रामोजी राव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
रामोजी राव
रामोजी राव
पूरा नाम चेरूकुरी रामोजी राव
अन्य नाम रामोजी राव
जन्म 16 नवम्बर, 1936
जन्म भूमि कृष्णा ज़िला, आंध्र प्रदेश
संतान पुत्र- सुमन
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र व्यवसाय
पुरस्कार-उपाधि पद्म विभूषण
प्रसिद्धि रामोजी ग्रुप के संस्थापक
नागरिकता भारतीय

चेरूकुरी रामोजी राव (अंग्रेज़ी:Ramoji Rao, जन्म-16 नवम्बर, 1936, कृष्णा ज़िला, आंध्र प्रदेश) देश के जाने माने व्यवसायी एवं रामोजी ग्रुप के चैयरमैन हैं। वह रामोजी राव के नाम से जाने जाते हैं। इन्हें भी देखें: रामोजी फ़िल्म सिटी

  • रामोजी का जन्म 16 नवम्बर 1936 को आंध्रप्रदेश के कृष्णा ज़िले में एक मध्यमवर्गीय कृषक परिवार में हुआ।
  • वह आज देश के जाने माने-माने व्यवसायी और मीडिया महारथी हैं।
  • रामोजी राव को भारत का रुपर्ट मर्डोक कहा जाता है।
  • वह रामोजी ग्रुप के चैयरमैन हैं।
  • रामोजी ग्रुप में दुनिया का सबसे बड़ा फ़िल्म स्टूडियों रामोजी फ़िल्म सिटी, मार्गदर्शी चिटफंड, ईनाडू तेलुगु अख़बार, ईटीवी नेटवर्क, प्रिया फूड्स, डॉल्फिन हॉटल्स, उषाकिरण मूवीज आदि शामिल हैं।
  • रामोजी ग्रुप का मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है।
  • उनके पुत्र सुमन ईटीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

सम्मान एवं पुरस्कार

  • पद्म विभूषण- 2016
  • फ़िल्मफ़ेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड - 2004
  • राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (निर्माता) - 2000
  • फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार (तेलगू) - 2000
  • फ़िल्मफ़ेयर स्पेशल अवार्ड - 1998
  • फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार (तेलगू) - 1985



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख