ग़ज़ल को ले चलो अब -अदम गोंडवी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:46, 1 नवम्बर 2020 का अवतरण ('{| style="background:transparent; float:right" |- | {{सूचना बक्सा कविता |चित्र=Adam-Gondvi.jpg...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
ग़ज़ल को ले चलो अब -अदम गोंडवी
अदम गोंडवी
अदम गोंडवी
कवि अदम गोंडवी
जन्म 22 अक्टूबर, 1947
जन्म स्थान परसपुर, गोंडा, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 18 दिसंबर, 2011
मुख्य रचनाएँ 'धरती की सतह पर', 'समय से मुठभेड़'
भाषा हिंदी
विधा कविता
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
अदम गोंडवी की रचनाएँ

मुसल्‍सल फ़न का दम घुटता है इन अदबी इदारों में

न इनमें वो कशिश होगी, न बू होगी, न रानाई
खिलेंगे फूल बेशक लॉन की लंबी क़तारों में

अदीबो! ठोस धरती की सतह पर लौट भी आओ
मुलम्‍मे के सिवा क्‍या है फ़लक़ के चाँद-तारों में

र‍हे मुफ़लिस गुज़रते बे-यक़ीनी के तज़रबे से
बदल देंगे ये इन महलों की रंगीनी मज़ारों में

कहीं पर भुखमरी की धूप तीखी हो गई शायद
जो है संगीन के साए की चर्चा इश्‍तहारों में

संबंधित लेख