्दिक अर्थ है 'उगते सूर्य की भूमि' (अरुण+अचल)। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न राज्य है किन्तु चीन राज्य के एक भाग पर अपना अधिकार दक्षिणी तिब्बत के रूप में जताता है।। प्रदेश की मुख्य भाषा हिन्दी और असमिया है। अंग्रेजी भी धीरे धीरे लोकप्रिय हो रही है।

असम

असम या आसाम भारत का उत्तर पूर्वी राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सरहदी राज्य है। भारत-भूटान और भारत-बांग्लादेश सरहद कुछ हिस्सों में असम से जुडी है। यहाँ पर कपिली नदी और ब्रह्मपुत्र नदी भी बहती है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश भारत का जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश के दूसरे महत्त्वपूर्ण नगर- आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, मेरठ, वाराणसी (बनारस), ग़ाज़ियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, फ़ैज़ाबाद, कानपुर हैं। उत्तर प्रदेश की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है।

नीचे जायें
नीचे जायें

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड या उत्तराखंड भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है। 2000 और 2006 के बीच यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था, 9 नवंबर, 2000 को उत्तराखंड भारत गणराज्य के 27 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। राज्य का निर्माण कई वर्ष के आन्दोलन के पश्चात हुआ। इस प्रान्त में वैदिक संस्कृति के कुछ सबसे महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। उत्तर प्रदेश से अलग किये गये नए प्रांत उत्तरांचल 8 नवम्बर 2000 को अस्तित्व में आया।

उड़ीसा

उड़ीसा भारत के पूर्वी तट पर बसा राज्य है। उड़ीसा उत्तर में झारखण्ड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। भौगोलिक लिहाज से इसके उत्तर में छोटा नागपुर का पठार है जो अपेक्षाकत कम उपजाऊ है लेकिन दक्षिण में महानदी, ब्राह्मणी, कालिंदी और वैतरणी नदियों का उपजाऊ मैदान है। यह पूरा क्षेत्र मुख्य रूप से चावल उत्पादक क्षेत्र है्।

नीचे जायें
नीचे जायें

आंध्र प्रदेश

भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर यह राज्य है। क्षेत्रफल के अनुसार भारत का यह चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से पाँचवा सबसे बड़ा राज्य है। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट गुजरात में 1600 कि.मी. है और दूसरे स्थान पर इस राज्य का समुद्र तट 972 कि.मी. है।

  • आंध्र प्रदेश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैदराबाद है।

कर्नाटक

दक्षिण भारत मे स्थित कर्नाटक भारत के बड़े राज्यों मे से एक है। इस राज्य में अनेक इन्जीनियरिंग (अभियांत्रिकी) और मेडिकल (आयुर्विज्ञान) कॉलेज हैं। कर्नाटक के उत्तर में महाराष्ट्र, दक्षिण में केरल, दक्षिण-पूर्व में तमिलनाडु तथा पूर्व में आंध्र प्रदेश राज्य हैं। इसके पश्चिम में अरब सागर है। कन्नड़ यहाँ की मुख्य भाषा है।

  • कर्नाटक की राजधानी और सबसे बड़ा शहर बंगलोर है।
नीचे जायें
नीचे जायें

केरल

केरल भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिण-पश्चिमी सिरे पर स्थित है। स्‍वतंत्र भारत में जब छोटी छोटी रियासतों का विलय हुआ तब त्रावनकोरे तथा कोचीन रियासतों को मिलाकर 1 जुलाई, 1949 को 'त्रावनकोर कोचीन' राज्‍य बना दिया गया, लेकिन मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन ही रहा। राज्‍य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के अंतर्गत 'त्रावनकोर-कोचीन राज्‍य तथा मालाबार' को मिलाकर 1 नवंबर, 1956 को 'केरल राज्‍य' का निर्माण किया गया। हिन्दुओं और मुसलमानों के अतिरिक्त यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं। इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 हज़ार वर्ग किलोमीटर है।

गोवा

गोवा क्षेत्रफल में भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से दूसरा सबसे छोटा राज्य है। पूरी दुनिया में गोवा अपने ख़ूबसूरत समुंद्र के किनारों और मशहूर स्थापत्य कला के लिये जाना जाता है। गोवा पहले पुर्तग़ाल का एक उपनिवेश था। पुर्तग़ालियों ने गोवा पर लगभग 450 साल तक शासन किया और दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा दिया गया।

  • गोवा की राजधानी पणजी है।
नीचे जायें
नीचे जायें

गुजरात

गुजरात पश्चिमी भारत का एक प्रान्त है। इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा पाकिस्तान से लगी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश इसके उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में स्थित हैं। महाराष्ट्र इसके पूर्व में है। अरब सागर इसकी पश्चिमी-दक्षिणी सीमा बनाता है। इसकी दक्षिणी सीमा पर दादरा एवं नगर-हवेली हैं। गुजरात का क्षेत्रफल 1,96,077 किलोमीटर है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भारत का 26वां राज्य है। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवंबर, 2000 को हुआ था। भारत में विशेषत: दो ऐसे क्षेत्र हैं जिनका नाम विशेष कारणों से धीरे धीरे बदल गया - 1. 'मगध' जो 'बौद्ध विहारों' के कारण 'बिहार' बन गया और
2. 'दक्षिण कौशल' जो छत्तीस गढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण 'छत्तीसगढ़' बन गया।

नीचे जायें
नीचे जायें

जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर भारत का सबसे उत्तरी राज्य है। पाकिस्तान इसका उत्तरी इलाका ("शिमाली इलाका") और तथाकथित "आज़ाद कश्मीर" हिस्सों पर क़ाबिज़ है और चीन ने अक्साई चिन के हिस्से पर कब्ज़ा किया हुआ है (भारत इन कब्ज़ों को ग़ैरक़ानूनी मानता है)। पाकिस्तान भारतीय जम्मू और कश्मीर को एक विवादित क्षेत्र मनता है। राज्य की राजभाषा उर्दू है।

झारखण्ड

झारखंड, यानि झार या झाड़ जो स्थानीय रूप में वन का पर्याय है और खंड यानि टुकड़े से मिलकर बना है। अपने नाम के अनुरुप यह मूलत: एक वनप्रदेश है जो झारखंड आंदोलन के फलस्वरुप (जिसे बाद में कुछ लोगों द्वारा वनांचल आंदोलन के नाम से जाना जाता है) सृजित हुआ। प्रचुर मात्रा में खनिज की उपलबध्ता के कारण इसे भारत का 'रूर' भी कहा जाता है जो जर्मनी में खनिज-प्रदेश के नाम से विख्यात है। वर्ष 2000 में केन्द्र सरकार ने 15 नवंबर (आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के जन्मदिन) को भारत का अठ्ठाइसवाँ राज्य बना दिया। झारखंड भारत के नवीनतम प्रान्तों में से एक है। बिहार के दक्षिणी हिस्से को विभाजित कर झारखंड प्रदेश का सृजन किया गया था।

  • औद्योगिक नगरी राँची इसकी राजधानी है।
नीचे जायें
नीचे जायें

तमिलनाडु

यह भारत का सबसे दक्षिणी राज्य है। तमिलनाडु शब्द तमिल भाषा के तमिल तथा नाडु (நாடு) जिसका शाब्दिक अर्थ घर या वास, स्थान, से मिलकर बना है जिसका अर्थ है तमिलों का घर या तमिलों का देश है। ब्रिटिश शासनकाल में यह प्रांत मद्रास प्रेसिडेंसी का हिस्सा था । स्वतंत्रता के बाद मद्रास प्रेसिडेंसी को कई भागों में बांट दिया गया, जिसके फलस्वरूप मद्रास तथा अन्य राज्यों का उदय हुआ। 1968 में मद्रास प्रांत का नाम बदलकर तमिलनाडु कर दिया गया।

त्रिपुरा

त्रिपुरा भारत का एक राज्य है। त्रिपुरा राज्‍य मुख्‍यत: पहाड़ी इलाका है। इसका भौगोलिक क्षेत्र 10,49,169 हेक्‍टेयर है। अनुमान है कि 2,80,000 हेक्‍टेयर भूमि कृषि योग्‍य है। एक मत के अनुसार स्थानीय देवी त्रिपुर सुन्दरी के नाम पर इसका नाम त्रिपुरा पड़ा। बंगाली और त्रिपुरी भाषा (कोक बोरोक) यहाँ की मुख्य भाषाये है।

नीचे जायें
नीचे जायें

नागालैण्ड

नागालैंड 1 दिसंबर, 1963 को भारतीय संघ का 16 वां राज्‍य बना। इस राज्‍य के पूर्व में म्यांमार, उत्‍तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम और दक्षिण में मणिपुर से घिरा हुआ है। नागालैंड राज्‍य का क्षेत्रफल 16,579 वर्ग कि.मी. है। 2001 का जनगणना के अनुसार इस राज्य की आबादी 19,88,636 है।

  • नागालैण्ड की राजधानी कोहिमा है और इसे 'पूरब का स्विजरलैंड' भी कहा जाता है।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल की स्थापना 1 मई, 1960 को हुई। भारत के प्रागैतिहासिक काल के इतिहास में बंगाल का विशिष्‍ट स्‍थान है। सिकंदर के आक्रमण के समय बंगाल में 'गंगारिदयी' नामक साम्राज्‍य था। क्रिकेट तथा फुटबॉल यहां के लोकप्रियतम खेलों में से हैं। नृत्य, संगीत तथा चलचित्रों की यहां लम्बी तथा सुव्यवस्थित परम्परा रही है ।

नीचे जायें
नीचे जायें

पंजाब

भारत के उत्तर पश्चिम में पंजाब राज्य है, जिसकी सीमायें पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में जम्मू और कश्मीर राज्य, उत्तर पूर्व में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में हरियाणा और राजस्थान राज्य हैं। 'पंजाब' शब्द फारसी के 'पंज' जिसका अर्थ होता है 'पांच' और 'आब' जिसका अर्थ होता है 'पानी' के मेल से बना है जिसका शाब्दिक अर्थ 'पांच नदियों का क्षेत्र' है।

बिहार

बिहार भारत के प्रमुख राज्‍यों में से एक है। इसके उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश तथा दक्षिण में झारखण्ड राज्‍य हैं। यहां अनेक नदियां बहती हैं जिनमें गंगा प्रमुख है। बिहार गंगा तथा उसकी सहायक नदियों के मैदान में बसा है। झारखण्ड के अलग होने के बाद बिहार की भूमि मुख्यतः नदियों के मैदान और समतल भूभाग है।

  • बिहार की राजधानी पटना है।
नीचे जायें
नीचे जायें

मणिपुर

मणिपुर भारत का एक पूर्वी राज्य है। मणिपुर राज्य के उत्तर और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम, और पूर्व में अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से म्यांमार लगा हुआ है। मणिपुर का क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी है। मेइती जनजाति, जो घाटी क्षेत्र में ही रहते हैं, वे ही यहां के मूल निवासी हैं। इनकी भाषा मेइतिलोन है। इसी भाषा को मणिपुरी भाषा कहते हैं।

  • मणिपुर राज्य की राजधानी इम्फाल है।

मध्य प्रदेश

मध्‍य प्रदेश दूसरा सबसे बड़ा भारतीय राज्‍य है। भौगोलिक दृष्टि से यह देश में केन्‍द्रीय स्‍थान रखता है। मध्य का अर्थ बीच में है, मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति भारतवर्ष के मध्य अर्थात बीच में होने के कारण इस प्रदेश का नाम मध्य प्रदेश दिया गया, जो कभी 'मध्य भारत' के नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश हृदय की तरह देश के ठीक बीचोंबीच में स्थित है। यह भारत का सबसे विशाल राज्य है, जो देश के कुल क्षेत्रफल का लगभग 10 प्रतिशत, 3,08,000 वर्ग किमी. से भी अधिक में फैला हुआ है।

  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है ।
नीचे जायें
नीचे जायें

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। यहाँ के मुंबई के अलावा पुणे शहर भी भारत के बडे महानगरो मे गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवां सबसे बडा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन 2001 में 96,752,247 थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण 1 मई, 1960 को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। मराठी ज्यादा बोली जाती है। पुणे और नागपुर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं।

  • महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बडा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रुप में भी जानी जाती है।

मिज़ोरम

भारत गणराज्य में मिज़ोरम एक पर्वतीय प्रदेश है। फरवरी, 1987 को यह भारत का 23वां राज्‍य बना। 1972 में केंद्रशासित प्रदेश बनने से पहले तक यह असम का एक ज़िला था। 2001 में मिज़ोरम की जनसँख्या लगभग 8,90,000 थी।

  • मिज़ोरम की राजधानी आईजोल है।
नीचे जायें
नीचे जायें

मेघालय

मेघालय भारत के उत्तर पूर्व में एक राज्य है। मेघालय का निर्माण असम के अंतर्गत 2 अप्रैल, 1970 को एक स्‍वतंत्र राज्‍य के रूप में किया गया। पूर्ण राज्‍य मेघालय 21 जनवरी, 1972 को बना। इसकी उत्तरी और पूर्वी सीमाएं असम से और दक्षिणी तथा पश्चिमी सीमाएं बांग्लादेश से मिलती हैं। मेघालय का शाब्दिक अर्थ है मेघों का आलय अर्थात बादलों का घर। मेघालय मूलत: एक पहाड़ी राज्‍य है।

राजस्थान

राजस्थान भारत गणराज्य के क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. (1,32,139 वर्ग मील) है।

  • राजस्थान की राजधानी जयपुर है।
नीचे जायें
नीचे जायें

हरियाणा

इस राज्य की सीमा के उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, पश्चिम तथा दक्षिण सीमा पर राजस्थान और पूर्व में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश है। भारत की राजधानी दिल्ली के तीन तरफ हरियाणा की सीमायें लगी हुई हैं जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का एक बडा हिस्सा हरियाणा में मिला है।

  • हरियाणा प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ है, जो केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ पंजाब राज्य की भी राजधानी है।

सिक्किम

सिक्किम भारत का एक पर्वतीय राज्य है। सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में न्यूनतम है और क्षेत्रफल गोवा के बाद न्यूनतम है। सिक्किम नामग्याल राजतन्त्र द्वारा शासित स्वतन्त्र राज्य था।

नीचे जायें
नीचे जायें

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश पश्चिमी भारत में स्थित राज्य है। यह उत्तर में जम्मू और कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा है। 'हिमाचल' प्रदेश का शाब्दिक अर्थ बर्फ़ीले पहाड़ों का अंचल' है। हिमाचल प्रदेश को देव भूमि भी कहा जाता है।

  • हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है।

भारत के केन्द्र शासित प्रदेश

केन्द्र शासित प्रदेश या संघ-राज्यक्षेत्र या संघक्षेत्र भारत के संघीय प्रशासनिक ढाँचे की एक उप-राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाई है। भारत के राज्यों की अपनी चुनी हुई सरकारें होती हैं, लेकिन केन्द्र शासित प्रदेशों में सीधे-सीधे भारत सरकार का शासन होता है; भारत का राष्ट्रपति हर केन्द्र शासित प्रदेश का एक सरकारी प्रशासक या उप राज्यपाल नामित करता है। भारत के सात केन्द्र शासित प्रदेश है, जो निम्नलिखित हैं-

नीचे जायें
नीचे जायें

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। यह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अंडमान एवं निकोबार लगभग 300 छोटे बड़े द्वीपों का समूह है, जिसमें कुछ ही द्वीपों पर आबादी है।

चण्डीगढ़

चंडीगढ़, भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। इसके नाम का अर्थ है चंडी का किला। यह हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चंडिका या चंडी के एक मंदिर के कारण पड़ा है। यह मंदिर आज भी शहर में स्थित है। इसे सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है। चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र में मोहाली, पंचकुला और ज़ीरकपुर आते हैं, जिनकी 2001 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 1165111 (1 करोड़ 16 लाख) है।

नीचे जायें
नीचे जायें

दादरा और नगर हवेली

दादरा और नगर हवेली 491 वर्ग कि.मी. में फैला छोटा सा केंद्रशासित प्रदेश है। यह गुजरात और महाराष्ट्र राज्‍यों से घिरा हुआ है। इसके दो भाग हैं एक दादरा और दूसरा नगर हवेली। निकटतम रेलवे स्‍टेशन वापी में है, जो सिलवासा से 18 किलोमीटर दूर है।

  • दादरा और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा है।

दमन और दीव

दमन और दीव मुंबई के पास अरब सागर में स्थित द्वीप समूह हैं जो भारत का केन्द्र शासित राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 112 वर्ग कि.मी. है और जनसंख्‍या 158,204 है (2001 की जनगणना के अनुसार) है। दमन और दीव के संघ राज्‍य की राजधानी दमन उत्‍तरी अक्षांश के 20 डिग्री 22’00” से 20 डिग्री 27’25” और पूर्वी देशांतर के 72 डिग्री 49’42” से 72 डिग्री 54’43” के बीच अवस्थित है। इसकी पूर्वी सीमा पर गुजरात है; पश्चिम की ओर अरब सागर, उत्तर में कोलक नदी तथा दक्षिण में कलाई नदी है।

  • दमन और दीव के संघ राज्‍य की राजधानी दमन है।
नीचे जायें
नीचे जायें

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप भारत के दक्षिण-पश्चिम में हिंद महासागर में स्थित एक भारतीय द्वीप-समूह है। समस्त केन्द्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप सब से छोटा है। लक्षद्वीप द्वीप-समूह की उत्पत्ति प्राचीनकाल में हुए ज्वालामुखीय विस्फोट से निकले लावा से हुई है। यह भारत की मुख्यभूमि से लगभग 300 कि.मी. दूर पश्चिम दिशा में अरब सागर में अवस्थित है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली

दिल्ली, आस-पास के कुछ ज़िलों के साथ भारत का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो ऐतिहासिक पुरानी दिल्ली के बाद बसा था। यहाँ केन्द्र सरकार की कई प्रशासन संस्थाएँ हैं। औपचारिक रूप से नई दिल्ली भारत की राजधानी है। 1483 वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली भारत का तीसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग 1 करोड 70 लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषायें है: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू, और अंग्रेज़ी

नीचे जायें
नीचे जायें

पुदुचेरी

पुदुचेरी भारत गणराज्य का केन्द्रशासित प्रदेश है। पहले पुदुचेरी एक फ्रांसीसी उपनिवेश था जिसे 4 ज़िलों का समावेश करके बनाया गया था। पुदुचेरी नाम इसके सबसे बडे ज़िले पुदुचेरी के नाम पर पडा़ है। पहले पुदुचेरी का आधिकारिक नाम पॉंडिचेरी था जिसे सितंबर 2006 में बदलकर पुदुचेरी कर दिया गया। पुदुचेरी का स्थानीय तमिल भाषा में अर्थ होता है 'नया गाँव'। यह प्रदेश बंगाल की खाड़ी के पूर्व में स्थित है।

  • पुदुचेरी केन्द्रशासित प्रदेश की राजधानी इसका सबसे बड़ा ज़िला पुदुचेरी है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

सम्बंधित लिंक