अजॉय चक्रवर्ती

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
अजॉय चक्रवर्ती

अजॉय चक्रवर्ती (अंग्रेज़ी: Ajoy Chakrabarty, जन्म- 25 दिसम्बर, 1952) भारतीय हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार, गीतकार, गायक और गुरु हैं। उन्हें हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार के श्रेष्ठ व्यक्तित्वों में से एक माना जाता है। वे पटियाला कसूर घराना से सम्बंध रखते हैं। वर्ष 2020 में इन्हें 'पद्म भूषण' सम्मान से सम्मानित किया गया है।

  • अजॉय चक्रवर्ती मूलतः उस्ताद बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ साहब और उस्ताद बरकत अली खान की गायकी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • उन्होंने अभी तक 100 से अधिक ऍल्बम रिकॉर्ड कराये हैं, जो भारत के अलावा संयुक्त राज्य, कनाडा और जर्मनी से प्रकाशित हुए हैं।
  • उनके गानों में अनेक विशुद्ध शास्त्रीय गायन शैलियों और स्वरों का सम्मिलन पाया जाता है।
  • ख़याल गायिकी में उत्कृष्ट तालीम प्राप्त करने के बावजूद अजॉय चक्रवर्ती संगीत के कई सरल और हल्की शैलियों में, जैसे- ठुमरी, ठप्पा, भजन, कीर्तन, लोकसंगीत, फ़िल्मी गाने तथा आधुनिक गायन शैली में गाना पसंद करते हैं।
  • अपने गुरु ज्ञान प्रकाश घोष से प्रभावित होकर उन्होंने 'श्रुतिनन्दन' नामक एक संगीतशाला स्थापित की है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख