डिम्पल यादव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
डिम्पल यादव
डिम्पल यादव
पूरा नाम डिम्पल यादव
जन्म 1978
जन्म भूमि पुणे
पति/पत्नी अखिलेश यादव
संतान अदिति, अर्जुन और टीना
नागरिकता भारतीय
पार्टी समाजवादी पार्टी
अन्य जानकारी डिम्पल यादव 2012 के उपचुनाव में कन्नौज से निर्विरोध सांसद चुनी गईं।
अद्यतन‎

डिम्पल यादव (अंग्रेज़ी: Dimple Yadav) समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, विधान मण्डल दल के नेता व उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी हैं जो कि 2012 के उपचुनाव में कन्नौज से निर्विरोध सांसद चुनी गईं।

जीवन परिचय

1978 में पुणे में आर्मी कर्नल एस.सी.रावत के घर जन्‍मीं डिम्पल की शुरुआती पढ़ाई पुणे में हुई। कर्नल रावत उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के मूल निवासी हैं और वर्तमान में वहीं रह रहे हैं। डिम्पल की दो और बहनें हैं। इंटरमीडिएट के बाद डिम्पल यादव ने लखनऊ विश्‍वविद्यालय से ह्यूमेनिटीज़ में अपना स्नातक किया। इसी समय अखिलेश यादव से उनकी मित्रता हुई और फिर प्रेम। उस समय अखिलेश मरीन इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया से लौटे थे। विवाह के बाद डिंपल गृहणी बन गईं और अखिलेश अपने पिता मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी में शामिल होकर राजनीति में सक्रिय हो गये। डिंपल और अखिलेश के तीन बच्‍चे हैं- अदिति, अर्जुन और टीना, जिनमें अर्जुन और टीना जुड़वां हैं।[1]

परिवार

अखिलेश यादव के काम में व्‍यस्‍त होने के कारण पत्‍नी व कन्‍नौज से सांसद डिंपल यादव बच्‍चों के लिये समय निकाल लेती हैं।[2]

राजनीतिक सफर

12 जून , 2012 को डिंपल यादव को संसद का टिकट मिल गया, अब उनकी असली राजनीतिक पारी शुरू हो चुकी है। हालांकि इससे पहले भी उन्‍होंने राजनीति में अपनी किस्मत फिरोजाबाद संसदीय सीट से आजमायी थी। वह सीट भी अखिलेश ने छोड़ी थी, जिस पर फ़िल्म अभिनेता राज बब्‍बर जीते थे। खैर पिछली हार जैसी भी रही हो, इस बार की जीत किसी बड़ी जीत से कम नहीं, क्‍योंकि वो किसी भी पार्टी ने उनके विरुद्ध प्रत्‍याशी उतारने की हिम्‍मत नहीं की और वो निर्विरोध जीतीं। डिम्पल यादव ने जनता के समक्ष पारदर्शिता दिखाते हुए पति के मुख्‍यमंत्री बनते ही अपनी संपत्ति की घोषणा की। यही नहीं राज्‍य सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर अपनी संपत्ति का ब्‍योरा अपलोड किया। मार्च 2012 में उनके पास 59.76 लाख के जेवर थे, लखनऊ में 41 लाख और 39.75 लाख रुपए की संपत्तियां हैं। साथ ही उनके बैंक अकाउंट में 79.66 लाख और दूसरे अकाउंट में 2 लाख रुपए थे। साथ ही उन्‍होंने 15 लाख रुपए निवेश किये हैं।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 कन्‍नौज की नई सांसद डिंपल यादव का प्रोफाइल (हिंदी) (एच.टी.एम.एल) वनइंडिया हिंदी। अभिगमन तिथि: 4 दिसम्बर, 2012।
  2. क्‍या हुआ जब डिंपल भाभी पहुंची चि‍ड़ियाघर (हिंदी) (एच.टी.एम.एल) वनइंडिया हिंदी। अभिगमन तिथि: 4 दिसम्बर, 2012।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

पंद्रहवीं लोकसभा सांसद