भारतकोश ज्ञान का हिन्दी महासागर
कुछ लेख
आज का दिन - 13 मार्च 2025 (भारतीय समयानुसार)![]()
यदि दिनांक सूचना सही नहीं दिख रही हो तो कॅश मेमोरी समाप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें
भारतकोश सम्पादकीय -आदित्य चौधरी![]() यह एक तरह की ध्यानावस्था ही है। यह एक ऐसा ध्यान है जो किया नहीं जाता या धारण नहीं करना होता बल्कि स्वत: ही धारित हो जाता है... बस लग जाता है। मनोविश्लेषण की पुरानी अवधारणा के अनुसार कहें तो अवचेतन मस्तिष्क (सब कॉन्शस) में कहीं स्थापित हो जाता है। दिमाग़ में बादाम जितने आकार के दो हिस्से, जिन्हें ऍमिग्डाला (Amygdala) कहते हैं, कुछ ऐसा ही व्यवहार करते हैं। ये दोनों कभी-कभी दिमाग़ को अनदेखा कर शरीर के किसी भी हिस्से को सक्रिय कर देते हैं। असल में इनकी मुख्य भूमिका संवेदनात्मक आपातकालिक संदेश देने की होती है। इस तरह की ही कोई प्रणाली संभवत: अवचेतन के संदेशों के निगमन को संचालित करती है। ऍमिग्डाला की प्रक्रिया को 'डेनियल गोलमॅन' ने अपनी किताब इमोशनल इंटेलीजेन्स में बहुत अच्छी तरह समझाया है। ...पूरा पढ़ें
एक आलेख![]() संसद भवन नई दिल्ली में स्थित सर्वाधिक भव्य भवनों में से एक है, जहाँ विश्व में किसी भी देश में मौजूद वास्तुकला के उत्कृष्ट नमूनों की उज्ज्वल छवि मिलती है। राजधानी में आने वाले भ्रमणार्थी इस भवन को देखने ज़रूर आते हैं जैसा कि संसद के दोनों सभाएं लोक सभा और राज्य सभा इसी भवन के अहाते में स्थित हैं। संसद भवन संपदा के अंतर्गत संसद भवन, स्वागत कार्यालय भवन, संसदीय ज्ञानपीठ (संसद ग्रंथालय भवन) संसदीय सौध और इसके आस-पास के विस्तृत लॉन, जहां फ़व्वारे वाले तालाब हैं, शामिल हैं। संसद भवन की अभिकल्पना दो मशहूर वास्तुकारों - सर एडविन लुटय़न्स और सर हर्बर्ट बेकर ने तैयार की थी जो नई दिल्ली की आयोजना और निर्माण के लिए उत्तरदायी थे। संसद भवन की आधारशिला 12 फ़रवरी, 1921 को महामहिम द डय़ूक ऑफ कनाट ने रखी थी । इस भवन के निर्माण में छह वर्ष लगे और इसका उद्घाटन समारोह भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन ने 18 जनवरी, 1927 को आयोजित किया। इसके निर्माण पर 83 लाख रुपये की लागत आई। ... और पढ़ें
एक पर्यटन स्थल![]() डल झील का प्रमुख आकर्षण केन्द्र तैरते हुए बग़ीचे हैं। पौराणिक मुग़ल किलों में यहाँ की संस्कृति तथा इतिहास के दर्शन होते हैं। डल झील के पास ही मुग़लों के सुंदर एवं प्रसिद्ध पुष्प वाटिका से डल झील की आकृति और उभरकर सामने आती है। कश्मीर के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय झील के तट पर स्थित है। शिकारे के माध्यम से सैलानी नेहरू पार्क, कानुटुर खाना, चारचीनारी, कुछ द्वीप जो यहाँ पर स्थित हैं, उन्हें देख सकते हैं। श्रद्घालुओं के लिए हज़रतबल तीर्थस्थल के दर्शन करे बिना उनकी यात्रा अधूरी रह जाती है। शिकारे के माध्यम से श्रद्धालु इस तीर्थस्थल के दर्शन कर सकते हैं। दुनिया भर में यह झील विशेष रूप से शिकारों या हाऊस बोट के लिए जानी जाती है। डल झील के आस-पास की प्राकृतिक सुंदरता अधिक संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। ... और पढ़ें
एक व्यक्तित्वमहापण्डित राहुल सांकृत्यायन को हिन्दी यात्रा साहित्य का जनक माना जाता है। वे एक प्रतिष्ठित बहुभाषाविद थे और 20वीं सदी के पूर्वार्द्ध में उन्होंने यात्रा वृतांत तथा विश्व-दर्शन के क्षेत्र में साहित्यिक योगदान किए। बौद्ध धर्म पर उनका शोध हिन्दी साहित्य में युगान्तरकारी माना जाता है, जिसके लिए उन्होंने तिब्बत से लेकर श्रीलंका तक भ्रमण किया था। बौद्ध धर्म की ओर जब झुकाव हुआ तो पाली, प्राकृत, अपभ्रंश, तिब्बती, चीनी, जापानी, एवं सिंहली भाषाओं की जानकारी लेते हुए सम्पूर्ण बौद्ध ग्रन्थों का मनन किया और सर्वश्रेष्ठ उपाधि 'त्रिपिटिका चार्य' की पदवी पायी। साम्यवाद के क्रोड़ में जब राहुल जी गये तो कार्ल मार्क्स, लेनिन तथा स्तालिन के दर्शन से पूर्ण परिचय हुआ। प्रकारान्तर से राहुल जी इतिहास, पुरातत्त्व, स्थापत्य, भाषाशास्त्र एवं राजनीति शास्त्र के अच्छे ज्ञाता थे। ... और पढ़ें
| ||||||||||||||||
|
सरोजिनी नायडू • पतंग • भूकंप • शक्तिपीठ • वल्लभाचार्य • आधुनिक काल • कृष्ण जन्मभूमि • कुम्भ मेला • लिपि • बौद्ध दर्शन |
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
चयनित चित्र
भारतकोश हलचल
विश्व कविता दिवस (21 मार्च) • अंतरराष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस (21 मार्च) •विश्व कठपुतली दिवस (21 मार्च) • विश्व वानिकी दिवस (21 मार्च) • विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस (21 मार्च) • नौचंदी मेला प्रारम्भ, मेरठ (21 मार्च) • शीतला सप्तमी (21 मार्च) • विश्व गौरैया दिवस (20 मार्च) • विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस (20 मार्च) • एकनाथ षष्ठी (20 मार्च) नौरोज़ (20 मार्च) • रंग पंचमी (19 मार्च) • आयुध निर्माण दिवस (18 मार्च) • संकष्टी चतुर्थी (18 मार्च) • अंगारकी चतुर्थी (18 मार्च) • दाऊजी का हुरंगा (16 मार्च) • रथ मेला प्रारंभ (रंगजी मन्दिर, वृन्दावन) (16 मार्च) • गणगौर पूजा प्रारंभ (15 मार्च) • फाल्गुन पूर्णिमा (14 मार्च) • होली (धुलेण्डी) (14 मार्च) • चैतन्य महाप्रभु जयन्ती (14 मार्च) मीन संक्रांति (14 मार्च) • पाई दिवस (14 मार्च) • होलाष्टक समाप्त (13 मार्च) • होलिका दहन (13 मार्च) • पौर्णमासी व्रत (13 मार्च) • विश्व किडनी दिवस (13 मार्च) • विश्व नींद दिवस (13 मार्च) • डांडी कूच दिवस (1930) (12 मार्च) • प्रदोष व्रत(11 मार्च) • आमलक्य एकादशी (10 मार्च) • लट्ठमार होली, नंदगाँव (09 मार्च) • मेला खाटू श्याम जी (राजस्थान) प्रारम्भ(09 मार्च) • तुकाराम जयन्ती (09 मार्च) • लट्ठमार होली, बरसाना (08 मार्च) • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस(08 मार्च) • होलाष्टक प्रारम्भ (07 मार्च) • लड्डू होली (श्रीजी मंदिर, वृन्दावन) (07 मार्च) • दादू दयाल जयन्ती (07 मार्च) • रोहिणी व्रत(06 मार्च) • राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस(04 मार्च) • वरद चतुर्थी (03 मार्च) • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस(28 फ़रवरी) • कुम्भ मेला समाप्त (26 फ़रवरी) • मासिक शिवरात्रि (26 फ़रवरी) • महाशिवरात्रि (26 फ़रवरी)
जन्म
साहिब सिंह वर्मा (15 मार्च) • गुरु हनुमान (15 मार्च) • कांशी राम (15 मार्च) • सर अब्दुल कादिर (15 मार्च) • अजीत पाल सिंह (15 मार्च) • एम. थंबीदुरई (15 मार्च) • एस. के. पोट्टेक्काट्ट (14 मार्च) • गुरमुख निहाल सिंह (14 मार्च) • आमिर ख़ान (14 मार्च) • अलबर्ट आइंस्टाइन (14 मार्च) • बुर्गुला रामकृष्ण राव (13 मार्च) • चुनीलाल बसु (13 मार्च)
मृत्यु
नारायण भाई देसाई (15 मार्च) • वर्मा मलिक (15 मार्च) • सरला ठकराल (15 मार्च) • मालती चौधरी (15 मार्च) • कलाम अंजी रेड्डी (15 मार्च) • चन्दूलाल माधवलाल त्रिवेदी (15 मार्च) • राही मासूम रज़ा (15 मार्च) • राधा कृष्ण चौधरी (15 मार्च) • जयनारायण व्यास (14 मार्च) • कार्ल मार्क्स (14 मार्च) • के. सी. अब्राहम (14 मार्च) • स्टीफन हॉकिंग (14 मार्च) • गोविन्द विनायक करंदीकर (14 मार्च) • नाना फड़नवीस (13 मार्च) • विलायत ख़ाँ (13 मार्च) • एस. मल्लिकार्जुनैय्या (13 मार्च)
महत्त्वपूर्ण आकर्षण
समाचार
भारतकोश ज्ञान का हिन्दी-महासागर
|
|
|
|
|
|