मन्नू भंडारी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
अंशुल सुधाकर (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:07, 22 दिसम्बर 2012 का अवतरण (''''मन्नू भंडारी''' (अंग्रेज़ी: ''Mannu Bhandari'') हिंदी की आधुनिक ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

मन्नू भंडारी (अंग्रेज़ी: Mannu Bhandari) हिंदी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार हैं। मध्य प्रदेश के भानपुरा नगर में 1931 में जन्मी मन्नू भंडारी को श्रेष्ठ लेखिका होने का गौरव हासिल है। मन्नू भंडारी ने कहानी और उपन्यास दोनों विधाओं में कलम चलाई है।

प्रमुख रचनाएँ

एक इंच मुस्कान

राजेंद्र यादव के साथ लिखा गया उनका यह उपन्यास पढ़े-लिखे और आधुनिकता पसंद लोगों की दुखभरी प्रेमगाथा है।

आपका बंटी

विवाह टूटने की त्रासदी में घुट रहे एक बच्चे को केंद्रीय विषय बनाकर लिखे गए उनके उपन्यास 'आपका बंटी' को हिंदी के सफलतम उपन्यासों की कतार में रखा जाता है।

महाभोज

आम आदमी की पीड़ा और दर्द की गहराई को उकेरने वाले उनके उपन्यास 'महाभोज' पर आधारित नाटक खूब लोकप्रिय हुआ था।

यही सच है

इनकी इस कृति पर आधारित 'रजनीगंधा फ़िल्म' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख