एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस
विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस
विवरण 'विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस' प्रतिवर्ष '8 जून' को मनाया जाता है। इस दिवस को सबसे पहले जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन (डॉयचे हिरनट्यूमरहिल्फ़) द्वारा मनाया गया था।
तिथि 8 जून
उद्देश्य 'ब्रेन ट्यूमर दिवस' पर विश्व के अनेक देशों में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, जिनमें इस बीमारी के लक्षणों और इसके उपचार के बारे में आवश्यक जानकारियाँ दी जाती हैं।
अन्य जानकारी 'मस्तिष्क कैन्सर' यानी 'ब्रेन ट्यूमर' एक खतरनाक रोग है। समय रहते इसका उचित इलाज नहीं कराया जाये तो यह जानलेवा साबित होता है।

विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस (अंग्रेज़ी: World Brain Tumor Day) प्रतिवर्ष '8 जून' को मनाया जाता है। चिकित्सा विशेषज्ञों का यह मानना है कि विश्व भर में हर दिन एक लाख में से दस लोग ब्रेन ट्यूमर के कारण मरते हैं। 'ब्रेन ट्यूमर दिवस' पर विश्व के अनेक देशों में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, जिनमें इस बीमारी के लक्षणों और इसके उपचार के बारे में आवश्यक जानकारियाँ दी जाती हैं। ब्रेन ट्यूमर सबसे घातक बीमारियों में गिनी जाती है।

शुरुआत

'विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस' वर्ष 2000 से प्रतिवर्ष 8 जून को मनाया जाता है। इस दिवस को सबसे पहले जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन (डॉयचे हिरनट्यूमरहिल्फ़) द्वारा मनाया गया था। यह ब्रेन ट्यूमर के बारे में लोगों के बीच शिक्षा और जन जागरूकता प्रसारित करने वाला एक गैर लाभकारी संगठन है। जर्मनी में घातक ब्रेन ट्यूमर सामान्यत: पाया जाता है। इस बीमारी से अकेले जर्मनी में आठ हज़ार से अधिक लोग पीड़ित हैं। विश्वभर में प्रतिदिन ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित होने वाले पांच सौ से अधिक नए मामलों की जानकारी प्राप्त होती है। अधिकांश ट्यूमर से पीड़ित होने वाले रोगियों की संख्या ट्यूमर की तुलना में ब्रेन मेटास्टेसिस के कारण अधिक होती है। यह बच्चों में कैंसर का सबसे सामान्य प्रकार होता है।[1]

भारत में ब्रेन ट्यूमर

भारत में ब्रेन ट्यूमर की व्यापकता और प्रसार बढ़ता जा रहा हैं। बचपन में होने वाले कैंसर के अध्ययन के अनुसार, ब्रेन ट्यूमर लड़कियों में सामान्यत: पाया जाता है। यहाँ तक कि यह वयस्क स्त्री और पुरुष दोनों लिंगों में भी पाया जाता है। हालांकि स्थितियों के बीच कुछ भिन्नता हो सकती है। भारत सरकार ने ब्रेन ट्यूमर की रोकथाम, स्क्रीनिंग, रोग का जल्दी पता लगाने, निदान और अंतिम चरण में उपशामक देखभाल उपचार प्रदान करने के लिए अनेक उद्देश्यों की पूर्ति के साथ 'राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम' शुरुआत की गई है।

ब्रेन ट्यूमर क्या है?

'मस्तिष्क कैन्सर' यानी 'ब्रेन ट्यूमर' एक खतरनाक रोग है। समय रहते इसका उचित इलाज नहीं कराया गया तो यह जानलेवा साबित होता है। जब शरीर में कोशिकाओं की अनावश्यक वृद्धि हो जाती है, लेकिन तब शरीर को इन अनावश्यक वृद्धि वाली कोशिकाओं की आवश्यकता नहीं न हो, तब इस अवस्था को ही कैंसर के नाम जाना जाता है। ब्रेन के किसी हिस्से में पैदा होने वाली असामान्य कोशिकाओं की वृद्धि ब्रेन ट्यूमर के रूप में प्रकट होती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस (हिन्दी) एन.एच.पी. इण्डिया। अभिगमन तिथि: 24 मई, 2016।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख