ब्रोमिन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
ऋचा (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:27, 4 जुलाई 2011 का अवतरण ('{{पुनरीक्षण}} ब्रोमिन आवर्त सारणी के सप्तम मुख्य सम...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

ब्रोमिन आवर्त सारणी के सप्तम मुख्य समूह का तत्व है और सामान्य ताप पर केवल यही अधातु द्रव अवस्था में रहती है। ब्रोमिन के दो स्थिर समस्थानिक प्राप्त हैं, जिनकी द्रव्यमान संख्याएँ 79 और 81 है। ब्रोमिन के अतिरिक्त इस तत्व के 11 रेडीयोऐक्टिव समस्थानिक निर्मित हुए हैं, जिनकी द्रव्यमान संख्याएँ 75, 76, 77, 78, 80, 82, 83, 84, 85, 86, और 88 हैं।

फ्रांस के वैज्ञानिक बैलार्ड ने ब्रोमिन की 1826 ई. में खोज की थी। ब्रोमिन की तीक्ष्ण गंध के कारण ही उसने इसका नाम ब्रोमिन रखा, जिसका अर्थ यूनानी भाषा में दुर्गंध होता है।

ब्रोमिन सक्रिय तत्व होने के कारण मुक्त अवस्था में नहीं मिलता। ब्रोमिन के मुख्य यौगिक सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम के ब्रोमाइड नामक स्थान में हैं। जर्मनी के शटासफुर्ट इसके यौगिक बहुत मात्रा में उपस्थित हैं। समुद्रतल भी ब्रोमिन का उत्तम स्रोत है। कुछ जलजीव एवं वनस्पति पदार्थो में ब्रोमिन यौगिक विद्यमान हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख