एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

विन्सन मैसिफ़

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
विन्सन मैसिफ़

विन्सन मैसिफ़ (अंग्रेज़ी: Vinson Massif) एक बड़ा पर्वत है जो सेंटिनल पर्वतमाला में स्थित है। सेंटिनल पर्वतमाला अण्टार्कटिका की एल्स्वर्थ पहाड़ियों में स्थित है।

  • विन्सन मैसिफ़ 21 कि.मी. लम्बा तथा 13 कि.मी. चौड़ा है।
  • अंटार्कटिक प्रायद्वीप के मुख्यभूमि से जुड़ने के स्थान के पास विन्सन मैसिफ़ है।
  • विन्सन मैसिफ़ दक्षिण ध्रुव से क़रीब 1200 कि.मी. दूर स्थित है।
  • यह पर्वत अंटार्कटिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु है और पर्वतारोहण में सप्तचोटी नामक सूची का सदस्य है।
  • इसे 1966 में पहली बार चढ़ा गया था। सन 2001 में इसे पहली बार पूर्वी मार्ग से चढ़ा गया।
  • पद्मश्री डॉ. अरुणिमा सिन्हा ने अंटार्कटिका की विन्सन मैसिफ़ पर्वत की चोटी पर भारतीय ध्वज फहराया था। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस मिशन के लिए तिरंगा सौंपा था। अरुणिमा सिन्हा के अतिरिक्त भी कई और भारतीय विन्सन मैसिफ़ पर तिरंगा फहरा चुके हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख