अशुद्ध वाक्यों के शुद्ध वाक्य
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
| अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य |
|---|---|
| वचन-संबंधी अशुद्धियाँ | |
| पाकिस्तान ने गोले और तोपों से आक्रमण किया। | पाकिस्तान ने गोलों और तोपों से आक्रमण किया। |
| उसने अनेकों ग्रंथ लिखे। | उसने अनेक ग्रंथ लिखे। |
| महाभारत अठारह दिनों तक चलता रहा। | महाभारत अठारह दिन तक चलता रहा। |
| तेरी बात सुनते-सुनते कान पक गए। | तेरी बातें सुनते-सुनते कान पक गए। |
| पेड़ों पर तोता बैठा है। | पेड़ पर तोता बैठा है। |
| लिंग संबंधी अशुद्धियाँ | |
| उसने संतोष का साँस ली। | उसने संतोष की साँस ली। |
| सविता ने जोर से हँस दिया। | सविता जोर से हँस दी। |
| मुझे बहुत आनंद आती है। | मुझे बहुत आनंद आता है। |
| वह धीमी स्वर में बोला। | वह धीमे स्वर में बोला। |
| राम और सीता वन को गई। | राम और सीता वन को गए। |
| विभक्ति-संबंधी अशुद्धियाँ | |
| मैं यह काम नहीं किया हूँ। | मैंने यह काम नहीं किया है। |
| मैं पुस्तक को पढ़ता हूँ। | मैं पुस्तक पढ़ता हूँ। |
| हमने इस विषय को विचार किया। | हमने इस विषय पर विचार किया |
| आठ बजने को दस मिनट है। | आठ बजने में दस मिनट है। |
| वह देर में सोकर उठता है। | वह देर से सोकर उठता है। |
| संज्ञा संबंधी अशुद्धियाँ | |
| मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा। | मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा। |
| कुत्ता रेंकता है। | कुत्ता भौंकता है। |
| मुझे सफल होने की निराशा है। | मुझे सफल होने की आशा नहीं है। |
| गले में ग़ुलामी की बेड़ियाँ पड़ गई। | पैरों में ग़ुलामी की बेड़ियाँ पड़ गई। |
| सर्वनाम की अशुद्धियाँ | |
| गीता आई और कहा। | गीता आई और उसने कहा। |
| मैंने तेरे को कितना समझाया। | मैंने तुझे कितना समझाया। |
| वह क्या जाने कि मैं कैसे जीवित हूँ। | वह क्या जाने कि मैं कैसे जी रहा हूँ। |
| विशेषण-संबंधी अशुद्धियाँ | |
| किसी और लड़के को बुलाओ। | किसी दूसरे लड़के को बुलाओ। |
| सिंह बड़ा बीभत्स होता है। | सिंह बड़ा भयानक होता है। |
| उसे भारी दु:ख हुआ। | उसे बहुत दु:ख हुआ। |
| सब लोग अपना काम करो। | सब लोग अपना-अपना काम करो। |
| क्रिया-संबंधी अशुद्धियाँ | |
| क्या यह संभव हो सकता है ? | क्या यह संभव है ? |
| मैं दर्शन देने आया था। | मैं दर्शन करने आया था। |
| वह पढ़ना माँगता है। | वह पढ़ना चाहता है। |
| बस तुम इतने रूठ उठे बस | तुम इतने में रूठ गए। |
| तुम क्या काम करता है ? | तुम क्या काम करते हो ? |
| मुहावरे-संबंधी अशुद्धियाँ | |
| युग की माँग का यह बीड़ा कौन चबाता है। | युग की माँग का यह बीड़ा कौन उठाता है। |
| वह श्याम पर बरस गया। | वह श्याम पर बरस पड़ा। |
| उसकी अक्ल चक्कर खा गई। | उसकी अक्ल चकरा गई। |
| उस पर घड़ों पानी गिर गया। | उस पर घड़ों पानी पड़ गया। |
| क्रिया-विशेषण-संबंधी अशुद्धियाँ | |
| वह लगभग दौड़ रहा था। | वह दौड़ रहा था। |
| सारी रात भर मैं जागता रहा। | मैं सारी रात जागता रहा। |
| तुम बड़ा आगे बढ़ गया। | तुम बहुत आगे बढ़ गए। |
| इस पर्वतीय क्षेत्र में सर्वस्व शांति है। | इस पर्वतीय क्षेत्र में सर्वत्र शांति है। |
|
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख