"अचल कुमार ज्योति": अवतरणों में अंतर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Achal-Kumar-Jyoti.jpg |चित्र का ना...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
No edit summary |
||
पंक्ति 45: | पंक्ति 45: | ||
<references/> | <references/> | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{मुख्य चुनाव आयुक्त}} | {{मुख्य चुनाव आयुक्त}}{{भारतीय पुलिस अधिकारी}} | ||
[[Category:मुख्य चुनाव आयुक्त]][[Category:प्रशासनिक अधिकारी]][[Category:भारतीय पुलिस अधिकारी]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:राजनीति कोश]] | [[Category:मुख्य चुनाव आयुक्त]][[Category:प्रशासनिक अधिकारी]][[Category:भारतीय पुलिस अधिकारी]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:राजनीति कोश]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
07:25, 29 जून 2020 के समय का अवतरण
अचल कुमार ज्योति
| |
पूरा नाम | अचल कुमार ज्योति |
जन्म | 23 जनवरी, 1953 |
जन्म भूमि | पंजाब |
अभिभावक | पिता- किशोर चंद ज्योति, माता- सुहागरानी ज्योति |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | 21वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत |
कार्य काल | 6 जुलाई, 2017 से 22 जनवरी, 2018 |
पूर्वाधिकारी | नसीम ज़ैदी |
उत्तराधिकारी | ओम प्रकाश रावत |
अचल कुमार ज्योति (अंग्रेज़ी: Achal Kumar Jyoti, जन्म- 23 जनवरी, 1953) भारत के 21वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे हैं। वह 6 जुलाई, 2017 से 22 जनवरी, 2018 तक इस पद पर रहे। अचल कुमार ज्योति गुजरात के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। वह जनवरी 2013 में गुजरात के मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। अचल कुमार ज्योति को 7 मई, 2015 को तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में नियुक्त किया गया था। वह 1975 बैच के गुजरात कैडर के आई.ए.एस. अधिकारी हैं।
- अचल कुमार ज्योति ने अपने पूर्वाधिकारी नसीम ज़ैदी का स्थान लिया है। नसीम ज़ैदी 19 अप्रैल, 2015 को भारत के 20वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे।
- अचल कुमार नरेन्द्र मोदी के खास हैं। इसकी वजह है उनका गुजरात कैडर का आईएएस होना। जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे, तब वह 2010 में वहां के मुख्य सचिव रहे थे।
- अचल कुमार ज्योति फौजी के बेटे हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। जालंधर उनका गृह जनपद है। उनके पिता किशोर चंद ज्योति सेना मुख्यालय में चीफ स्टाफ अफसर थे। अचल कुमार ज्योति 22 साल की उम्र में ही आई.ए.एस. बन गए।
- सन 1999 में अचल कुमार ज्योति को कांडला पोर्ट ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया। 2004 में वह सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बने।
- वह गुजरात में आय, उद्योग, जलापूर्ति सचिव भी रहे।
- उनका पहला चुनाव राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का रहा। इसके अलावा उन्हें गुजरात और हिमाचल प्रदेश के भी चुनाव कराने का अनुभव है।
|
|
|
|
|