"साइना नेहवाल" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
छो (Adding category Category:राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार (को हटा दिया गया हैं।))
पंक्ति 34: पंक्ति 34:
 
[[Category:बैडमिंटन खिलाड़ी]]
 
[[Category:बैडमिंटन खिलाड़ी]]
 
[[Category:खेलकूद कोश]]
 
[[Category:खेलकूद कोश]]
 +
[[Category:राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार]]
 
__INDEX__
 
__INDEX__
 
__NOTOC__
 
__NOTOC__

06:46, 19 सितम्बर 2011 का अवतरण

साइना नेहवाल
Saina Nehwal

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च 1990 को हिसार, हरियाणा में हुआ था। 8 वर्ष की आयु में ही बैडमिंटन खेलना शुरू करने वाली साइना नेहवाल को हाल ही में 'विश्व बैडमिंटन संघ' द्वारा विश्व में दूसरा स्थान मिला है।

प्रशिक्षण

सायना का प्रारम्भिक प्रशि‍क्षण हैदराबाद के 'लाल बहादुर स्‍टेडि‍यम' में कोच नानी प्रसाद के संरक्षण में हुआ। माता-पि‍ता दोनों के बैडमिंटन खि‍लाड़ी होने के कारण सायना का बैडमिंटन की ओर रुझान बचपन से ही था। पि‍ता 'हरवीर सिंह' ने बेटी की रुचि‍ को देखते हुए उसे पूरा सहयोग और प्रोत्‍साहन दि‍या।

उपलब्धियाँ

  1. साइना 'विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियन' रह चुकी हैं।
  2. साइना ओलिंपिक खेल में महिला एकल बैडमिंटन के 'एकल क्वॉर्टर फाइनल' में पहुंचने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं।
  3. विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीतने वाली प्रथम भारतीय हैं।
  4. साइना ने 2006 में 'एशि‍यन सैटलाइट चैंपि‍यनशि‍प' भी जीती है।
  5. साइना का नाम विश्व इतिहास में 21 जून, 2009 को लिखा गया, जब उन्होंने 'इंडोनेशियाई ओपन' जीतते हुए 'सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट' का खिताब अपने नाम किया। यह उपलब्धि उनसे पहले किसी अन्य भारतीय महिला को हासिल नहीं हुई।
साइना नेहवाल
Saina Nehwal
  1. उसके बाद चीन के 'लिन वांग' को जकार्ता में हराकर 'सुपर सीरीज़ टूर्नामेंट' जीता।
  2. सायना आज विश्व रैंकिंग में पाँचवे स्थान पर पहुँच गई हैं।

कॉमनवैल्थ खेल

  • बैडमिंटन की विश्व की दूसरे रैंक की खिलाड़ी साइना नेहवाल 'कॉमनवैल्थ खेलों' में हरियाणा की 'ब्रांड एंबेसडर' होंगी। उनके साथ मुक्केबाज विजेंद्र सिंह को भी राज्य का खेल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
  • हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने बताया कि कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के विजेंद्र सिंह और साइना नेहवाल को ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला किया गया है


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख