एम. बदरुद्दीन अजमल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:03, 9 नवम्बर 2022 का अवतरण (''''एम. बदरुद्दीन अजमल''' (अंग्रेज़ी: ''M. Badruddin Ajmal'', जन्म- 12...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

एम. बदरुद्दीन अजमल (अंग्रेज़ी: M. Badruddin Ajmal, जन्म- 12 फ़रवरी, 1950) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो असम से हैं। वह सत्रहवीं लोकसभा में असम के धुबरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह 'आल इंडि‍या युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट' (ए.आई.यू.डी.एफ.) के राजनेता हैं।

परिचय

  • बदरुद्दीन अजमल धुबरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय संसद के सदस्य हैं।
  • वे असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एयूडीएफ) के संस्थापक हैं, जो अब अखिल भारतीय यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) है।
  • असम राज्य जमीयत उलेमा-ए-हिंद के वह अध्यक्ष हैं।
  • उनको जॉर्डन के रॉयल इस्लामिक स्ट्रैटजिक स्टडीज सेंटर द्वारा प्रकाशित विश्व के 500 सबसे प्रभावशाली मुसलमानों की 2015-2016 की सूची में भी शामिल किया गया था।

राजनीतिक घटनाक्रम

  • 2014 में उन्हें 16वीं लोकसभा (द्वितीय कार्यकाल) में फिर से निर्वाचित किया गया था। उन्होंने कांग्रेस के वाज़िद अली चौधरी को हराया था।
  • 2009 में वे अखिल भारतीय यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट संसदीय पार्टी, लोकसभा के नेता बने।
  • 2009 में वे 15वीं लोक सभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अनवर हुसैन को हराया।
  • 2006-2009 में बदरुद्दीन अजमल असम विधानसभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे। वे दो निर्वाचन क्षेत्रों- दक्षिण सल्मार और जमुनामुख से एक साथ चुने गए थे।
  • 31 अगस्त 2009 को सदस्य, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन पर संसदीय मंच बने।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख