जगदम्बिका पाल
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:27, 10 जुलाई 2018 का अवतरण
जगदम्बिका पाल (अंग्रेज़ी: Jagdambika Pal, जन्म- 21 अक्टूबर, 1950) उत्तर प्रदेश के जानेमाने राजनीतिज्ञ और भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। वह 15वीं और 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे।
- जगदम्बिका पाल का जन्म 21 अक्टूबर सन 1950 को हुआ था।
- पहले वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे, लेकिन बाद में उन्होंने 7 मार्च, 2014 को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और 19 मार्च, 2014 को भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गये।
- उन्होंने 2014 के आम चुनवों में डुमरियागंज, उत्तर प्रदेश से जीत हासिल की थी।
- जगदम्बिका पाल सिर्फ तीन दिन (21 फ़रवरी, 1998 से 23 फ़रवरी, 1998 तक) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, जब राज्यपाल रोमेश भंडारी ने कल्याण सिंह की सरकार को खारिज कर दिया, जिसे बाद में अदालत के आदेश के पश्चात बहाल कर दिया गया।
|
|
|
|
|
संबंधित लेख
पंद्रहवीं लोकसभा सांसद |
---|