"कहावत लोकोक्ति मुहावरे-च": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 192: पंक्ति 192:
अर्थ - बनते काम में विघ्ऩ डालना।
अर्थ - बनते काम में विघ्ऩ डालना।
|-
|-
|47- चल बसना।
|47- [[चल बसना]]।
|
|
अर्थ - मर जाना।
अर्थ - मर जाना।

12:30, 10 अक्टूबर 2015 का अवतरण

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1- चोर की दाढ़ी में तिनका होना।

अर्थ -मन में पाप रखने वाला नज़रें नहीं मिला पाता।

2- चोर चोरी से जाये, हेरा-फेरी से न जाये।

अर्थ - बुरी आदतें मुश्किल से दूर होती हैं।

3- चक्की में कौर डालोगे तो चून पाओगे।

अर्थ - कुछ करोगे तो फल मिलेगा।

4- चट मँगनी पट ब्याह।

अर्थ - तत्काल कार्य होना।

5- चढ़ जा बेटा सूली पर, भली करेंगे राम।

अर्थ - किसी के कहने पर विपत्ति में पड़ना।

6- चने के साथ कहीं घुन न पिस जाए।

अर्थ - दोषी के साथ कहीं निर्दोष न मारा जाए।

7- चमगादड़ों के घर मेहमान आए,

हम भी लटके तुम भी लटको।

अर्थ - ग़रीब आदमी क्या आवभगत करेगा।

8- चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए।

अर्थ - बहुत कंजूसी करना।

9- चमार चमड़े का यार।

अर्थ - स्वार्थी व्यक्ति होना।।

10- चरसी यार किसके दम लगाया खिसके।

अर्थ - एकदम स्वार्थी होना। आदमी स्वार्थ सिद्ध होते ही मुँह फेर लेता है।।

11- चलती का नाम गाड़ी है।

अर्थ - जिसका काम चल निकले, उसी का बोलबाला है।

12- चाँद को भी ग्रहण लगता है।

अर्थ - कभी भले आदमी की भी बदनामी हो जाती है।

13- चाकरी में न करी क्याद।

अर्थ - नौकरी में स्वामी की आज्ञा माननी पड़ती है।

14- चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात।

अर्थ - सुख थोड़े ही दिन का होता है।

15- चिकना मुँह पेट ख़ाली।

अर्थ - देखने में अच्छा–भला भीतर से दु:खी होना।

16- चिकने घड़े पर पानी नहीं ठहरता।

अर्थ - निर्लज्ज आदमी पर कोई असर नहीं पड़ता है।

17- चिकने मुँह को सब चूमते हैं।

अर्थ - ऊँचे आदमी के सब यार हैं।

18- चित भी मेरी पट भी मेरी।

अर्थ - हर हालत में मेरा ही लाभ।

19- चिराग तले अँधेरा।

अर्थ - अपने पास का वातावरण ठीक न होना, पास की चीज़ दिखाई न पड़ना।

20- चिराग में बत्ती और आँख पे पट्टी।

अर्थ - शाम होते ही सोने लगना।

21- चींटी की मौत आती है तो पर निकलते हैं।

अर्थ - घमंड करने से नाश होता है।।

22- चील के घोसले में मांस कहाँ।

अर्थ - यहाँ कुछ भी नहीं बचा रह सकता।

23- चुड़ैल पर दिल आ जाए तो वह भी परी है।

अर्थ - जो चीज़ पसंद हो वह सब से अच्छी मान लेना।

24- चुल्लू़ भर पानी में डूब मरना।

अर्थ - शर्म के मारे मुँह न दिखाना।

25- चुल्लून–चुल्लू साधेगा, दुआरे हाथी बाँधेगा।

अर्थ - थोड़ा-थोड़ा जमा करके अमीर हो जाओगे।

26- चूल्हे की न चक्की की।

अर्थ -घर का कोई काम न करना।

27- चूहे का बच्चा बिल ही खोदता है।

अर्थ - जन्मजात कार्य, स्वभाव नहीं बदलता।

28-चूहे के नाम से कहीं नगाड़े मढ़े जाते हैं।

अर्थ - थोड़ी वस्तु से बड़ा काम नहीं हो सकता।

29- चूहों की मौत बिल्ली का खेल।

अर्थ - किसी को कष्ट देकर मौज करना।।

30- चोट्टी कुतिया जलेबियों की रखवाली पर।

अर्थ - चोर को रक्षा करने के कार्य पर लगाना।

31- चोर के पैर नहीं होते।

अर्थ - दोषी व्यक्ति अपने आप फंसता है।

32- चोर-चोर मौसेरे भाई।

अर्थ - एक जैसे बदमाश का मेल हो जाता है।

33- चोर–चोरी से गया तो क्या हेरा-फेरी से भी गया।

अर्थ - दुष्ट आदमी कोई न कोई न कोई गड़बड़ करेगा ही।

34- चोर –चोरी से जाए, हेरा-फेरी न जाए।

अर्थ - दुष्ट आदमी कोई न कोई न कोई गड़बड़ करेगा ही।

35- चार लाठी दो जने और हम बाप पूत अकेले।

अर्थ - ज़बरदस्त आदमी से दो व्यक्ति हार जाते हैं।

36- चोर को कहे चोरी कर और साह से कहे जागते रहो।

अर्थ - दो पक्षों को लड़ाने वाला।

37- चोरी और सीनाज़ोरी।

अर्थ - एक तो अपराध उस पर अकड़ दिखाना।

38- चोरी का धन मोरी में।

अर्थ - हराम की कमाई बेकार जाती है।

39- चौबे जी गए छब्बे जी बनने, दूबे जी ही रह गए।

अर्थ - अधिक पाने के लालच में अपना सब कुछ गँवा बैठे।

40- चंडाल चौकड़ी।

अर्थ - निकम्मे बदमाश लोगों का समूह।

41- चंडूखाने की गप्प मारना।

अर्थ - पागलों की सी झूठी-मूठी बातें करना।

42- चचा बनाकर।

अर्थ - खूब मरम्मत करना देख लेना।

43- चप्पा-चप्पा छान मारना।

अर्थ - हर जगह ढूँढ लेना।

44- चलता पुरजा।

अर्थ - चालाक और व्य‍वहार कुशल।

45- चलता बनना।

अर्थ - खिसक जाना।

46- चलती गाड़ी में रोड़ा अटकाना।

अर्थ - बनते काम में विघ्ऩ डालना।

47- चल बसना

अर्थ - मर जाना।

48- चांद खुजलाना।

अर्थ - पीटने का जी करना।

49- चाँद पर थूकना।

अर्थ - किसी अच्छे आदमी पर कलंक लगाना।

50- चाँदी काटना।

अर्थ - खूब धन पैदा करना।

51- चादर से बाहर पैर पसारना।

अर्थ - आमदनी से अधिक व्यय करना।

52- चार चाँद लगना।

अर्थ - बहुत शोभा होना।

53- चार दिन की चाँदनी।

अर्थ - थोड़े दिनों का सुख।

54- चारपाई से लगना।

अर्थ - बीमारी से उठ न पाना।

55- चिकना घड़ा।

अर्थ - बेशर्म पर कोई असर नहीं होना।

56- चित्त से उतरना।

अर्थ - भूल जाना।

57- चींटी के पर निकलना।

अर्थ - नष्ट होने के क़्ररीब होना।

58- चुटिया हाथ में होना।

अर्थ - वश में होना।

59- चुल्‍लुओं लहू पीना।

अर्थ - बहुत परेशान करना।

60- चूड़ियां पहनना।

अर्थ - औरतों की तरह डरपोक होना।

61- चूना लगाना।

अर्थ - धोखा देना।

62- चूलें ढीली होना।

अर्थ - अंग-अंग शिथिल होना।

63- चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना।

अर्थ - डर से घबराना।

64- चोटी का पसीना एड़ी तक आना।

अर्थ - कड़ा परिश्रम करना।

65- चोली दामन का साथ।

अर्थ - घनिष्ठा संबंध।

66- चौदहवीं का चाँद।

अर्थ - बहुत सुन्दर होना।

67- चटकारे /चटखारे/लेना

अर्थ - मज़ा लेना।

68- चटनी करना/बनाना

अर्थ - तोड़ -फोड़ डालना अथवा चूर चूर कर डालना, ख़ूब मारना।

69-चटनी होना/हो जाना

अर्थ - किसी चीज़ का थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लोगों में बँट जाना।

70- चटाक से

अर्थ - बहुत तेज़ी से या जल्दी जल्दी।

71- चटाके का

अर्थ - ज़ोरों का।

72- चटाना

अर्थ - खिलाना, रिश्वत देना।

73- चढ्ढी देना।

अर्थ - हारने पर पीठ पर सवार कराना।

74- चट्टे-बट्टे लड़ाना

अर्थ - इधर की बातें उधर और उधर की बातें इधर पहुँचाकर दो व्यक्तियों या पक्षों में वैर-विरोध खड़ा करना।

75- चढ़ जाना

अर्थ - आक्रमाण करना।

76- चड्ढी गाँठना।

अर्थ - सवारी करना।

75- चढ़ बैठना

अर्थ - बुरी तरह पीछे पड़ जाना।

76- चढ़ती उमर/जवानी

अर्थ - वह अवस्था जिसमें कोई यौवन में प्रवेश कर रहा हो।

77- चढ़ा जाना

अर्थ - पी या खा जाना।

78- चढ़ा देना

अर्थ - श्रद्धापूर्वक देना उत्सर्ग या बलिदान करना।

79- चढ़ा -उपरी।

अर्थ - एक दूसरे से आगे बढ़ निकलने के लिए की जाने वाली होड़।

80- चढ़ाकर आना

अर्थ - धुत होकर आना, नशा करके आना।

81- चपत पड़ना

अर्थ - आघात लगना।

82- चपरगट्टू बनाना

अर्थ - खूब दुर्दशा करना।

83- चप्पा चप्पा छान डालना  

अर्थ - हर एक जगह देख आना।

84- चना चबाकर बातें करना

अर्थ - बहुत धीरे-धीरे और रूक रूककर बात करना।

85- चमक उठना

अर्थ - उन्नत होना, समृद्ध होना, भाग्य खुलना।

86-चमड़ा उधेड़ना/चमड़ी उधेड़ना

अर्थ - चमड़ा खींचकर शरीर से अलग करना, बहुत अधिक मारना, पीटना, चमड़ी उधेड़ना।

87- चमड़ी मोटी होना

अर्थ - बेशर्म होना।

88- चरका देना

अर्थ - धोखा देना।

89- चरण चापना

अर्थ - सेवा करना।

90- चरण चूमना/चरण छूना

अर्थ - अत्यधिक सम्मान देना, पाँव छूकर प्रणाम करना।

91- चरबी चढ़ना

अर्थ - मोटा होना।

92- चल पड़ना

अर्थ - रवाना होना।

93- चाँदी का जूता

अर्थ - रिश्वत,घूस।

94- चलता कर देना

अर्थ - टाल-मटोल कर या डाँट-डपटकर भगाना।

95- चरणामृत लेना

अर्थ - चरणामृत पीना, थोड़ी मात्रा में तरल पदार्थ पीना।

96- चरम बिंदु पर पहुँच जाना

अर्थ - बहुत अधिक बढ़ जाना।

97- चलते फिरते नज़र आना

अर्थ - नमूना पेशकर चलते बने, कहीं से जाना।

98- चलना

अर्थ - प्रचलन में होना, गतिशील रहना या होना।

99- चराना

अर्थ - बहकावा देना| उन जैसों को बहुत देखा है। हमें क्या चराएँगे वे?

100- चर्चा चलना

अर्थ - ज़िक्र छिड़ना।

101-चल देना

अर्थ - बिना कहे सुने या चुपके से कहीं से हट जाना,महाप्रयाण करना।

102- चलता करना

अर्थ - जल्दी-जल्दी या जैसे-तैसे करना।

103- चाँदी कर डालना

अर्थ - ख़ूब लाभ होना।