"वासुकी": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 14: पंक्ति 14:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{पौराणिक चरित्र}}
{{पौराणिक चरित्र}}
[[Category:पौराणिक चरित्र]][[Category:पौराणिक कोश]]
[[Category:पौराणिक चरित्र]][[Category:प्रसिद्ध चरित्र और मिथक कोश]][[Category:पौराणिक कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

08:18, 13 जनवरी 2013 का अवतरण

वासुकी पौराणिक धर्म ग्रंथों और हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रसिद्ध नागराज थे। इनका जन्म कश्यप के औरस और कद्रु के गर्भ से हुआ माना गया है। वासुकी नागों के दूसरे राजा थे, जिनका इलाका कैलाश पर्वत के आस-पास का क्षेत्र था। पुराणों अनुसार वासुकी नाग अत्यंत विशाल और लंबे शरीर वाले माने जाते हैं। समुद्र मंथन के दौरान देवताओं और दानवों ने मंदराचल पर्वत को मथनी तथा वासुकी को नेती (रस्सी) बनाया था।

  • वासुकी को देवताओं ने 'नागधन्वातीर्थ' में नागराज के पद पर बैठाया था।
  • नागों के दूसरे राजा वासुकी की पत्नी का नाम शतशीर्षा था।
  • भगवान शिव का परम भक्त होने के कारण वासुकी का उनके शरीर पर निवास था।
  • जब वासुकी को ज्ञात हुआ कि नागकुल का नाश होने वाला है और उसकी रक्षा केवल उसकी भगिनी[1] के पुत्र द्वारा ही होगी, तब इसने अपनी बहन का विवाह जरत्कारु से कर दिया।
  • जरत्कारु के पुत्र आस्तीक ने जनमेजय के नागयज्ञ के समय सर्पों की रक्षा की, अन्यथा नागवंश का समूल नष्ट हो जाता।
  • समुद्र मंथन के समय वासुकी ने मंदराचल पर्वत का बाँधने के लिए रस्सी का काम किया था।
  • त्रिपुरदाह के समय वह शिव के धनुष की डोर बना था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. बहन

संबंधित लेख