"पालमपुर": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{सूचना बक्सा पर्यटन
|चित्र=Manali-Himachal-Pradesh.jpg
|चित्र का नाम=मनाली का एक दृश्य
|विवरण=मनाली [[हिमाचल प्रदेश]] राज्य में स्थित कुल्लू घाटी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। मनाली [[कुल्लू]] से उत्तर दिशा में केवल 40 किमी की दूरी पर [[लेह]] की ओर जाने वाले राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर घाटी के सिरे के पास स्थित है। मनाली [[भारत]] का प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल है।
|राज्य=[[हिमाचल प्रदेश]]
|केन्द्र शासित प्रदेश=
|ज़िला=मनाली
|निर्माता=
|स्वामित्व=
|प्रबंधक=
|निर्माण काल=
|स्थापना=
|भौगोलिक स्थिति=उत्तर-32°16'12.0, पूर्व-77°10'12.0   
|मार्ग स्थिति=राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या–मनाली हिमाचल और आसपास के शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। राज्य परिवहन निगम की बसें अनेक शहरों से मनाली जाती हैं।[[दिल्ली]], चंडीगढ़, शिमला आदि होते हुए भी मनाली पहुँचा जा सकता हैं।
|प्रसिद्धि=
|कब जाएँ=[[मई]] से [[अक्टूबर]]
|यातायात=
|हवाई अड्डा=नज़दीकी भुंटार हवाई अड्डा
|रेलवे स्टेशन=रेलवे स्टेशन [[कालका]], [[चंडीगढ़]] और [[पठानकोट]]
|बस अड्डा=मनाली बस अड्डा
|कैसे पहुँचें=हवाई जहाज, रेल, बस, टैक्सी
|क्या देखें=मनाली के जंगली [[भारत के पुष्प|फूलों]] और [[सेब]] के बगीचों से छनकर आती सुगंधित हवाएँ दिलो दिमाग को ताज़गी से भर देती हैं।
|कहाँ ठहरें=होटल, अतिथि-ग्रह, धर्मशाला
|क्या खायें=
|क्या ख़रीदें=शॉल, टोपी, हस्तशिल्प वस्तुएँ
|एस.टी.डी. कोड=01901
|ए.टी.एम=लगभग सभी
|सावधानी=
|मानचित्र लिंक=[https://www.google.co.in/maps/dir/Delhi/Manali,+Himachal+Pradesh/@30.6516422,75.0167154,7.08z/data=!4m14!4m13!1m5!1m1!1s0x390cfd5b347eb62d:0x37205b715389640!2m2!1d77.1024902!2d28.7040592!1m5!1m1!1s0x39048708163fd03f:0x8129a80ebe5076cd!2m2!1d77.1887145!2d32.2396325!5i2?hl=en मनाली गूगल मानचित्र]
|संबंधित लेख=
|शीर्षक 1=
|पाठ 1=
|शीर्षक 2=
|पाठ 2=
|अन्य जानकारी=
|बाहरी कड़ियाँ=
|अद्यतन={{अद्यतन|13:24, 9 अगस्त 2016 (IST)}}
}}
[[चित्र:Palampur.jpg|thumb|250px|पालमपुर का एक दृश्य, [[हिमाचल प्रदेश]]]]
[[चित्र:Palampur.jpg|thumb|250px|पालमपुर का एक दृश्य, [[हिमाचल प्रदेश]]]]
'''पालमपुर''' [[हिमाचल प्रदेश]] राज्य के कांगड़ा ज़िले में स्थित एक ख़ूबसूरत ''हिल स्टेशन'' है। पालमपुर स्‍थानीय भाषा के 'पुलुम' शब्‍द से बना है जिसका अर्थ होता है- 'बहुत सा पानी'। [[चाय|चाय बागानों]], चीड और [[देवदार]] के घने वनों से घिरा पालमपुर देवभूमि [[हिमाचल प्रदेश]] के उत्‍तर पश्चिम में स्थित एक ख़ूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्‍थल है। कांगडा घाटी के मध्‍य में बसा यह नगर समुद्र तल से 1219 मीटर की ऊँचाई पर है। [[चाय]] और ख़ूबसूरत वनों के अलावा इस नगर की और भी बहुत सी खूबियाँ हैं जो इसे अन्‍य स्‍थानों से अलग करती हैं। मसलन यह क्षेत्र विश्‍व प्रसिद्ध पैरा ग्‍लाइडिंग,धौलाधर पर्वत शृंखलाओं के सुंदर दृश्‍यों, शोभा सिंह की आर्ट गैलरी, प्राचीन मंदिरों, अनुकूल जलवायु और 100 मीटर की ऊँचाई से गिरने वाली बुडला नदी के लिए भी जाना जाता है। पालमपुर के ऊपरी हिस्‍से में काफ़ी बर्फबारी होती इसलिए यहाँ विन्‍टर स्‍पोर्ट्स की बहुत-सी गतिविधियों होती रहती हैं।
'''पालमपुर''' [[हिमाचल प्रदेश]] राज्य के कांगड़ा ज़िले में स्थित एक ख़ूबसूरत ''हिल स्टेशन'' है। पालमपुर स्‍थानीय भाषा के 'पुलुम' शब्‍द से बना है जिसका अर्थ होता है- 'बहुत सा पानी'। [[चाय|चाय बागानों]], चीड और [[देवदार]] के घने वनों से घिरा पालमपुर देवभूमि [[हिमाचल प्रदेश]] के उत्‍तर पश्चिम में स्थित एक ख़ूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्‍थल है। कांगडा घाटी के मध्‍य में बसा यह नगर समुद्र तल से 1219 मीटर की ऊँचाई पर है। [[चाय]] और ख़ूबसूरत वनों के अलावा इस नगर की और भी बहुत सी खूबियाँ हैं जो इसे अन्‍य स्‍थानों से अलग करती हैं। मसलन यह क्षेत्र विश्‍व प्रसिद्ध पैरा ग्‍लाइडिंग,धौलाधर पर्वत शृंखलाओं के सुंदर दृश्‍यों, शोभा सिंह की आर्ट गैलरी, प्राचीन मंदिरों, अनुकूल जलवायु और 100 मीटर की ऊँचाई से गिरने वाली बुडला नदी के लिए भी जाना जाता है। पालमपुर के ऊपरी हिस्‍से में काफ़ी बर्फबारी होती इसलिए यहाँ विन्‍टर स्‍पोर्ट्स की बहुत-सी गतिविधियों होती रहती हैं।

05:04, 1 सितम्बर 2016 का अवतरण

पालमपुर
मनाली का एक दृश्य
मनाली का एक दृश्य
विवरण मनाली हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित कुल्लू घाटी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। मनाली कुल्लू से उत्तर दिशा में केवल 40 किमी की दूरी पर लेह की ओर जाने वाले राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर घाटी के सिरे के पास स्थित है। मनाली भारत का प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल है।
राज्य हिमाचल प्रदेश
ज़िला मनाली
भौगोलिक स्थिति उत्तर-32°16'12.0, पूर्व-77°10'12.0
मार्ग स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या–मनाली हिमाचल और आसपास के शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। राज्य परिवहन निगम की बसें अनेक शहरों से मनाली जाती हैं।दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला आदि होते हुए भी मनाली पहुँचा जा सकता हैं।
कब जाएँ मई से अक्टूबर
कैसे पहुँचें हवाई जहाज, रेल, बस, टैक्सी
हवाई अड्डा नज़दीकी भुंटार हवाई अड्डा
रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन कालका, चंडीगढ़ और पठानकोट
बस अड्डा मनाली बस अड्डा
क्या देखें मनाली के जंगली फूलों और सेब के बगीचों से छनकर आती सुगंधित हवाएँ दिलो दिमाग को ताज़गी से भर देती हैं।
कहाँ ठहरें होटल, अतिथि-ग्रह, धर्मशाला
क्या ख़रीदें शॉल, टोपी, हस्तशिल्प वस्तुएँ
एस.टी.डी. कोड 01901
ए.टी.एम लगभग सभी
मनाली गूगल मानचित्र
अद्यतन‎
पालमपुर का एक दृश्य, हिमाचल प्रदेश

पालमपुर हिमाचल प्रदेश राज्य के कांगड़ा ज़िले में स्थित एक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है। पालमपुर स्‍थानीय भाषा के 'पुलुम' शब्‍द से बना है जिसका अर्थ होता है- 'बहुत सा पानी'। चाय बागानों, चीड और देवदार के घने वनों से घिरा पालमपुर देवभूमि हिमाचल प्रदेश के उत्‍तर पश्चिम में स्थित एक ख़ूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्‍थल है। कांगडा घाटी के मध्‍य में बसा यह नगर समुद्र तल से 1219 मीटर की ऊँचाई पर है। चाय और ख़ूबसूरत वनों के अलावा इस नगर की और भी बहुत सी खूबियाँ हैं जो इसे अन्‍य स्‍थानों से अलग करती हैं। मसलन यह क्षेत्र विश्‍व प्रसिद्ध पैरा ग्‍लाइडिंग,धौलाधर पर्वत शृंखलाओं के सुंदर दृश्‍यों, शोभा सिंह की आर्ट गैलरी, प्राचीन मंदिरों, अनुकूल जलवायु और 100 मीटर की ऊँचाई से गिरने वाली बुडला नदी के लिए भी जाना जाता है। पालमपुर के ऊपरी हिस्‍से में काफ़ी बर्फबारी होती इसलिए यहाँ विन्‍टर स्‍पोर्ट्स की बहुत-सी गतिविधियों होती रहती हैं।

दर्शनीय स्थल

बीर और बीलिंग

पालमपुर से 35 किमी. दूर स्थित यह गाँव बौद्ध मठों के लिए प्रसिद्ध है। हैंग ग्‍लाइडिंग चालक इस स्‍थान को अपनी लेंडिंग की जगह के रूप मे इस्‍तेमाल करते हैं। बीर चारों ओर से चाय के बागानों से घिरा हुआ है। बीर ही पहाडियों के निचले तल में एक एम्‍फीथियेटर भी बना हुआ है और यह क्षेत्र पैरा ग्‍लाइडर्स के उतरने को आदर्श स्‍थान है। बीर में बने बौद्ध मठ और उनमें बिकने वाले तिब्‍बती हस्‍तशिल्‍प का सामान भी बहुत लोकप्रिय है। बीर के ऊपरी भाग में बीलिंग गाँव है। यह देश के सबसे प्रमुख ऐरोस्‍पोर्ट्स केन्‍द्र के रूप में चर्चित है।

बैजनाथ शिव मंदिर

बैजनाथ शिव मंदिर

इन्हें भी देखें: बैजनाथ शिव मंदिर, पालमपुर यहाँ का 'बैजनाथ शिव मंदिर' कांगड़ा घाटी के सबसे शानदार मंदिरों में एक है। इस नगर का प्राचीन नाम 'किरग्राम' था। शिव वैद्यनाथ के कारण इसका नाम बैजनाथ पड़ गया। मंदिर में एक आदत्‍यम भी है, जो पिरामिडनुमा मंडप से सजा हुआ है। इस आदत्‍यम में लिंगम स्‍थापित है। यहाँ रावण से संबंधित कुछ मूर्तियों भी हैं। कहा जाता है कि रावण ने इसी स्‍थान पर शिव की उपासना की थी। बैजनाथ द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक है और यहाँ शिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बैजनाथ पालमपुर से 16 किमी. दूर है।

न्‍यूगल खद

न्‍यूगल खद से धौलाधर पर्वत शृंखला के सुन्‍दर नज़ारे देखे जा सकते हैं। बरसात के मौसम में यहाँ पानी की ध्‍वनि गरारे सी आवाज़ करती है। शहरी व्‍यस्‍तता और शोर शराबे से दूर यह स्‍थान पिकनिक के लिए एक आदर्श स्‍थान है।

बुंदला नदी

पालमपुर से 2 किमी की दूरी पर 100 मीटर की ऊँचाई से गिरने वाली यह नदी पालमपुर के आकर्षण का केन्‍द्र रहती है। मानसून के मौसम में यह नदी अपने विकराल रूप में आ जाती है। अपने साथ पत्‍थरों और शिलाओं को बहाकर लाने वाली यह नदी जब गिरती है तब लगातार काफ़ी तेज आवाजें आती हैं। पालमपुर से बुदला जाने के लिए यहाँ का मार्ग अपनाया जा सकता है।

पालमपुर के बाग़ान में चाय की पत्तियाँ चुनती लड़कियाँ

आन्‍द्रेता

यह स्‍थान कलाकार नोरा रिचर्ड्स, शोभा सिंह और बी सी सन्‍याल का गृह माना जाता है। शोभा सिंह के घर को अब एक गैलरी में तब्‍दील कर दिया गया है। इस गैलरी में उनकी कला को प्रदर्शित किया गया है। आन्‍द्रेता में शिल्‍प और मिट्टी के बर्तनों के केन्‍द्र को भी देखा जा सकता है। आन्‍द्रेता पालमपुर से 13 किमी की दूरी पर है।

बुंदलामाता मंदिर

पालमपुर से चाय बागानों और खुले खेतों से पैदल चलते हुए बुंदलामाता के ऐतिहासिक मंदिर तक पहुँचा जा सकता है। यह मंदिर मूल रूप से 500 साल पहले बना था। मंदिर पालमपुर से मात्र 2 किमी. दूर है।

टी फैक्‍ट्री

पालमपुर के शुरू में ही यह टी फैक्‍ट्री है। यहाँ की को-ऑपरेटिव सोसाइटी इस फैक्‍ट्री को संचालित करती है। फैक्‍ट्री में चाय बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया देखी जा सकती है।  

कैसे जाएँ

पालमपुर का एक दृश्य, हिमाचल प्रदेश
वायु मार्ग

पालमपुर से 50 किमी दूर गग्‍गल एयरपोर्ट यहाँ का निकटतम एयरपोर्ट है।

रेल मार्ग

यहाँ का निकट‍तम रेलवे स्‍टेशन 2 किमी दूर मरांडा में स्थित है जो नेरौ गैज लाइन से जुड़ा है। यह लाइन पठानकोट और जोगिन्‍दर नगर को जोड़ती है। पठानकोट यहाँ का नजदीकी ब्रोड गैज रेलवे स्‍टेशन है।

सड़क मार्ग

पालमपुर हिमाचल के लगभग सभी शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। हिमाचल प्रदेश राज्‍य परिवहन निगम की बसें नियमित रूप से पालमपुर को अन्‍य शहरों से जोड़ती हैं।

कब जाएँ

मार्च से जून और सितंबर से नवंबर में घूमने आ सकते हैं। [1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पालमपुर (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 18 सितंबर, 2011।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख