चाय संग्रहालय केरल
केरल के मुन्नार में स्थित 'चाय संग्रहालय' टाटा टी के 'नल्लथन्नी इस्टेट' का एक दर्शनीय स्थल है। यह संग्रहालय मुन्नार के चाय के बगानों की उत्पत्ति और उसके विकास के बारे में जानकारी देता है।
चाय बगानों की उत्पत्ति और विकास की दृष्टि से मुन्नार की अपनी अलग विरासत मानी जाती है। इस विरासत को ध्यान में रखते हुए, केरल की ऊँची पर्वत श्रृंखलाओं में चाय बगानों की उत्पत्ति और उनके विकास के कुछ सूक्ष्म और दिलचस्प पहलुओं को सुरक्षित रखने और प्रदर्शनीय बनाने के लिए मुन्नार में टाटा टी द्वारा कुछ वर्ष पहले एक संग्रहालय की स्थापना की गई थी। इस चाय संग्रहालय में दुर्लभ कलाकृतियाँ, चित्र और मशीनें रखी गई हैं। इनमें से हर एक की अपनी कहानी है, जो मुन्नार के चाय बगानों की उत्पत्ति और विकास के बारे में जानकारी देती है। यह संग्रहालय टाटा टी के 'नल्लथन्नी इस्टेट' का एक दर्शनीय स्थल है।
|
|
|
|
|