"इख़्तियारुद्दीन मुहम्मद" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
छो (श्रेणी:नया पन्ना (को हटा दिया गया हैं।))
 
पंक्ति 27: पंक्ति 27:
 
==संबंधित लेख==
 
==संबंधित लेख==
 
{{मध्य काल}}
 
{{मध्य काल}}
[[Category:नया पन्ना]]
 
 
[[Category:इतिहास कोश]]
 
[[Category:इतिहास कोश]]
 
[[Category:मध्य काल]]
 
[[Category:मध्य काल]]
 
__INDEX__
 
__INDEX__
 
__NOTOC__
 
__NOTOC__

08:01, 23 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

  • इख़्तियारुद्दीन मुहम्मद बख़्तियार ख़िलजी का लड़का तथा बंगाल का पहला मुसलमान विजेता था।
  • वह 'इख़्तियारुद्दीन मुहम्मद बिन बख्तियार ख़िलजी' के नाम से भी जाना जाता है।
  • उसका व्यक्तित्व बाहर से देखने में अधिक प्रभावशाली नहीं था, परन्तु वह बड़ा साहसी और महत्त्वकांक्षी था।
  • उसने बिहार पर हमला करके उसकी राजधानी 'उड्यन्तपुर' पर अधिकार कर लिया और वहाँ के 'महाविहार' में रहने वाले सभी बौद्ध भिक्षुओं का वध कर डाला।
  • इसके बाद ही इख़्तियारुद्दीन मुहम्मद ने 1192 ई. में बिहार को भी जीत लिया।
  • सम्भवत: 1193 ई. में, किन्तु निश्चित रूप से 1202 ई. से पहले, उसने अचानक 'नदिया' पर हमला बोल दिया, जो उस समय अन्तिम सेन राजा लक्ष्मण सेन की राजधानी था।
  • इस आक्रमण से घबराकर लक्ष्मण सेन पूर्वी बंगाल की ओर भाग गया।
  • बख़्तियार ख़िलजी, मुहम्मद ग़ोरी की ओर से बंगाल का सूबेदार बनकर गौड़ में रहने लगा।
  • अपनी इस सफलता से इख़्तियारुद्दीन मुहम्मद की महत्त्वाकांक्षा और भी बढ़ गई और उसने एक बड़ी मुसलमानी फ़ौज लेकर कामरूप (आसाम) और तिब्बत की ओर क़ूच किया।
  • बंगाल से निकलकर उसकी फ़ौज किस दिशा में आगे बढ़ी, उसका निश्चित लक्ष्य क्या था, यह संदिग्ध है।
  • पन्द्रह दिन क़ूच करने के बाद उसने जिस राज्य पर हमला किया था, उसकी सेना से मुक़ाबला हुआ। युद्ध में उसकी हार हुई और उसे भारी क्षति भी उठानी पड़ी।
  • वापस लौटते समय उसकी फ़ौज नष्ट हो गई। इख़्तियारुद्दीन अपने साथ दस हज़ार घुड़सवार लेकर गया था, जब वह वापस लौटा तो उसके पास सिर्फ़ सौ घुड़सवार ही बचे थे।
  • इस हार ने उसको भीतर से तोड़ दिया और उसके साहस को भी अन्दर से भंग कर दिया।
  • शोक लांछना से पीड़ित होकर इख़्तियारुद्दीन मुहम्मद की 1206 ई. में मृत्यु हो गई।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख