कमरूनाग झील
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
कमरूनाग झील हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलों में से एक है। यह झील मंडी घाटी की तीसरी प्रमुख झील है। यहाँ पर कमरूनाग देवता का प्राचीन मंदिर भी है, जहाँ जून माह में विशाल मेले का आयोजन होता है।
- हिमाचल प्रदेश के मंडी नगर से 51 किलोमीटर दूर करसोग घाटी में स्थित 'कमरूनाग झील' समुद्र के तल से लगभग नौ हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है।
- देवदार के घने जंगलों से घिरी यह झील प्रकृति प्रेमियों को अभिभूत कर देती है।
- झील तक पहुँचने का रास्ता भी बहुत सुरम्य है और यहाँ के लुभावने दृश्यों को देखकर पर्यटक अपनी सारी थकान भूल जाता है।
- कमरूनाग झील के किनारे पहाड़ी शैली में निर्मित कमरूनाग देवता का प्राचीन मंदिर भी है, जहाँ पत्थर की प्रतिमा स्थापित है। प्रत्येक वर्ष जून माह में यहाँ भारी मेला लगता है।
- करसोग से शिमला की ओर जाते हुए मार्ग में 'तत्तापानी' नामक खूबसूरत स्थल है। यह स्थल सल्फर युक्त गरम जल के चश्मों के लिए मशहूर है। एक ओर बर्फ की तरह सतलुज का ठंडा जल अगर शरीर को सुन्न कर देता है तो वहीं इस नदी के आगोश से फूटता गरम जल पर्यटकों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं है।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ श्रद्धा और सौन्दर्य का संगम : मंडी (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 30 नवम्बर, 2013।
संबंधित लेख