कहावत लोकोक्ति मुहावरे-छ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1- छोड़ै खाद जोत गहराई,
फिर खेती का मजा दिखाई।

अर्थ - खाद छोड़कर खेत की गहरी जोत कर दी जाय तो खेती को बड़ा लाभ पहुँचता है।

2- छछूँदर के सिर में चमेली का तेल।

अर्थ - अयोग्य व्यक्ति को अच्छी चीज़ देना।

3- छाज (सूप) बोले तो बोले,

छलनी भी बोले जिसमें हज़ार छेद।

अर्थ - अपने अवगुणों को न देखकर दूसरों की आलोचना करने वाला।

4- छलनी कहे सूईं से तेरे पेट में छेद।

अर्थ - अपने अवगुणों को न देखकर दूसरों की आलोचना करने वाला।

5- छटांक चून चौबारे रसोई।

अर्थ - मिथ्या और आडंबर।

6- छीकें कोई, नाक कटावे कोई।

अर्थ - किसी के दोष का फल दूसरा भोगे।

7- छुरी ख़रबूज़े पर गिरे या ख़रबूज़ा छुरी पर एक ही बात है।

अर्थ - दोनों तरह से हानि।

8- छोटा मुँह बड़ी बात।

अर्थ - अपनी योग्यता से बढ़कर बात करना।

9- छोटे मियाँ तो छोटे मियाँ, बड़े मियाँ सुभानल्लाह।

अर्थ - छोटे से बड़ा, अवगुणों में भारी।

10- छक्का-पंजा भूलना।

अर्थ - कुछ भी याद न रहना।

11- छक्के छूटना।

अर्थ - बुद्धि चकरा जाना।

12- छठी का दूध याद आना।

अर्थ - संकट में पिछले सुख की याद आना।

13- छप्पर फाड़कर देना।

अर्थ - बिना परिश्रम के एकदम से अधिक लाभ प्राप्त होना।

14- छाँह न छूने देना।

अर्थ - पास तक न आने देना।

15- छाती छलनी हो जाना।

अर्थ - लगातार दु:ख आते रहना।

16- छाती पर पत्थर रखना।

अर्थ - चुपचाप सहना।

17- छाती पर मूँग दलना।

अर्थ - बहुत कष्ट देना।

18- छाती पर साँप लोटना।

अर्थ - ईर्ष्या होना।

19- छूमंतर होना।

अर्थ - गायब हो जाना।

20. छान मारना

अर्थ - छान डालना; किसी वस्तु, व्यक्ति आदि को भली प्रकार सब जगह ढूँढ लेना।

21. छानी छवाना

अर्थ - किसी के रहने के लिए झोंपड़ी छाना।

22. छाप डालना

अर्थ - अपना प्रभाव दूसरे पर लक्षित कर दिखाना।

23. छाप पड़ना

अर्थ - प्रभाव लक्षित होना।

24. छापा मारना

अर्थ - कुछ खोजने या किसी को पकड़ने के लिए पुलिस आदि का किसी जगह सहसा जा पहुँचना।

25. छाया पड़ना

अर्थ - किसी के कलुषित या दुषित प्रभाव से युक्त होना।

26. छाया भी न छू पाना

अर्थ - स्पर्श करना तो दूर, समीप भी न पहुँच पाना।

27. छिछले पानी में तैरना

अर्थ - किसी विषय का बहुत ही स्थूल या थोड़ा ज्ञान होना, किसी विषय में पैठने में अक्षम होना।

28. छिद्रान्वेषण करना

अर्थ - दोष दिखाना या निकालना।

30. छिपा रुस्तम

अर्थ - ऐसा बहुत बड़ा बलवान व्यक्ति या दल जिसके बल के बारे में सामान्यत: लोगों को पता न हो।

31. छींकते ही नाक कट जाना

अर्थ - आरंभ में ही बदनामी या हानि होना।

32. छींका टूटना

अर्थ - संयोग से ही कोई अभीष्ट या वांछित घटना घटित होना।

33. छींटा पड़ना

अर्थ - हल्की वर्षा होना‌।

34. छींटाकशी करना

अर्थ - ताना मारना, बोली बोलना।

35. छीछालेदर होना

अर्थ - दुर्गति होना।

36. छुई-मुई

अर्थ - अत्यंत कोमल, अत्यंत लज्जाशील।

37. छुटकारा पाना

अर्थ - मुक्त होना, मुक्ति प्राप्त होना।

38. छुट्टा घूमना

अर्थ - आवारा पशु की तरह घूमना।

39. छुट्टी देना

अर्थ - काम या पाबंदी से मुक्त करना।

40. छुट्टी पाना

अर्थ - छुटकारा मिलना, बोझ सिर से उतरना।

41. अगवा करना

अर्थ - अपहरण करना।

42. छुट्टी मिलना

अर्थ - अवकाश मिलना, मुक्ति मिलना।

43. छुरी चलाना

अर्थ - छुरी से प्रहार करना, बहुत बड़ा अहित करना।

44. छु तक न जाना

अर्थ - किसी गुण से पूर्णत: रहित होना।

45. छू पाना

अर्थ - प्रभावित करना, असर डालना।

46. छू-मंतर

अर्थ - भाग जाना, पलायित होना।

47. छूट देना

अर्थ - स्वछंद आचरण करने देना।

48. छूट न देना

अर्थ - अधिक खुलकर या स्वछंदतापूर्वक आचरण न करने देना।

49. छूट मिलना

अर्थ - कोई कार्य विशेष या आचरण करने के लिए स्वतंत्रता मिलना।

50. छूटा साँड़

अर्थ - आवारा आदमी।

51. छूत छुड़ाना

अर्थ - पीछा छुड़ाने या नाममात्र के लिए यों ही (अवज्ञापूर्वक) कोई काम करना।

52. छूत झाड़ना

अर्थ - प्रेत-बाधा दूर करना।

53. छेड़ निकालना

अर्थ - चिढ़ाने के उद्देश्य से किसी का नाम रखना।

54. छेड़ना

अर्थ - तंग करना।

55. छेद छेदकर मारना

अर्थ - बहुत कष्ट देना।

56. छेनी तोड़कर रख देना

अर्थ - छेनी से ऐसी अत्यंत उत्कृष्ट रचना तैयार करना जैसी जल्दी फिर न बन सके।

57. छोटा आदमी

अर्थ - निम्न सामाजिक स्तर का व्यक्ति|

58. छोटा मुँह बड़ी बात

अर्थ - अनधिकारी द्वारा कही हुई कोई गैर-जिम्मेदारी की बात।

59. छोटा-मोटा

अर्थ - साधारणत:।

60. छोटी बात

अर्थ - टुच्चेपन की बात, ऐसी बात जिससे हेय मनोवृत्ति सूचित होती हो

61. छोटे मुँह बड़ी बात कहना

अर्थ - अपने से बड़े की मर्यादा का समुचित ध्यान न रखते हुए कोई बात कहना।

62. छोटे लोग

अर्थ - गरीब तबका।

63. छोड़ देना

अर्थ - मुक्त कर देना; वसूल न करना, जाने देना।

64. छोड़ना

अर्थ - शेष रहने देना (विशेषत: दूसरों के उपयोग के लिए)।