"होली": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1: पंक्ति 1:

होली [[भारत]] के प्रमुख चार त्योहारों ([[दीपावली]], [[रक्षाबंधन]], होली और [[दशहरा]]) में से एक है। होली जहाँ एक ओर सामाजिक एवं धार्मिक है, वहीं [[रंग|रंगों]] का भी त्योहार है। आवाल वृद्ध, नर- नारी सभी  इसे बड़े उत्साह से मनाते हैं। इसमें जातिभेद-वर्णभेद का कोई स्थान नहीं है। इस अवसर पर लकड़ियों तथा कंडों आदि का ढेर लगाकर होलिकापूजन किया जाता है। फिर उसमें आग लगायी जाती है। पूजन के समय मंत्र उच्चारण किया जाता है।

==होलिकोत्सव==
इस पर्व को नवान्नेष्टि यज्ञपर्व भी कहा जाता है, क्योंकि खेत से आये नवीन अन्न को इसदिन यज्ञ में हवन करके प्रसाद लेने की परम्परा भी है। उस अन्न को होला कहते है। इसी से इसका नाम ''होलिकोत्सव'' पड़ा। होली का समय अपने आप में अनूठा ही है। [[फ़रवरी]]- [[मार्च]] में जब होली मनाई जाती है, तब सब ओर चिंतामुक्त वातावरण होता है- किसान फ़सल कटने के बाद आश्वस्त होता है। पशुचारा तो संगृहित किया जा चुका होता है। शीत ऋतु अपने समापन पर होती है। दिन न तो बहुत गर्म, न ही रातें बहुत ठंडी होती हैं। होली फाल्गुन मास में पूर्ण चंद्रमा के दिन मनाई जाती है। यद्यपि यह उत्तर भारत में एक सप्ताह व मणिपुर में छह दिन तक मनाई जाती है। होली वर्ष का अंतिम तथा जनसामान्य का सबसे बड़ा त्योहार है। सभी लोग आपसी भेदभाव को भुलाकर इसे हर्ष व उल्लास के साथ मनाते हैं। होली पारस्परिक सौमनस्य एकता और समानता को बल देती है। विभिन्न देशों में इसके अलग-अलग नाम और रूप हैं। होलिका की अग्नि में पुराना वर्ष 'जो होली' के रूप में जल जाता है और नया वर्ष नयी आशाएँ, आकांक्षाएँ लेकर प्रकट होता है। मानव जीवन में नई ऊर्जा, नई स्फूर्ति का विकास होता है। यह हिन्दुओं का नववर्षोत्सव है।
==इतिहास==
==इतिहास==
[[चित्र:Holika-Prahlad-1.jpg|thumb|[[प्रह्लाद]] को गोद में बिठाकर बैठी होलिका|220px]]
प्रचलित मान्यता के अनुसार यह त्योहार [[हिरण्यकशिपु]] की बहन होलिका के मारे जाने की स्मृति में भी मनाया जाता है। [[पुराणों]] में वर्णित है कि हिरण्यकशिपु ने अपनी बहन होलिका वरदान के प्रभाव से नित्य अग्निस्नान करती और जलती नहीं थी हिरण्यकशिपु ने अपनी बहन होलिका से [[प्रह्लाद]] को गोद में लेकर अग्निस्नान करने को कहा। उसने समझा कि ऐसा करने से प्रह्लाद अग्नि में जल जाएगा तथा होलिका बच जाएगी। होलिका ने ऐसा ही किया, किंतु होलिका जल गयी, प्रह्लाद बच गये। होलिका को यह स्मरण ही नहीं रहा कि अग्नि स्नान वह अकेले ही कर सकती है। तभी से इस त्योहार के मनाने की प्रथा चल पड़ी।

====आरम्भिक शब्दरूप====
====आरम्भिक शब्दरूप====
पंक्ति 16: पंक्ति 15:
====होली और धुंधी की कथा====
====होली और धुंधी की कथा====
[[भविष्यपुराण]] में वर्णित है कि [[सत्ययुग]] में राजा [[रघु]] के राज्य में माली नामक दैत्य की पुत्री ढोंढा या धुंधी थी। उसने शिव की उग्र तपस्या की। [[शिव]] ने वर माँगने को कहा। उसने वर माँगा- प्रभो! देवता, दैत्य मनुष्य आदि मुझे मार न सकें तथा अस्त्र-शस्त्र आदि से भी मेरा वध न हो। साथ ही दिन में, रात्रि, में शीतकाल में, उष्णकाल तथा वर्षाकाल में, भीतर-बाहर कहीं भी मुझे किसी से भय नहीं हो।' शिव ने तथास्तु कहा तथा यह भी चेतावनी दी कि तुम्हें उन्मत्त बालकों से भय होगा। वही ढोंढा नामक राक्षसी बालकों व प्रजा को पीड़ित करने लगी। 'अडाडा'  मंत्र का उच्चारण करने पर वह शांत हो जाती थी। इसी से उसे अडाडा भी कहते हैं। इस प्रकार भगवान शिव के अभिशाप वश वह ग्रामीण बालकों की शरारत, गालियों व चिल्लाने के आगे विवश थी। ऐसा विश्वास किया जाता है कि होली के दिन ही सभी बालकों ने अपनी एकता के बल पर आगे बढ़कर धुंधी को गाँव से बाहर धकेला था। वे जोर-जोर से चिल्लाते हुए तथा चालाकी से उसकी ओर बढ़ते ही गये। यही कारण है कि इस दिन नवयुवक कुछ अशिष्ट भाषा में हँसी मजाक कर लेते हैं, परंतु कोई उनकी बात का बुरा नही मानता।

==होली और राधा-कृष्ण की कथा==
====होली और राधा-कृष्ण की कथा====
भगवान श्रीकृष्ण तो सांवले थे, परंतु उनकी आत्मिक सखी [[राधा]] गौरवर्ण की थी। इसलिए बालकृष्ण प्रकृति के इस अन्याय की शिकायत अपनी माँ [[यशोदा]] से करते तथा इसका कारण जानने का प्रयत्न करते। एक दिन यशोदा ने श्रीकृष्ण को यह सुझाव दिया कि वे राधा के मुख पर वही [[रंग]] लगा दें, जिसकी उन्हें इच्छा हो। नटखट श्रीकृष्ण यही कार्य करने चल पड़े। आप चित्रों व अन्य भक्ति आकृतियों में श्रीकृष्ण के इसी कृत्य को जिसमें वे राधा व अन्य गोपियों पर रंग डाल रहे हैं, देख सकते हैं। यह प्रेममयी शरारत शीघ्र ही लोगों में प्रचलित हो गई तथा होली की परंपरा के रूप में स्थापित हुई। इसी ऋतु में लोग राधा व कृष्ण के चित्रों को सजाकर सड़कों पर घूमते हैं। [[मथुरा]] की होली का विशेष महत्त्व है, क्योंकि मथुरा में ही तो कृष्ण का जन्म हुआ था।
भगवान श्रीकृष्ण तो सांवले थे, परंतु उनकी आत्मिक सखी [[राधा]] गौरवर्ण की थी। इसलिए बालकृष्ण प्रकृति के इस अन्याय की शिकायत अपनी माँ [[यशोदा]] से करते तथा इसका कारण जानने का प्रयत्न करते। एक दिन यशोदा ने श्रीकृष्ण को यह सुझाव दिया कि वे राधा के मुख पर वही [[रंग]] लगा दें, जिसकी उन्हें इच्छा हो। नटखट श्रीकृष्ण यही कार्य करने चल पड़े। आप चित्रों व अन्य भक्ति आकृतियों में श्रीकृष्ण के इसी कृत्य को जिसमें वे राधा व अन्य गोपियों पर रंग डाल रहे हैं, देख सकते हैं। यह प्रेममयी शरारत शीघ्र ही लोगों में प्रचलित हो गई तथा होली की परंपरा के रूप में स्थापित हुई। इसी ऋतु में लोग राधा व कृष्ण के चित्रों को सजाकर सड़कों पर घूमते हैं। [[मथुरा]] की होली का विशेष महत्त्व है, क्योंकि [[मथुरा]] में ही तो कृष्ण का जन्म हुआ था।
==दुलेंडी==
==होलिकोत्सव==
यह त्योहार आगामी दिन, रंग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व पर किशोर-किशोरियाँ, वयस्क व वृद्ध सभी एक-दूसरे पर गुलाल बरसाते हैं तथा पिचकारियों से गीले रंग लगाते हैं। पारंपरिक रूप से केवल प्राकृतिक व जड़ी-बूटियों से निर्मित रंगों का प्रयोग होता है, परंतु आज कल कृत्रिम रंगों ने इनका स्थान ले लिया है। आजकल तो लोग जिस-किसी के साथ भी शरारत या मजाक करना चाहते हैं। उसी पर रंगीले झाग व रंगों से भरे गुब्बारे मारते हैं। प्रेम से भरे यह - [[नारंगी रंग|नारंगी]], [[लाल रंग|लाल]], [[हरा रंग|हरे]], [[नीला रंग|नीले]], [[बैंगनी रंग|बैंगनी]] तथा [[काला रंग|काले]] रंग सभी के मन से कटुता वैमनस्य को धो देते हैं तथा सामुदायिक मेल-जोल को बढ़ाते हैं। इस दिन सभी के घर पकवान व मिष्टान बनते हैं। लोग एक- दूसरे के घर जाकर गले मिलते हैं और पकवान खाते हैं।
[[चित्र:Holi Phalen Mathura.jpg|250px|right|thumb|फालैन गांव में तेज़ जलती हुई होली में से नंगे बदन और नंगे पांव निकलता पण्डा]]
इस पर्व को नवान्नेष्टि यज्ञपर्व भी कहा जाता है, क्योंकि खेत से आये नवीन अन्न को इसदिन यज्ञ में हवन करके प्रसाद लेने की परम्परा भी है। उस अन्न को होला कहते है। इसी से इसका नाम ''होलिकोत्सव'' पड़ा। होली का समय अपने आप में अनूठा ही है। [[फ़रवरी]]- [[मार्च]] में जब होली मनाई जाती है, तब सब ओर चिंतामुक्त वातावरण होता है- किसान फ़सल कटने के बाद आश्वस्त होता है। पशुचारा तो संगृहित किया जा चुका होता है। शीत ऋतु अपने समापन पर होती है। दिन न तो बहुत गर्म, न ही रातें बहुत ठंडी होती हैं। होली फाल्गुन मास में पूर्ण चंद्रमा के दिन मनाई जाती है। यद्यपि यह उत्तर भारत में एक सप्ताह मणिपुर में छह दिन तक मनाई जाती है। होली वर्ष का अंतिम तथा जनसामान्य का सबसे बड़ा त्योहार है। सभी लोग आपसी भेदभाव को भुलाकर इसे हर्ष व उल्लास के साथ मनाते हैं। होली पारस्परिक सौमनस्य एकता और समानता को बल देती है। विभिन्न देशों में इसके अलग-अलग नाम और रूप हैं। होलिका की अग्नि में पुराना वर्ष 'जो होली' के रूप में जल जाता है और नया वर्ष नयी आशाएँ, आकांक्षाएँ लेकर प्रकट होता है। मानव जीवन में नई ऊर्जा, नई स्फूर्ति का विकास होता है। यह हिन्दुओं का नववर्षोत्सव है।
==फाग उत्सव==
==फाग उत्सव==
[[चित्र:Holi Phalen Mathura.jpg|250px|right|thumb|फालैन गांव में तेज़ जलती हुई होली में से नंगे बदन और नंगे पांव निकलता पण्डा]]
[[फाल्गुन]] के माह [[रंगभरनी एकादशी]] से सभी मन्दिरों में फाग उत्सव प्रारम्भ होते हैं जो [[दौज]] तक चलते हैं। दौज को [[बलदेव मथुरा|बल्देव (दाऊजी)]] में [[हुरंगा]] होता है। [[बरसाना]], [[नन्दगाँव|नन्दगांव]], [[जावट ग्राम|जाव]], [[बठैन]], [[जतीपुरा गोवर्धन|जतीपुरा]], [[आन्यौर]] आदि में भी होली खेली जाती है । यह [[ब्रज]] विशेष त्योहार है यों तो [[पुराण|पुराणों]] के अनुसार इसका सम्बन्ध पुराणकथाओं से है और ब्रज में भी होली इसी दिन जलाई जाती है। इसमें [[यज्ञ]] रूप में नवीन अन्न की बालें भूनी जाती है। [[प्रह्लाद]] की कथा की प्रेरणा इससे मिलती हैं।  होली दहन के दिन [[कोसी]] के निकट [[फालैन]] गांव में [[प्रह्लाद कुण्ड]] के पास भक्त प्रह्लाद का मेला लगता है। यहाँ तेज़ जलती हुई होली में से नंगे बदन और नंगे पांव पण्डा निकलता है।

[[चित्र:Holi Barsana Mathura 1.jpg|लट्ठामार होली, [[बरसाना]]
Lathmar Holi, Barsana|thumb|250px|left]]
[[चित्र:Holi Barsana Mathura 1.jpg|लट्ठामार होली, [[बरसाना]] |thumb|250px|left]]
[[कृष्ण|श्रीकृष्ण]] [[राधा]] और [[गोपि|गोपियों]]–ग्वालों के बीच की होली के रूप में [[गुलाल]], रंग [[केसर]] की [[पिचकारी]] से ख़ूब खेलते हैं। होली का आरम्भ फाल्गुन [[शुक्ल]] 9 [[बरसाना]] से होता है। वहां की [[होली बरसाना विडियो 1|लठामार होली]] जग प्रसिद्ध है। दसवीं को ऐसी ही होली [[नन्दगांव]] में होती है। इसी के साथ पूरे ब्रज में होली की धूम मचती है। [[धूलेंड़ी]] को प्राय: होली पूर्ण हो जाती है, इसके बाद [[हुरंगे]] चलते हैं, जिनमें महिलायें रंगों के साथ [[लाठियों]], [[कोड़ों]] आदि से पुरुषों को घेरती हैं। यह सब धार्मिक वातावरण होता है। होली या होलिका आनन्द एवं उल्लास का ऐसा उत्सव है जो सम्पूर्ण देश में मनाया जाता है। उत्सव मनाने के ढंग में कहीं-कहीं अन्तर पाया जाता है। बंगाल को छोड़कर [[होलिका-दहन]] सर्वत्र देखा जाता है। [[पश्चिम बंगाल|बंगाल]] में फाल्गुन [[पूर्णिमा]] पर कृष्ण-प्रतिमा का [[झूला]] प्रचलित है किन्तु यह [[भारत]] के अधिकांश स्थानों में नहीं दिखाई पड़ता। इस उत्सव की अवधि विभिन्न प्रान्तों में विभिन्न है। इस अवसर पर लोग बाँस या धातु की पिचकारी से रंगीन जल छोड़ते हैं या अबीर-गुलाल लगाते हैं। कहीं-कहीं अश्लील गाने गाये जाते हैं। इसमें जो धार्मिक तत्त्व है वह है बंगाल में कृष्ण-पूजा करना तथा कुछ प्रदेशों में पुरोहित द्वारा होलिका की पूजा करवाना। लोग होलिका दहन के समय परिक्रमा करते हैं, अग्नि में नारियल फेंकते हैं, गेहूँ, [[जौ]] आदि के डंठल फेंकते हैं और इनके अधजले अंश का प्रसाद बनाते हैं। कहीं-कहीं लोग हथेली से मुख-स्वर उत्पन्न करते हैं।

यह त्योहार आगामी दिन, रंग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व पर किशोर-किशोरियाँ, वयस्क व वृद्ध सभी एक-दूसरे पर गुलाल बरसाते हैं तथा पिचकारियों से गीले रंग लगाते हैं। पारंपरिक रूप से केवल प्राकृतिक व जड़ी-बूटियों से निर्मित रंगों का प्रयोग होता है, परंतु आज कल कृत्रिम रंगों ने इनका स्थान ले लिया है। आजकल तो लोग जिस-किसी के साथ भी शरारत या मजाक करना चाहते हैं। उसी पर रंगीले झाग व रंगों से भरे गुब्बारे मारते हैं। प्रेम से भरे यह - [[नारंगी रंग|नारंगी]], [[लाल रंग|लाल]], [[हरा रंग|हरे]], [[नीला रंग|नीले]], [[बैंगनी रंग|बैंगनी]] तथा [[काला रंग|काले]] रंग सभी के मन से कटुता व वैमनस्य को धो देते हैं तथा सामुदायिक मेल-जोल को बढ़ाते हैं। इस दिन सभी के घर पकवान व मिष्टान बनते हैं। लोग एक- दूसरे के घर जाकर गले मिलते हैं और पकवान खाते हैं।
==स्वादिष्ट व्यंजन==
==स्वादिष्ट व्यंजन==
मिष्ठान इस पर्व की विशेषता हैं। उत्तर भारत में आप [[गुझिया]] का आनन्द ले सकते हैं व पश्चिम में, [[महाराष्ट्र]] में पूरनपोली का। ठंडाई (शीतल पेय जिसे [[दूध]], [[भांग]], [[बादाम]] मिलाकर घोटकर बनाया जाता है) भांग ( यह एक नशीले पौधे की पत्तियों का घोल है) परंतु इस मिश्रण से सावधान ही रहना चाहिए, क्योंकि यह पेय होली पर प्रायः सभी जगह बनाया व विपरित किया जाता है। इसका नशा जल्दी उतरता नहीं, और भूख बढ़ती ही जाती है, इसके पीने से दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

पंक्ति 43: पंक्ति 43:
==वीथिका==
==वीथिका==
<gallery widths="145px" perrow="4">
<gallery widths="145px" perrow="4">
चित्र:Baldev-Temple-3.jpg|होली, [[बलदेव मन्दिर मथुरा|दाऊजी मन्दिर]], [[बलदेव मथुरा|बलदेव]]
Holi, Dauji Temple, Baldev
चित्र:Baldev-Temple-3.jpg|होली, [[बलदेव मन्दिर मथुरा|दाऊजी मन्दिर]], [[बलदेव मथुरा|बलदेव]]
चित्र:Lathmar-Holi-Barsana-Mathura-19.jpg|लट्ठामार होली, [[बरसाना]]
Lathmar Holi, Barsana
चित्र:Lathmar-Holi-Barsana-Mathura-19.jpg|लट्ठामार होली, [[बरसाना]]
चित्र:Holi Barsana Mathura 4.jpg|लड्डू होली, [[राधा रानी मंदिर बरसाना|राधा रानी मन्दिर]], [[बरसाना]]
Laddu Holi, Radha Rani Temple,  Barsana
चित्र:Holi Barsana Mathura 4.jpg|लड्डू होली, [[राधा रानी मंदिर बरसाना|राधा रानी मन्दिर]], [[बरसाना]]
चित्र:Baldev-Holi-Mathura-21.jpg|[[बलदेव मन्दिर मथुरा|दाऊजी मन्दिर का हुरंगा]], [[बलदेव मथुरा|बलदेव]]
Huranga in Dauji Temple, Baldev
चित्र:Baldev-Holi-Mathura-21.jpg|[[बलदेव मन्दिर मथुरा|दाऊजी मन्दिर का हुरंगा]], [[बलदेव मथुरा|बलदेव]]
चित्र:Baldev-Holi-Mathura-28.jpg|[[बलदेव मन्दिर मथुरा|दाऊजी मन्दिर का हुरंगा]], [[बलदेव मथुरा|बलदेव]]
Huranga in Dauji Temple, Baldev
चित्र:Baldev-Holi-Mathura-28.jpg|[[बलदेव मन्दिर मथुरा|दाऊजी मन्दिर का हुरंगा]], [[बलदेव मथुरा|बलदेव]]
चित्र:Holi-Holigate-Mathura-12.jpg|होली, होली दरवाज़ा, [[मथुरा]]
Holi, Holi Gate, Mathura
चित्र:Holi-Holigate-Mathura-12.jpg|होली, होली दरवाज़ा, [[मथुरा]]<
चित्र:Holi-Barsana-Mathura-13.jpg|होली, [[बरसाना]]
Holi, Barsana
चित्र:Holi-Barsana-Mathura-13.jpg|होली, [[बरसाना]]
चित्र:Holi Ramanreti Mathura 1.jpg|होली, रमण रेती, [[महावन]]
Holi, Ramanreti, Mahavan
चित्र:Holi Ramanreti Mathura 1.jpg|होली, रमण रेती, [[महावन]]
चित्र:Holi-Barsana-Mathura-3.jpg|होली, [[राधा रानी मंदिर बरसाना|राधा रानी मन्दिर]], [[बरसाना]]
Holi, Radha Rani Temple,  Barsana
चित्र:Holi-Barsana-Mathura-3.jpg|होली, [[राधा रानी मंदिर बरसाना|राधा रानी मन्दिर]], [[बरसाना]]
चित्र:Holi-Holigate-Mathura-16.jpg|होली, होली दरवाज़ा, [[मथुरा]]
Holi, Holi Gate, Mathura
चित्र:Holi-Holigate-Mathura-16.jpg|होली, होली दरवाज़ा, [[मथुरा]]
चित्र:Holi-Holigate-Mathura-1.jpg|होली, होली दरवाज़ा, [[मथुरा]]
Holi, Holi Gate, Mathura
चित्र:Holi-Holigate-Mathura-1.jpg|होली, होली दरवाज़ा, [[मथुरा]]
चित्र:Baldev-Holi-Mathura-25.jpg|[[बलदेव मन्दिर मथुरा|दाऊजी मन्दिर का हुरंगा]], [[बलदेव मथुरा|बलदेव]]
Huranga in Dauji Temple, Baldev
चित्र:Baldev-Holi-Mathura-25.jpg|[[बलदेव मन्दिर मथुरा|दाऊजी मन्दिर का हुरंगा]], [[बलदेव मथुरा|बलदेव]]
चित्र:Lathmar-Holi-Barsana-Mathura-23.jpg|लट्ठामार होली, [[बरसाना]]
Lathmar Holi, Barsana
चित्र:Lathmar-Holi-Barsana-Mathura-23.jpg|लट्ठामार होली, [[बरसाना]]
चित्र:Baldev-Holi-Mathura-32.jpg|होली, [[बलदेव मन्दिर मथुरा|दाऊजी मन्दिर]], [[बलदेव मथुरा|बलदेव]]
Holi, Dauji Temple, Baldev
चित्र:Baldev-Holi-Mathura-32.jpg|होली, [[बलदेव मन्दिर मथुरा|दाऊजी मन्दिर]], [[बलदेव मथुरा|बलदेव]]
चित्र:Holi-Holigate-Mathura-3.jpg|होली, होली दरवाज़ा, [[मथुरा]]
Holi, Holi Gate, Mathura
चित्र:Holi-Holigate-Mathura-3.jpg|होली, होली दरवाज़ा, [[मथुरा]]
चित्र:Holika Statue Mathura.jpg|होलिका की मूर्ति पर, [[मथुरा]] के शिल्पकार काम करते हुए
Craftsmen Of Mathura Doing Work On Holika Statue
चित्र:Holika Statue Mathura.jpg|होलिका की मूर्ति पर, [[मथुरा]] के शिल्पकार काम करते हुए
चित्र:Krishna Janm Bhumi Holi Mathura 11.jpg|होली, [[कृष्ण जन्मभूमि]], [[मथुरा]]
Holi, Krishna Janm Bhumi, Mathura
चित्र:Krishna Janm Bhumi Holi Mathura 11.jpg|होली, [[कृष्ण जन्मभूमि]], [[मथुरा]]
चित्र:Krishna Janm Bhumi Holi Mathura 12.jpg|होली, [[कृष्ण जन्मभूमि]], [[मथुरा]]
Holi, Krishna Janm Bhumi, Mathura
चित्र:Krishna Janm Bhumi Holi Mathura 12.jpg|होली, [[कृष्ण जन्मभूमि]], [[मथुरा]]
चित्र:Krishna Janm Bhumi Holi Mathura 8.jpg|होली, [[कृष्ण जन्मभूमि]], [[मथुरा]]
Holi, Krishna Janm Bhumi, Mathura
चित्र:Krishna Janm Bhumi Holi Mathura 8.jpg|होली, [[कृष्ण जन्मभूमि]], [[मथुरा]]
चित्र:Krishna Janm Bhumi Holi Mathura 13.jpg|होली, [[कृष्ण जन्मभूमि]], [[मथुरा]]
Holi, Krishna Janm Bhumi, Mathura
चित्र:Krishna Janm Bhumi Holi Mathura 13.jpg|होली, [[कृष्ण जन्मभूमि]], [[मथुरा]]
</gallery>
</gallery>

07:04, 4 मार्च 2011 का अवतरण

होली भारत के प्रमुख चार त्योहारों (दीपावली, रक्षाबंधन, होली और दशहरा) में से एक है। होली जहाँ एक ओर सामाजिक एवं धार्मिक है, वहीं रंगों का भी त्योहार है। आवाल वृद्ध, नर- नारी सभी इसे बड़े उत्साह से मनाते हैं। इसमें जातिभेद-वर्णभेद का कोई स्थान नहीं है। इस अवसर पर लकड़ियों तथा कंडों आदि का ढेर लगाकर होलिकापूजन किया जाता है। फिर उसमें आग लगायी जाती है। पूजन के समय मंत्र उच्चारण किया जाता है।

इतिहास

प्रह्लाद को गोद में बिठाकर बैठी होलिका

प्रचलित मान्यता के अनुसार यह त्योहार हिरण्यकशिपु की बहन होलिका के मारे जाने की स्मृति में भी मनाया जाता है। पुराणों में वर्णित है कि हिरण्यकशिपु ने अपनी बहन होलिका वरदान के प्रभाव से नित्य अग्निस्नान करती और जलती नहीं थी हिरण्यकशिपु ने अपनी बहन होलिका से प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्निस्नान करने को कहा। उसने समझा कि ऐसा करने से प्रह्लाद अग्नि में जल जाएगा तथा होलिका बच जाएगी। होलिका ने ऐसा ही किया, किंतु होलिका जल गयी, प्रह्लाद बच गये। होलिका को यह स्मरण ही नहीं रहा कि अग्नि स्नान वह अकेले ही कर सकती है। तभी से इस त्योहार के मनाने की प्रथा चल पड़ी।

आरम्भिक शब्दरूप

यह बहुत प्राचीन उत्सव है। इसका आरम्भिक शब्दरूप होलाका था।[1] भारत में पूर्वी भागों में यह शब्द प्रचलित था। जैमिनि एवं शबर का कथन है कि होला का सभी आर्यो द्वारा सम्पादित होना चाहिए। काठकगृह्य[2] में एक सूत्र है 'राका होला के', जिसकी व्याख्या टीकाकार देवपाल ने यों की है-'होला एक कर्म-विशेष है जो स्त्रियों के सौभाग्य के लिए सम्पादित होता है, उस कृत्य में राका (पूर्णचन्द्र) देवता है।'[3] अन्य टीकाकारों ने इसकी व्याख्या अन्य रूपों में की है। होला का उन बीस क्रीड़ाओं में एक है जो सम्पूर्ण भारत में प्रचलित हैं। इसका उल्लेख वात्स्यायन के कामसूत्र[4] में भी हुआ है जिसका अर्थ टीकाकार जयमंगल ने किया है। फाल्गुन की पूर्णिमा पर लोग श्रृंग से एक-दूसरे पर रंगीन जल छोड़ते हैं और सुगंधित चूर्ण बिखेरते हैं। हेमाद्रि[5] ने बृहद्यम का एक श्लोक उद्भृत किया है। जिसमें होलिका-पूर्णिमा को हुताशनी (आलकज की भाँति) कहा गया है। लिंग पुराण में आया है- 'फाल्गुन पूर्णिमा को 'फाल्गुनिका' कहा जाता है, यह बाल-क्रीड़ाओं से पूर्ण है और लोगों को विभूति (ऐश्वर्य) देने वाली है।' वराह पुराण में आया है कि यह 'पटवास-विलासिनी' (चूर्ण से युक्त क्रीड़ाओं वाली) है। [6]

शताब्दियों पूर्व से होलिका उत्सव

जैमिनि एवं काठकगृह्य में वर्णित होने के कारण यह कहा जा सकता है कि ईसा की कई शताब्दियों पूर्व से होलाका का उत्सव प्रचलित था। कामसूत्र एवं भविष्योत्तर पुराण इसे वसन्त से संयुक्त करते हैं, अत: यह उत्सव पूर्णिमान्त गणना के अनुसार वर्ष के अन्त में होता था। अत: होलिका हेमन्त या पतझड़ के अन्त की सूचक है और वसन्त की कामप्रेममय लीलाओं की द्योतक है। मस्तीभरे गाने, नृत्य एवं संगीत वसन्तागमन के उल्लासपूर्ण क्षणों के परिचायक हैं। वसन्त की आनन्दाभिव्यक्ति रंगीन जल एवं लाल रंग, अबीर-गुलाल के पारस्परिक आदान-प्रदान से प्रकट होती है। कुछ प्रदेशों में यह रंग युक्त वातावरण होलिका के दिन ही होता है, किन्तु दक्षिण में यह होलिका के पाँचवें दिन (रंग-पंचमी) मनायी जाती है। कहीं-कहीं रंगों के खेल पहले से आरम्भ कर दिये जाते हैं और बहुत दिनों तक चलते रहते हैं; होलिका के पूर्व ही 'पहुनई' में आये हुए लोग एक-दूसरे पर पंक (कीचड़) भी फेंकते हैं। [7] कही-कहीं दो-तीन दिनों तक मिट्टी, पंक, रंग, गान आदि से लोग मतवाले होकर दल बना कर होली का हुड़दंग मचाते हैं, सड़कें लाल हो जाती हैं। कहीं-कहीं लोग भद्दे मजाकों, अश्लील गानों से अपनी कामेच्छाओं की बाह्य तृप्ति करते हैं। वास्तव में यह उत्सव प्रेम करने से सम्बन्धित है, किन्तु शिष्ट जनों की नारियाँ इन दिनों बाहर नहीं निकल पातीं, क्योंकि उन्हें भय रहता है कि लोग भद्दी गालियाँ न दे बैठें। श्री गुप्ते ने अपने लेख[8] में प्रकट किया है कि यह उत्सव ईजिप्ट (मिस्र) या ग्रीस (यूनान) से लिया गया है। किन्तु यह भ्रामक दृष्टिकोण है। लगता है, उन्होंने भारतीय प्राचीन ग्रन्थों का अवलोकन नहीं किया है, दूसरे, वे इस विषय में भी निश्चित नहीं हैं कि इस उत्सव का उद्गम मिस्त्र से है या यूनान से। उनकी धारणा को गम्भीरता से नहीं लेना चाहिए।

होलिका

हेमाद्रि[9] ने भविष्योत्तर[10] से उद्धरण देकर एक कथा दी है। युधिष्ठिर ने कृष्ण से पूछा कि फाल्गुन-पूर्णिमा को प्रत्येक गाँव एवं नगर में एक उत्सव क्यों होता है, प्रत्येक घर में बच्चे क्यों क्रीड़ामय हो जाते हैं और होलाका क्यों जलाते हैं, उसमें किस देवता की पूजा होती है, किसने इस उत्सव का प्रचार किया, इसमें क्या होता है और यह 'अडाडा' क्यों कही जाती है।
होलिका दहन, मथुरा
Holika Dahan, Mathura
कृष्ण ने युधिष्ठिर से राजा रघु के विषय में एक किंवदन्ती कही। राजा रघु के पास लोग यह कहने के लिए गये कि 'ढोण्ढा' नामक एक राक्षसी है जिसे शिव ने वरदान दिया है कि उसे देव, मानव आदि नहीं मार सकते हैं और न वह अस्त्र शस्त्र या जाड़ा या गर्मी या वर्षा से मर सकती है, किन्तु शिव ने इतना कह दिया है कि वह क्रीड़ायुक्त बच्चों से भय खा सकती है। पुरोहित ने यह भी बताया कि फाल्गुन की पूर्णिमा को जाड़े की ऋतु समाप्त होती है और ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है, तब लोग हँसें एवं आनन्द मनायें, बच्चे लकड़ी के टुकड़े लेकर बाहर प्रसन्नतापूर्वक निकल पड़ें, लकड़ियाँ एवं घास एकत्र करें, रक्षोघ्न मन्त्रों के साथ उसमें आग लगायें, तालियाँ बजायें, अग्नि की तीन बार प्रदक्षिणा करें, हँसें और प्रचलित भाषा में भद्दे एवं अश्लील गाने गायें, इसी शोरगुल एवं अट्टहास से तथा होम से वह राक्षसी मरेगी। जब राजा ने यह सब किया तो राक्षसी मर गयी और वह दिन अडाडा या होलिका कहा गया। आगे आया है कि दूसरे दिन चैत्र की प्रतिपदा पर लोगों को होलिकाभस्म को प्रणाम करना चाहिए, मन्त्रोच्चारण करना चाहिए, घर के प्रांगण में वर्गाकार स्थल के मध्य में काम-पूजा करनी चाहिए। काम-प्रतिमा पर सुन्दर नारी द्वारा चन्दन-लेप लगाना चाहिए और पूजा करने वाले को चन्दन-लेप से मिश्रित आम्र-बौर खाना चाहिए। इसके उपरान्त यथाशक्ति ब्राह्मणों, भाटों आदि को दान देना चाहिए और 'काम देवता मुझ पर प्रसन्न हों' ऐसा कहना चाहिए। इसके आगे पुराण में आया है- 'जब शुक्ल पक्ष की 15वीं तिथि पर पतझड़ समाप्त हो जाता है और वसन्त ऋतु का प्रात: आगमन होता है तो जो व्यक्ति चन्दन-लेप के साथ आम्र-मंजरी खाता है वह आनन्द से रहता है।'

होली और धुंधी की कथा

भविष्यपुराण में वर्णित है कि सत्ययुग में राजा रघु के राज्य में माली नामक दैत्य की पुत्री ढोंढा या धुंधी थी। उसने शिव की उग्र तपस्या की। शिव ने वर माँगने को कहा। उसने वर माँगा- प्रभो! देवता, दैत्य मनुष्य आदि मुझे मार न सकें तथा अस्त्र-शस्त्र आदि से भी मेरा वध न हो। साथ ही दिन में, रात्रि, में शीतकाल में, उष्णकाल तथा वर्षाकाल में, भीतर-बाहर कहीं भी मुझे किसी से भय नहीं हो।' शिव ने तथास्तु कहा तथा यह भी चेतावनी दी कि तुम्हें उन्मत्त बालकों से भय होगा। वही ढोंढा नामक राक्षसी बालकों व प्रजा को पीड़ित करने लगी। 'अडाडा' मंत्र का उच्चारण करने पर वह शांत हो जाती थी। इसी से उसे अडाडा भी कहते हैं। इस प्रकार भगवान शिव के अभिशाप वश वह ग्रामीण बालकों की शरारत, गालियों व चिल्लाने के आगे विवश थी। ऐसा विश्वास किया जाता है कि होली के दिन ही सभी बालकों ने अपनी एकता के बल पर आगे बढ़कर धुंधी को गाँव से बाहर धकेला था। वे जोर-जोर से चिल्लाते हुए तथा चालाकी से उसकी ओर बढ़ते ही गये। यही कारण है कि इस दिन नवयुवक कुछ अशिष्ट भाषा में हँसी मजाक कर लेते हैं, परंतु कोई उनकी बात का बुरा नही मानता।

होली और राधा-कृष्ण की कथा

भगवान श्रीकृष्ण तो सांवले थे, परंतु उनकी आत्मिक सखी राधा गौरवर्ण की थी। इसलिए बालकृष्ण प्रकृति के इस अन्याय की शिकायत अपनी माँ यशोदा से करते तथा इसका कारण जानने का प्रयत्न करते। एक दिन यशोदा ने श्रीकृष्ण को यह सुझाव दिया कि वे राधा के मुख पर वही रंग लगा दें, जिसकी उन्हें इच्छा हो। नटखट श्रीकृष्ण यही कार्य करने चल पड़े। आप चित्रों व अन्य भक्ति आकृतियों में श्रीकृष्ण के इसी कृत्य को जिसमें वे राधा व अन्य गोपियों पर रंग डाल रहे हैं, देख सकते हैं। यह प्रेममयी शरारत शीघ्र ही लोगों में प्रचलित हो गई तथा होली की परंपरा के रूप में स्थापित हुई। इसी ऋतु में लोग राधा व कृष्ण के चित्रों को सजाकर सड़कों पर घूमते हैं। मथुरा की होली का विशेष महत्त्व है, क्योंकि मथुरा में ही तो कृष्ण का जन्म हुआ था।

होलिकोत्सव

फालैन गांव में तेज़ जलती हुई होली में से नंगे बदन और नंगे पांव निकलता पण्डा

इस पर्व को नवान्नेष्टि यज्ञपर्व भी कहा जाता है, क्योंकि खेत से आये नवीन अन्न को इसदिन यज्ञ में हवन करके प्रसाद लेने की परम्परा भी है। उस अन्न को होला कहते है। इसी से इसका नाम होलिकोत्सव पड़ा। होली का समय अपने आप में अनूठा ही है। फ़रवरी- मार्च में जब होली मनाई जाती है, तब सब ओर चिंतामुक्त वातावरण होता है- किसान फ़सल कटने के बाद आश्वस्त होता है। पशुचारा तो संगृहित किया जा चुका होता है। शीत ऋतु अपने समापन पर होती है। दिन न तो बहुत गर्म, न ही रातें बहुत ठंडी होती हैं। होली फाल्गुन मास में पूर्ण चंद्रमा के दिन मनाई जाती है। यद्यपि यह उत्तर भारत में एक सप्ताह व मणिपुर में छह दिन तक मनाई जाती है। होली वर्ष का अंतिम तथा जनसामान्य का सबसे बड़ा त्योहार है। सभी लोग आपसी भेदभाव को भुलाकर इसे हर्ष व उल्लास के साथ मनाते हैं। होली पारस्परिक सौमनस्य एकता और समानता को बल देती है। विभिन्न देशों में इसके अलग-अलग नाम और रूप हैं। होलिका की अग्नि में पुराना वर्ष 'जो होली' के रूप में जल जाता है और नया वर्ष नयी आशाएँ, आकांक्षाएँ लेकर प्रकट होता है। मानव जीवन में नई ऊर्जा, नई स्फूर्ति का विकास होता है। यह हिन्दुओं का नववर्षोत्सव है।

फाग उत्सव

फाल्गुन के माह रंगभरनी एकादशी से सभी मन्दिरों में फाग उत्सव प्रारम्भ होते हैं जो दौज तक चलते हैं। दौज को बल्देव (दाऊजी) में हुरंगा होता है। बरसाना, नन्दगांव, जाव, बठैन, जतीपुरा, आन्यौर आदि में भी होली खेली जाती है । यह ब्रज विशेष त्योहार है यों तो पुराणों के अनुसार इसका सम्बन्ध पुराणकथाओं से है और ब्रज में भी होली इसी दिन जलाई जाती है। इसमें यज्ञ रूप में नवीन अन्न की बालें भूनी जाती है। प्रह्लाद की कथा की प्रेरणा इससे मिलती हैं। होली दहन के दिन कोसी के निकट फालैन गांव में प्रह्लाद कुण्ड के पास भक्त प्रह्लाद का मेला लगता है। यहाँ तेज़ जलती हुई होली में से नंगे बदन और नंगे पांव पण्डा निकलता है।

लट्ठामार होली, बरसाना

श्रीकृष्ण राधा और गोपियों–ग्वालों के बीच की होली के रूप में गुलाल, रंग केसर की पिचकारी से ख़ूब खेलते हैं। होली का आरम्भ फाल्गुन शुक्ल 9 बरसाना से होता है। वहां की लठामार होली जग प्रसिद्ध है। दसवीं को ऐसी ही होली नन्दगांव में होती है। इसी के साथ पूरे ब्रज में होली की धूम मचती है। धूलेंड़ी को प्राय: होली पूर्ण हो जाती है, इसके बाद हुरंगे चलते हैं, जिनमें महिलायें रंगों के साथ लाठियों, कोड़ों आदि से पुरुषों को घेरती हैं। यह सब धार्मिक वातावरण होता है। होली या होलिका आनन्द एवं उल्लास का ऐसा उत्सव है जो सम्पूर्ण देश में मनाया जाता है। उत्सव मनाने के ढंग में कहीं-कहीं अन्तर पाया जाता है। बंगाल को छोड़कर होलिका-दहन सर्वत्र देखा जाता है। बंगाल में फाल्गुन पूर्णिमा पर कृष्ण-प्रतिमा का झूला प्रचलित है किन्तु यह भारत के अधिकांश स्थानों में नहीं दिखाई पड़ता। इस उत्सव की अवधि विभिन्न प्रान्तों में विभिन्न है। इस अवसर पर लोग बाँस या धातु की पिचकारी से रंगीन जल छोड़ते हैं या अबीर-गुलाल लगाते हैं। कहीं-कहीं अश्लील गाने गाये जाते हैं। इसमें जो धार्मिक तत्त्व है वह है बंगाल में कृष्ण-पूजा करना तथा कुछ प्रदेशों में पुरोहित द्वारा होलिका की पूजा करवाना। लोग होलिका दहन के समय परिक्रमा करते हैं, अग्नि में नारियल फेंकते हैं, गेहूँ, जौ आदि के डंठल फेंकते हैं और इनके अधजले अंश का प्रसाद बनाते हैं। कहीं-कहीं लोग हथेली से मुख-स्वर उत्पन्न करते हैं।

दुलेंडी

यह त्योहार आगामी दिन, रंग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व पर किशोर-किशोरियाँ, वयस्क व वृद्ध सभी एक-दूसरे पर गुलाल बरसाते हैं तथा पिचकारियों से गीले रंग लगाते हैं। पारंपरिक रूप से केवल प्राकृतिक व जड़ी-बूटियों से निर्मित रंगों का प्रयोग होता है, परंतु आज कल कृत्रिम रंगों ने इनका स्थान ले लिया है। आजकल तो लोग जिस-किसी के साथ भी शरारत या मजाक करना चाहते हैं। उसी पर रंगीले झाग व रंगों से भरे गुब्बारे मारते हैं। प्रेम से भरे यह - नारंगी, लाल, हरे, नीले, बैंगनी तथा काले रंग सभी के मन से कटुता व वैमनस्य को धो देते हैं तथा सामुदायिक मेल-जोल को बढ़ाते हैं। इस दिन सभी के घर पकवान व मिष्टान बनते हैं। लोग एक- दूसरे के घर जाकर गले मिलते हैं और पकवान खाते हैं।

स्वादिष्ट व्यंजन

मिष्ठान इस पर्व की विशेषता हैं। उत्तर भारत में आप गुझिया का आनन्द ले सकते हैं व पश्चिम में, महाराष्ट्र में पूरनपोली का। ठंडाई (शीतल पेय जिसे दूध, भांग, बादाम मिलाकर घोटकर बनाया जाता है) भांग ( यह एक नशीले पौधे की पत्तियों का घोल है) परंतु इस मिश्रण से सावधान ही रहना चाहिए, क्योंकि यह पेय होली पर प्रायः सभी जगह बनाया व विपरित किया जाता है। इसका नशा जल्दी उतरता नहीं, और भूख बढ़ती ही जाती है, इसके पीने से दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

होलिका का अग्निपर्व

पूर्ण चंद्रमा (फाल्गुनपूर्णिमा) के दिन ही प्रारंभ होता है। इस दिन सायंकाल को होली जलाई जाती है। इसके एक माह पूर्व अर्थात् माघ पूर्णिमा को 'एरंड' या गूलर वृक्ष की टहनी को गाँव के बाहर किसी स्थान पर गाड़ दिया जाता है, और उस पर लकड़ियाँ, सूखे उपले, खर-पतवार आदि चारों से एकत्र किया जाता है और फाल्गुन पूर्णिमा की रात या सायंकाल इसे जलाया जाता है। परंपरा के अनुसार सभी लोग अलाव के चारों ओर एकत्रित होते हैं। इसी अलाव को होली कहा जाता है। होली की अग्नि में सूखी पत्तियाँ, टहनियाँ, व सूखी लकड़ियाँ डाली जाती हैं, तथा लोग इसी अग्नि के चारों ओर नृत्य व संगीत का आनन्द लेते हैं। बसंतागमन के लोकप्रिय गीत भक्त प्रहलाद की रक्षा की स्मृति में गाये जाते हैं तथा उसकी क्रूर बुआ होलिका की भी याद दिलाते हैं। कई समुदायों में होली में जौ की बालियाँ भूनकर खाने की परंपरा है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि आगामी फ़सल कैसी होगी, इसका अनुमान होली की शिखाएँ किस ओर उड़ रही हैं तथा भुने हुए जौ के दानों के रंग व स्वाद से लगाया जा सकता है। होली के अलाव की राख में कुछ औषधि गुण भी पाए जाते हैं, ऐसी लोगों की धारणा है। लोग होली के अलाव अंगारों को घर ले जाते हैं तथा उसी से घर में महिलाएँ होली पर बनाई हुई गोबर की घुरघुली जलाती हैं। कुछ क्षेत्रों में लोग होली की आग को सालभर सुरक्षित रखते हैं और इससे चूल्हे जलाते हैं।

अन्य प्रान्तों में होलिका

आनन्दोल्लास से परिपूर्ण एवं अश्लील गान-नृत्यों में लीन लोग जब अन्य प्रान्तों में होलिका का उत्सव मनाते हैं तब बंगाल में दोलयात्रा का उत्सव होता है। देखिए शूलपाणिकृत 'दोलयात्राविवेक।' यह उत्सव पाँच या तीन दिनों तक चलता है। पूर्णिमा के पूर्व चतुर्दशी को सन्ध्या के समय मण्डप के पूर्व में अग्नि के सम्मान में एक उत्सव होता है। गोविन्द की प्रतिमा का निर्माण होता है। एक वेदिका पर 16 खम्भों से युक्त मण्डप में प्रतिमा रखी जाती है। इसे पंचामृत से नहलाया जाता है, कई प्रकार के कृत्य किये जाते हैं, मूर्ति या प्रतिमा को इधर-उधर सात बार डोलाया जाता है। प्रथम दिन की प्रज्वलित अग्नि उत्सव के अन्त तक रखी जाती है। अन्त में प्रतिमा 21 बार डोलाई या झुलाई जाती है। ऐसा आया है कि इन्द्रद्युम्न राजा ने वृन्दावन में इस झूले का उत्सव आरम्भ किया था। इस उत्सव के करने से व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो जाता है। शूलपाणि ने इसकी तिथि, प्रहर, नक्षत्र आदि के विषय में विवेचन कर निष्कर्ष निकाला है कि दोलयात्रा पूर्णिमा तिथि की उपस्थिति में ही होनी चाहिए, चाहे उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र हो या न हो। होलिकोत्सव के विषय में नि. सि.[11], स्मृतिकौस्तुभ[12] आदि निबन्धों में वर्णन आया है। होली का अग्निपर्व

कर्नाटक में होली समारोह

कर्नाटक में यह त्योहार कामना हब्बा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव ने कामदेव को अपने तीसरे नेत्र से जला दिया था। इस दिन कूड़ा-करकट फटे वस्त्र, एक खुली जगह एकत्रित किए जाते हैं तथा इन्हें अग्नि को समर्पित किया जाता है। आस-पास के सभी पड़ोसी इस उत्सव को देखने आते हैं।

तमिलनाडु में होली महोत्सव

तमिलनाडु में भी यह पर्व कामन पण्डीगयी के रूप में मनाया जाता है। परंतु यह पर्व अब गाँव के मन्दिरों तक ही सीमित रह गया है। शहर के लोगों को तो इस त्योहार के विषय में कुछ खास ज्ञान नहीं है।

प्रेम का त्योहार

होली बसंत व प्रेम-प्रणव का पर्व है तथा धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। यह रंगों का, हास-परिहास का भी पर्व है। यह वह त्योहार है, जिसमें लोग 'क्या करना है, तथा क्या नहीं करना' के जाल से अलग होकर स्वयं को स्वतंत्र महसूस करते हैं। यह वह पर्व है, जिसमें आप पूर्ण रूप से स्वच्छंद हो, अपनी पसंद का कार्य करते हैं, चाहे यह किसी को छेड़ना हो या अजनबी के साथ भी थोड़ी शरारत करनी हो। इन सबका सर्वोत्तम रूप यह है कि सभी कटुता, क्रोध व निरादर बुरा न मानो होली है की ऊँची ध्वनि में डूबकर घुल-मिल जाता है। बुरा न मानो होली है की करतल ध्वनि होली की लंबी परम्परा का अभिन्न अंग है।

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

1. जैमिनि, 1।3।15-16)
2. 73,1
3. राका होलाके। काठकगृह्य (73।1)। इस पर देवपाल की टीकायों है: 'होला कर्मविशेष: सौभाग्याय स्त्रीणां प्रातरनुष्ठीयते। तत्र होला के राका देवता। यास्ते राके सुभतय इत्यादि।'
4. कामसूत्र, 1।4।42
5. काल, पृ. 106
6. लिंगपुराणे। फाल्गुने पौर्णमासी च सदा बालविकासिनी। ज्ञेया फाल्गुनिका सा च ज्ञेया लोकर्विभूतये।। वाराहपुराणे। फाल्गुने पौर्णिमास्यां तु पटवासविलासिनी। ज्ञेया सा फाल्गुनी लोके कार्या लोकसमृद्धये॥ हे. (काल, पृ. 642)। इसमें प्रथम का.वि. (पृ. 352) में भी आया है जिसका अर्थ इस प्रकार है-बालवज्जनविलासिन्यामित्यर्थ:
7. वर्षकृत्यदीपक (पृ0 301) में निम्न श्लोक आये हैं-
'प्रभाते बिमले जाते ह्यंगे भस्म च कारयेत्। सर्वागे च ललाटे च क्रीडितव्यं पिशाचवत्॥
सिन्दरै: कुंकुमैश्चैव धूलिभिर्धूसरो भवेत्। गीतं वाद्यं च नृत्यं च कृर्याद्रथ्योपसर्पणम् ॥
ब्राह्मणै: क्षत्रियैर्वैश्यै: शूद्रैश्चान्यैश्च जातिभि:। एकीभूय प्रकर्तव्या क्रीडा या फाल्गुने सदा। बालकै: वह गन्तव्यं फाल्गुन्यां च युधिष्ठिर ॥'
8. हिन्दू हालीडेज एवं सेरीमनीज'(पृ. 92)
9. (व्रत, भाग 2, पृ0 174-190)
10. भविष्योत्तर, 132।1।51
11. नि. सि., पृ. 227
12. (स्मृतिकौस्तुभ, पृ. 516-519), पृ. चि. (पृ. 308-319)

संबंधित लेख