इरिडियम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

इरीडियम धातुओं के प्लैटिनम समूह का एक सदस्य हैं। इरीडियम का संकेत Ir है। सबसे पहले तेंना ने 1804 में ऑस्मीइरीडियम नामक मिश्रण से इसको प्राप्त किया। यह बहुत ही कठोर धातु है, लगभग 2,4500 सेंटीग्रेड पर पिघलती है और इसका आपेक्षिक घनत्व 22.4 है। इसका विशिष्ट विद्युतीय प्रतिरोध 4.9 है जो प्लैटिनम का लगभग आधा है। इससे तार, चादर इत्यादि बनाना बड़ा ही कठिन है। रासायनिक प्रतिक्रिया में यह धातुओं में सबसे अधिक अक्रियाशील है, जहाँ तक कि अम्लराज भी साधारण ताप पर इसपर क्रिया करने में असफल रहता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख